अतिरिक्त प्रश्नोत्तर:
प्रश्न 1. – खाद्य पदार्थों के दो मुख्य स्रोतों के नाम लिखिए |
उत्तर –
- पादप
- जंतु
प्रश्न 2. – पादपों से प्राप्त खाद्य पदार्थों का नाम लिखिए |
उत्तर – सभी अनाज जैसे गेंहूँ, चावल, मटर, फल और सब्ज्जियाँ आदि |
प्रश्न 3. – जंतुओं से प्राप्त खाद्य पदार्थों का नाम लिखिए |
उत्तर – अंडा, दूध, मांस , चिकन, मछली और पोर्क आदि |
प्रश्न 4. – संघटक क्या होते है ?
उत्तर – किसी भी खाद्य सामग्री में मिलाये जाने वाले सामग्रियों को संघटक कहते है | जैसे दूध, चावल, चीनी और पानी खाद्य पदार्थ खीर के संघटक हैं |
प्रश्न 5. – खाद्य पदार्थ चिकन करी के बनाने में प्रयुक्त की जाने वाली संघटकों के नाम लिखिए |
उत्तर – पादप और जंतु खाद्य पदार्थ चिकन करी के प्रमुख संघटक हैं |
प्रश्न 6. – पादपों के खाद्य (खाने योग्य) भाग क्या होते है ?
उत्तर – पादपों के वे भाग जिन्हें खाया या पकाया जाता है उन्हें खाद्य (खाने योग्य) भाग कहते है |
प्रश्न 7. – पादपों के खाद्य (खाने योग्य) भाग के नाम लिखों |
उत्तर – फल, फूल, पत्तियां, तना और जड़ ये सभी पादपों के खाद्य (खाने योग्य) भाग होते है |
प्रश्न 8. – अंकुरण क्या है ?
उत्तर – बीज से शिशु पौधे का उगना अंकुरण कहलाता है |
प्रश्न 9. – मकरंद (नेक्टर) किसे कहते है ?
उत्तर – मधुमख्खियों द्वारा इक्कठा की गयी फूलों के मीठे रस को मकरंद (नेक्टर) कहते है जो बाद में शहद बन जाता है |
प्रश्न 10. – मधुमाख्खियाँ अपनी शहद कहाँ इक्कठा करती है ?
उत्तर – मधुमाख्खियाँ अपनी शहद अपने द्वारा बनाये गए छत्ते में इक्कठा करती है |
प्रश्न 11. – खाद्य पदार्थों के ग्रहण करने के आधार पर जंतुओं को कितने प्रकारों में बांटा गया है ?
उत्तर – खाद्य पदार्थों के ग्रहण करने के आधार पर जंतुओं के प्रकार:
- शाकाहारी
- मांसाहारी
- सर्वाहारी
प्रश्न 12. – शाकाहारी किसे कहते है ?
उत्तर – वे जंतु जो केवल पादप या पादप-उत्पाद खाते हैं वे शाकाहारी कहलाते हैं | जैसे - गाय, हिरण, भैस और खरगोस आदि |
प्रश्न 13. – मांसाहारी किसे कहते है ?
उत्तर – वे जंतु जो केवल जंतु या जंतु-उत्पादों को ही खाते है उन्हें मांसाहारी कहते है | जैसे शेर, बाघ आदि |
प्रश्न 14. – सर्वाहारी किसे कहते है ?
उत्तर – वे जंतु जो पादप और जंतु दोनों को खाते है वे सर्वाहारी कहलाते हैं | जैसे मनुष्य, कौवा आदि |