1. फसल उत्पादन एवं प्रबन्ध Class 8 Science [LATEST] Solutions पाठ-गत अध्याय in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 8 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 1. फसल उत्पादन एवं प्रबन्ध with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each पाठ-गत अध्याय is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 8 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.
Class 8 English Medium Science All Chapters:
1. फसल उत्पादन एवं प्रबन्ध
2. पाठ-गत अध्याय
अभ्यास - प्रश्न:
प्रश्न: उचित शब्द छाँट कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये|
तैरने, जल, फसल, पोषक, तैयारी
(क) एक स्थान पर एक ही प्रकार के बड़ी मात्रा में उग्गाये गए पौधों को ................ कहते है |
(ख) फसल उगाने से पहले प्रथम चरण मिट्टी की ......................... होती है |
(ग) क्षतिग्रस्त बीज जल की सतह पर ............... लगेंगे |
(घ) फसल उगने के लिए पर्याप्त सूर्य का प्रकाश एवं मिट्टी से ....................... तथा ............... आवश्यक है |
उत्तर :
(क) फसल
(ख) तैयारी
(ग) तैरने
(घ) जल , पोषक
प्रश्न: 'कॉलम A' में दिए गए शब्दों का मिलान 'कॉलम B' से कीजिये|
| कॉलम A | कॉलम B |
|
(i) खरीफ फसल (ii) रबी फसल (iii) रसायनिक उर्वरक (iv) कार्बनिक खाद
|
(a) मवेशियों का चारा (b) यूरिया एवं सुपर फॉस्फेट (c) पशु अपशिष्ट, गोबर, मूत्र एवं पादप अवशेष (d) गेंहूँ, चना, मटर (e) धान एवं मक्का |
उत्तर :
| कॉलम A | कॉलम B |
|
(i) खरीफ फसल (ii) रबी फसल (iii) रसायनिक उर्वरक (iv) कार्बनिक खाद
|
(e) धान एवं मक्का (d) गेंहूँ, चना, मटर (b) यूरिया एवं सुपर फॉस्फेट (c) पशु अपशिष्ट, गोबर, मूत्र एवं पादप अवशेष (a) मवेशियों का चारा |
प्रश्न: निम्न लिखित के दो - दो उदहारण दीजिये|
(क) खरीफ फसल
(ख) रबी फसल
उत्तर :
(क) खरीफ फसल : गेंहूँ और चना|
(ख) रबी फसल : धान और मक्का|
प्रश्न: निम्नलिखित पर अपने शब्दों में एक-एक पैराग्राफ लिखिए|
(क) मिट्टी तैयार करना
(ख) बुआई
(ग) निराई
(घ) थ्रेसिंग
उत्तर:
(क) मिट्टी तैयार करना: मिट्टी तैयार करना कृषि की पहली प्रक्रिया है इसमे सबसे पहले जुई की जाती है जिससे मिट्टी पलटा जाता है और पोला किया जाता है | जुताई की क्रिया हल या ट्रैक्टर में लगे कल्टीवेटर का उपयोग किया जाता है | मिट्टी पोला करने से इसमे जड़े गहराई तक जाती है और पोली मिट्टी मिट्टी में रहने वाले सूक्ष्मजीवों को वृद्धि करने में सहायता करती है | पोली मिट्टी में जल को धारण करने की क्षमता अधिक हो जाती है |
(ख) बुआई: बुआई कृषि की दूसरी महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसमे बीजों को मिट्टी के अन्दर डाला जाता है | बोने से पहले उत्तम किस्म के बीजों का चयन किया जाता है और जो अधिक उपज देती हो और स्वस्थ हो |
(ग) निराई: खरपतवार को फसलों से हटाने की प्रक्रिया को निराई कहते है , इसमें खुरपी जैसे कृषि औजारों को उपयोग किया जाता है, निराई की एक दूसरी विधि है पीडक नाशियों का उपयोग, जिन्हें खरपतवार नाशी भी कहते है | ये फसलों में अवांछित पौधों को नष्ट कर देता है |
(घ) थ्रेसिंग: काटी गई फसलों से बीजों/दानों को भूसे से अलग करने की विधि को थ्रेशिंग कहते है | आजकल थ्रेसिंग के लिए मशीनों का उपयोग किया जाता है | थ्रेशिंग के बाद बीजों का सुरक्षित भण्डारण कर लिया जाता है |
प्रश्न: स्पष्ट कीजिये कि उर्वरक खाद से किस प्रकार भिन्न है?
उत्तर:
|
खाद |
उर्वरक |
|
(1) यह एक जैविक पदार्थ है | (2) यह अपशिष्टों को मिट्टी में दबाकर बनाया जाता है| (3) इसमे सभी प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है | |
(1) यह एक रसायनिक पदार्थ है | (2) यह फैक्ट्रीयों में बनता है | (3) इसमे विशेष प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है | |
प्रश्न: सिंचाई किसे कहते है ? जल संरक्षित करने वाली सिंचाई की दो विधियों का वर्णन कीजिये|
उत्तर: विभिन्न अंतराल पर खेत में जल देना सिंचाई कहलाता है | जल संरक्षित करने वाली सिंचाई की दो विधियाँ :
1. नहर
2. कुआँ
प्रश्न: यदि गेंहूँ को खरीफ ऋतू में उगाया जाय तो क्या होगा? चर्चा कीजिये|
उत्तर: यदि गेंहूँ को खरीफ में उगाया जाये तो उसके अनुकूल मौसम, ताप, आद्रता तथा परिस्थितियाँ नहीं मिलेंगी | वह फसल उपयुक्त नहीं होगा |
प्रश्न: खेत में लगातार फसल उगाने से मिट्टी पर क्या प्रभाव पड़ता है? व्याख्या कीजिये|
उत्तर: खेत में लगातार फसल उगाने से मिट्टी की उर्वरता कम हो जाती है कई बार एक ही किस्म के पौधे उगाने से एक विशेष प्रकार के पोषक तत्वों की कमी हो जाती है | इस समस्या को फसल चक्रण या खेत को कुछ समय के लिए खाली छोड़ कर हल किया जा सकता है|
प्रश्न: खरपतवार क्या है ? हम उसका नियंत्रण कैसे कर सकते है?
उत्तर: फसलों में पौधों के साथ कुछ अनचाहे पौधें भी उग आते है | इन पौधों को हम खरपतवार कहते है |
खरपतवारों को हम निम्न दो विधियों से नष्ट कर सकते है:
1. निराई के द्वारा
2. पीडक-नाशी के उपयोग से
Topic Lists: