1. फसल उत्पादन एवं प्रबन्ध Class 8 Science [LATEST] Solutions अध्याय समीक्षा in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 8 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 1. फसल उत्पादन एवं प्रबन्ध with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अध्याय समीक्षा is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 8 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.
Class 8 English Medium Science All Chapters:
1. फसल उत्पादन एवं प्रबन्ध
1. अध्याय समीक्षा
अध्याय-समीक्षा:
- जब एक ही किस्म के पौधे किसी स्थान पर बड़े पैमाने पर उगाये जाते है, तो इसे फसल कहते हैं |
- मिट्टी तैयार करना, बुआई, खाद एवं उर्वरक देना, सिंचाई, खरपतवार से सुरक्षा, कटाई तथा भण्डारण ये सभी किसानों के द्वारा उपयोग में लाये जाने वाली कृषि पध्दतियाँ है |
- मिट्टी को उलटने – पलटने एवं पोला करने की प्रक्रिया को जुताई कहते है |
- वे पदार्थ जिन्हें मिट्टी में पोषक स्तर बनाये रखने के लिए मिलाया जाता है ,उन्हें खाद एवं उर्वरक कहते है |
- जैविक खाद बनाने के लिए अपशिष्टों का अपघटन सूक्ष्म जीवों के द्वारा द्वारा होता है ?
- खेतो में लगातार फसल उगाने से खेतो में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है |
- यूरिया, अमोनियम सल्फेट, पोटाश आदि उर्वरक हैं |
- उर्वरक फक्ट्रियों में बनाया जाता है खाद जैविक प्रक्रिया द्वारा बनता है |
- केंचुए एवं सूक्ष्म जीव मिट्टी को पलटकर पोला करते है तथा ह्यूमस बनाते है तथा रसायनिक प्रक्रिया द्वारा मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ा देते है |
- कल्टीवेटर के उपयोग से श्रम और समय की बचत होती है |
- फसलों को अदल-बदल कर बोना फसल चक्रण कहलाता है |
- राइजोबियम जीवाणु वायुमंडलीय नाइट्रोजन का स्थितिकरण करते है
- मोट, चेन पम्प, ढेकली और रहट ये सभी सिंचाई के पारंपरिक तरीके है |
- खाद में ह्यूमस की मात्रा होने के कारण इससे मिट्टी में जल धारण की क्षमता में वृद्धि होती है |
- कुएँ, जलकूप, तालाब/झील, नदियाँ, बांध और नहर आदि सिंचाई के मुख्य स्रोत है |
- छिडकाव तंत्र – इस विधि का उपयोग असमतल भूमि के लिए किया जाता है जहाँ पर जल काम मात्र में उपलब्ध है |
- जब हम एक ही जमीन पर बार-बार पौधे उगाते है तो ये पौधे मिट्टी में से पोषक तत्वों को सोंख लेते है और मिट्टी में इन पोषक तत्वों की कमी हो जाती है |
- फसलों में पौधों के साथ कुछ अनचाहे पौधें भी उग आते है | इन पौधों को हम खरपतवार कहते है |
- फसल या फसल उत्पादों को हानि पहुँचाने वाले जीवों को मारने वाली रासायनिक दवाओं को पीडकनाशी कहते है
- वह मशीन जो हार्वेस्टर तथा थ्रेशर दोनों का कार्य करता है कॉम्बाइन मशीन कहलाता है |
- पीडकनाशियों के उपयोग से पौधे को हानि पहुँचाने वाले जीव नष्ट हो जाते है , परन्तु पौधों को कोई हानि नहीं पहुँचती है |
- पीडक नाशी जल स्रोतों में मिलकर जल प्रदुषण का कारण बनते है |
Topic Lists: