अभ्यास - प्रश्न:
प्रश्न: दिल्ली में पहले-पहल किसने राजधानी स्थापित की?
उत्तर: दिल्ली में पहले-पहल तोमर राजपूतो ने राजधानी स्थापित की|
प्रश्न: दिल्ली के सुल्तानों के शासनकाल में प्रशासन की भाषा क्या थी?
उत्तर: दिल्ली के सुल्तानों के शासनकाल में प्रशासन की भाषा फारसी थी|
प्रश्न: किसके शासन के दौरान सल्तनत का सबसे अधिक विस्तार हुआ?
उत्तर: अलाउद्दीन खलजी और मुहम्मद तुग़लक के शासन के दौरान सल्तनत का सबसे अधिक विस्तार हुआ|
प्रश्न: इब्न बतूता किस देश से भारत आया था?
उत्तर: इब्न बतूता मोरक्को, अफ्रीका से भारत आया था|
प्रश्न: ‘न्याय-चक्र’ के अनुसार सेनापतियो के लिए किसानो के हितो का ध्यान रखना क्यों जरुरी था?
उत्तर: सेना नायक किसानो को सुरक्षा और संरक्षण प्रदान करते, वे तभी कर दे सकते थे जब संपन्न और सुखी हो| इन कर से ही सेना नायको को वेतन दिया जाता था| इससे पता चलता था की सेना नायक और किसान दोनों ही परस्पर निर्भर थे|
प्रश्न: सल्तनत की ‘भीतरी’ और ‘बाहरी’ सीमा से आप क्या समझते है?
उत्तर: ‘भीतरी’ सीमा का अर्थ है पृष्ठ प्रदेस और गैरिसन नगर|