13. चुम्बकों द्वारा मनोरंजन Class 6 Science [LATEST] Solutions अभ्यास in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 6 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 13. चुम्बकों द्वारा मनोरंजन with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अभ्यास is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 6 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.
Class 6 English Medium Science All Chapters:
13. चुम्बकों द्वारा मनोरंजन
2. अभ्यास
13. चुंबकों द्वारा मनोरंजन
Q1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिएः
(क) कृत्रिम चुंबक विभिन्न आकार के बनाए जाते हैं जैसे ------------------ , ------------------ तथा ------------------ ।
(ख) जो पदार्थ चुंबक की ओर आकर्षित होते हैं वे ------------------ कहलाते हैं।
(ग) कागज़ एक ------------------ पदार्थ नहीं है।
(घ) प्राचीन काल में लोग दिशा ज्ञात करने के लिए ---------------- का टुकड़ा लटकाते थे।
(ङ) चुंबक के सदैव ------------------ ध्रुव होते हैं।
उत्तर: (क) छड़ चुंबक, नाल चुंबक, बेलनाकार चुबंक|
(ख) चुंबकीय|
(ग) चुंबकीय|
(घ) चुंबक|
(ड) दो|
Q2. बताइए कि निम्न कथन सही है अथवा गलत:
(क) बेलनाकार चुंबक में वेफवल एक ध्रुव होता है।
(ख) कृत्रिम चुंबक का आविष्कार यूनान में हुआ था।
(ग) चुंबक के समान ध्रुव एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं।
(घ) लोहे का बुरादा छड़ चुंबक के समीप लाने पर इसके मध्य में अधिक चिपकता है।
(ङ) छड़ चुंबक सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा को दिष्ट होता है।
(च) किसी स्थान पर पूर्व-पश्चिम दिशा ज्ञात करने के लिए कंपास का उपयोग किया जा
सकता है।
(छ) रबड़ एक चुंबकीय पदार्थ है।
उत्तर: (क) गलत
(ख) गलत
(ग) सही
(घ) गलत
(ड) गलत
(च) सही
(छ) गलत
Q3. यह देखा गया है कि पैंसिल छीलक (शार्पनर) यद्यपि प्लास्टिक का बना होता है, फिर भी यह चुंबक के दोनों ध्रुवों से चिपकता है। उस पदार्थ का नाम बताइए जिसका उपयोग इसके किसी भाग के बनाने में किया गया है?
उत्तर: लोहा|
Q4. एक चुंबक के एक ध्रुव को दूसरे चुंबक के ध्रुव के समीप लाने की विभिन्न स्थितियाँ कॉलम 1 में दर्शाई गई हैं। कॉलम 2 में प्रत्येक स्थिति के परिणाम को दर्शाया गया है। रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

उत्तर:
Q5. चुंबक के कोई दो गुण लिखिए।
उत्तर: (i) लोहे, निकिल या कोबाल्ट की बनी वस्तुओं को आकर्षित करता हैं?
(ii) उत्तर - दक्षिण दिशा को इंगित करता हैं|
Q6. छड़ चुंबक के ध्रुव कहाँ स्थित होते हैं?
उत्तर: छड़ चुंबक के दोनों सिरों पर|
Q7. छड़ चुंबक पर ध्रुवों की पहचान का कोई चिन्ह नहीं है। आप कैसे ज्ञात करोगे कि किस सिरे के समीप उत्तरी ध्रुव स्थित है?
उत्तर: छड़ चुंबक को डोरी की सहायता से स्वतंत्रतापुर्वक लटकाया| इसका जो सिरा उत्तरी दिशा की ओर होगा, वही चुंबक का उत्तरी ध्रुव होगा|
Q8. आपको एक लोहे की पत्ती दी गई है। आप इसे चुंबक कैसे बनाएँगे?
उत्तर: लोहे की पत्ती को मेज पर रखिए| अब एक छड़ चुंबक का कोई एक ध्रुव लोहे की पत्ती के सिरे पर रखिए| चुंबक को बिना हटाए इसे पत्ती के दुसरे सिरे तक ले जाइए| इस प्रक्रम को दोहराए| इस प्रकार लोहे की पत्ती को चुंबक बनाया जा सकता हैं|
Q9. दिशा निर्धरण में कंपास का किस प्रकार प्रयोग होता है?
उत्तर: कपास हमेशा उत्तरी और दक्षिणी दिशाओं को इंगित करता हैं| उत्तर - दक्षिण दिशाओं को जनाकर, पूर्व - पश्चिम दिशाओं को भी ज्ञात किया जा सकता हैं|
प्रश्न 10. पानी के टब में तैरती एक खिलौना नाव के समीप विभिन्न दिशाओं से एक चुंबक लाया| प्रत्येक स्थिति में प्रेक्षित कॉलम 1 में तथा संभावित कारण कॉलम 2 में दिए गए हैं| कॉलम 1 में दिए गए कथानों का मिलान कॉलम 2 में दिए गए कथनों से कीजिए?
उत्तर: (i) - (घ)
(ii) - (ड)
(iii) - (ख)
(iv) - (क)
(v) - (ग)
Topic Lists: