6. जैव-प्रक्रम Class 10 Science [LATEST] Solutions अभ्यास in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 10 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 6. जैव-प्रक्रम with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अभ्यास is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 10 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.
Class 10 English Medium Science All Chapters:
6. जैव-प्रक्रम
3. अभ्यास
अध्याय - 6 जैव प्रक्रम
Q1. मनुष्य में वृक्क एक तंत्र का भाग है जो संबंधित है
(a)पोषण (b)श्वसन (c)उत्सर्जन (d)परिवहन
उत्तर : (c)उत्सर्जन |
Q2. पादप में जाइलम उत्तरदायी है
(a) जल का वहन (b)भोजन का वहन (c) अमीनो अम्ल का वहन (d)ऑक्सीजन का वहन
उत्तर : (a) जल का वहन |
Q3. स्वपोषी पोषण के लिए आवश्य्क
(a) कार्बन डाइऑक्साइड तथा जल (b) क्लोरोपिफल
(c)सूर्य का प्रकाश (d) उपरोक्त सभी
उत्तर :(d) उपरोक्त सभी |
Q4. पायरुवेट के विखंडन से यह कार्बन डाइऑक्साइड, जल तथा ऊर्जा देता है और यह क्रिया होती है
(a)कोशिकाद्रव्य (b) माइटोकॉन्ड्रिया
(c) हरित लवक (d) केद्रक
उत्तर : (b) माइटोकॉन्ड्रिया |
Q5. हमारे शरीर में वसा का पाचन कैसे होता है? यह प्रक्रम कहाँ होता है?
उत्तर : वसा का पाचन आहारनाल के क्षुद्रांत में होता है | आमाशय में लाइपेज उन पर क्रिया करता है तथा वसा को खंडित कर देते है | इसके पश्चात क्षुद्रांत में यकृत द्वारा स्त्रावित बाइल रस वसा को इमल्सीफाई करता है | अग्नाशय रस इस खंडित वसा को वसीय अम्ल और गिल्सरोल में बदल देता है इस प्रकार वसा क्षुद्रांत में पाचित हो जाती है |
Q6. भोजन के पाचन में लार की क्या भूमिका है?
उत्तर: मुह में उपस्थित लार ग्रंथिया लार रस को स्त्रावित करती है | इसमें सेलाइवरी एमाईलेज एंजाइम होता है | जो स्टार्च को माल्टोज शर्करा में बदल देता है | इसी कारण कई बार अधिक चबाने पर भोजन मीठा लगने लगता है |
Q7. स्वपोषी पोषण के लिए आवश्यक परिस्थितियाँ कौन सी हैं और उसके उपोत्पाद क्या हैं?
उत्तर : पृथ्वी पर केवल हरे - पौधे स्वपोषी होते है जो अपना भोजन स्वयं बनाते है | इसके लिए कुछ परस्थितियो कि आवश्यकता पड़ती है जैसे :
(i) पर्याप्त मात्रा में जल जो जड़े अवशोषित करती है |
(ii) सूर्य का प्रकाश व ऊर्जा |
(iii) कार्बन डाइआक्साइड गैस |
Q8. वायवीय तथा अवायवीय श्वसन में क्या अंतर हैं? कुछ जीवो के नाम लिखिए जिनमे अवायवीय श्वसन होता है |
उत्तर : वायवीय श्वसन :
(i) यह वायु की उपस्थिति में होता है |
(ii) ग्लूकोज पूर्णतः विखंडित होता है |
(iii) इसके अंतिम उत्पाद : CO2 , जल तथा ऊर्जा है |
(iv) उदाहरण : सभी उच्च जीवधारी |
अवायवीय श्वसन :
(i) यह वायु की अनुपस्थिति में होता है |
(ii) ग्लूकोज का आंशिक विखंडित होता है |
(iii) इसके अंतिम उत्पाद : इथाइल एल्कोहॉल व CO2 |
(iv) उदाहरण : यीस्ट , फीताकृमि |
Q9. गैसो के अध्कितम विनिमय के लिए किस प्रकार अभिकल्पित हैं?
उत्तर : कूपिकाए अपने गुब्बारेनुमा आकार के कारण वायु के आदान - प्रदान को सरल बनाती है और सतही क्षेत्रफल की वृद्धि करती है | वायु भरने पर ये कूपिकाए फ़ैल जाती है तथा फुफ्फुस में परिवर्तित हो जाती है |
Q10. हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के क्या परिणाम हो सकते हैं?
उत्तर : हीमोग्लोबिन हमारे शरीर में ऑक्सीजन का वहन करता है | लाल रक्त कण में यदि इनकी मात्रा कम हो जाती है तो शरीरं के अंगो को सुचारू रूप से ऑक्सीजन नहीं मिल पता है | जिससे भोजन का ऑक्सीकरण पूर्णतः नहीं हो पाता , जिससे ऊर्जा में भी कमी आती है और थकावट उत्पन्न होती है | इसकी कमी से व्यक्ति एनीमिया से पीड़ित हो जाता है|
Q11. मनुष्य में दोहरा परिसंचरण की व्याख्या कीजिए। यह क्यों आवश्यक है?
उत्तर : मानव हृदय में रक्त दो बार संचरित होता है | इसके दोहरा परिसंचरण कहते है | इसी कारण ओक्सीजनित और विओक्सीजनित रूधिर एक - दुसरे से अलग रहता है | यदि ये बंटवारा न हो तो दोनों प्रकार के रक्त मिल जाएंगे और अंगो को पूर्ण रूप से ऑक्सीजन नहीं मिल पाएँग |
Q12. जाइलम तथा फ्रलोएम में पदार्थों के वहन में क्या अंतर है?
उत्तर : जाइलम द्वारा पदार्थो का वहन :
(i)इसमें जल एवं खनिज लवण केवल उपरिमुखी दिशा में संवाहित होते है |
(ii) इसमें जल तथा लवण का संवहन दाब तथा वाष्पोत्सर्जन कर्षण द्वारा होता है |
फ्लोएम द्वारा पदार्थो का वहन :
(i)इसमें भोजन , अमीनो अम्ल का संवहन दोनों दिशाओ में उपरिमुखी तथा अधोमुखी होता है |
(ii) इसमें ATP ऊर्जा का प्रयोग होता है |
Q13. फुफ्फुस में कुपिकाओ की तथा वृक्क में वृक्काणु की रचना तथा क्रियाविधि की तुलना
कीजिए।
उत्तर : कूपिका :
(i) कूपिका शुद्ध व अशुद्ध वायु का वहन करती है |
(ii) कूपिकाओ का आकार छोटा होता है |
(iii) कुपिका शरीर में रसायन CO2 गैस के रूप में निकलती है |
वृक्काणु :
(i) वृक्काणु शुद्ध व अशुद्ध रुधिर वायु का वहन करती है |
(ii)वृक्काणु लुपदार बड़े का आकार के होता है |
(iii)वृक्काणु शरीर में नाइट्रोजन युक्त रसायन मूत्र के रूप में निकलती है |
Topic Lists: