5. पदार्थों का पृथक्करण Class 6 Science [LATEST] Solutions अतिरिक्त प्रश्नोत्तर in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 6 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 5. पदार्थों का पृथक्करण with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अतिरिक्त प्रश्नोत्तर is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 6 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.
Class 6 English Medium Science All Chapters:
5. पदार्थों का पृथक्करण
1. अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
अतिरिक्त प्रश्नोत्तर :
प्रश्न: मिश्रण किसे कहते है ?
उत्तर: दो या दो से अधिक पदार्थों के मेल से बनने वाले पदार्थ को मिश्रण कहते है । जैसे - हवा धूल कण , और शरबत आृदि ।
प्रश्न: पृथक्करण से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर - किसी मिश्रण से पदार्थों को अलग अलग करने की प्रक्रिया को पृथक्करण कहते है।
प्रश्न: अवसादन किसे कहते है ?
उत्तर: किसी तरल मिश्रण में भारी ठोस पदार्थों के नीचे बैठने की प्रक्रिया को अवसादन कहते है ।
प्रश्न: मिश्रण किसे कहते है ?
उत्तर: दो या दो से अधिक पदार्थों के मेल से बनने वाले पदार्थ को मिश्रण कहते है । जैसे - हवा धूल कण , और शरबत आृदि ।
प्रश्न: पृथक्करण से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर: किसी मिश्रण से पदार्थों को अलग अलग करने की प्रक्रिया को पृथक्करण कहते है।
प्रश्न: अवसादन किसे कहते है ?
उत्तर: किसी तरल मिश्रण में भारी ठोस पदार्थों के नीचे बैठने की प्रक्रिया को अवसादन कहते है ।
प्रश्न: निथारना किसे कहते है ?
उत्तर: ठोस एवं द्रव के मिश्रण से ठोस पदार्थ के अवसादन के बाद तरल पदार्थ को बाहर गिराकर अलग करने की विधि को निथारना कहते है।
प्रश्न: छानना क्या है ?
उत्तर: यह पृथक्करण की एक विधि है जिसमें तरल मिश्रण से एक विशेष प्रकार के कण को अलग करने के लिए पतली झिल्ली वाले फिल्टर का प्रयोग करते है।
प्रश्न: ऊर्ध्वपातन किसे कहते हैं ?
उत्तर: एक ठोस पदार्थ का सीधे गैस और गैस का सीधे ठोस पदार्थ में बदलने की प्रक्रिया को ऊर्ध्वपातन कहते है ।
प्रश्न: कुछ ठोस पदार्थों को गर्म करने पर बिना तरल पदार्थों में परिवर्तित हुए सीधे गैस में परिवर्तित होने का गुण होता है ।
(i) इस विधि को क्या कहते है ?
(ii) ऐसे कुछ पदार्थों का नाम बताइए ।
(iii) क्या होता है जब गैस को ठंडा करते है ?
उत्तर:
(i) इस विधि को ऊर्ध्वपातन कहते है।
(ii) अमोनियम क्लोराइड , कपूर , नेफ्थालीन
(iii) जब गैस को ठंडा किया जाता है तो यह सीधे ठोस में परिवर्तित हो जाता है ।
प्रश्न: वाष्पन किसे कहते है ? इसका उपयोग लिखे।
उत्तर: जल का जल वाष्प में बदलने की प्रक्रिया को वाष्पन कहते है। वाष्पन विधि का प्रयोग जल से लवण प्राप्त करने के लिए किया जाता है। जैसे - समुद्र से नमक प्राप्त करना, या खारे पानी से लवण प्राप्त करना अदि ।
प्रश्न: अमोनियम क्लोराइड के मिश्रण से नमक को किस प्रकार अलग करोगे ?
उत्तर: अमोनियम क्लोराइड के मिश्रण से नमक को ऊर्धपातन विधि से अलग किया जाता है । अमोनियम क्लोराइड के मिश्रण को गर्म करने पर अमोनियम क्लोराइड ऊर्ध्वपातित हो जाता है और बर्तन में नमक शेष रह जाता है।
प्रश्न: भूसे से गेहूँ का दाना किस विधि से अलग करोगे ?
उत्तर: फटकने की विधि से ।
प्रश्न: रेत और संगमरमर के चूर्ण को किस प्रकार अलग किया जा सकता है ?
उत्तर: चालन विधि के द्वारा ।
प्रश्न: गंदला पानी से साफ पानी को किस प्रकार से अलग किया जा सकता है ?
उत्तर: अवसादन और निथारने की विधि के द्वारा ।
Topic Lists: