अभ्यास :
संक्षेप में लिखें -
Q1. अठारहवीं सदी के मध्य से लंदन की आबादी क्यों फैलने लगी। कारण बताइए।
उत्तर : अठारहवीं सदी के मध्य से लंदन की आबादी फैलने के निम्नलिखित कारण थे -
(i) 1810 से 1880 के बीच सत्तर वर्षों में लंदन की जनसंख्या 10 लाख से बढ़कर 40 लाख हो गई।
(ii) कुशल एवं शारीरिक श्रम करने वालों की संख्या में वृद्धि।
(iii) पांच प्रकार के उद्योग के कारण अवसरों की अधिकता।
(iv) कारखाने, मोटरकार और बिजली उपकरण खुलने से लंदन की तरफ लोगों का आकर्षण बढ़ा।
Q2. उन्नीसवीं और बीसवीं सदी के बीच लंदन में औरतों के लिए उपलब्ध् कामों में किस तरह के बदलाव आए? ये बदलाव किन कारणों से आए?
उत्तर : उन्नीसवीं और बीसवीं सदी के बीच लंदन में औरतों के लिए उपलब्ध् कामों में निम्नलिखित बदलाव आए |
(i) वेतन के लिए काम करने वाली औरतों का अपने जीवन पर ज्यादा नियंत्रण था। विशेष रूप से निम्नतर सामाजिक वर्गों की महिलाओं का अपने जीवन पर अच्छा-खासा नियंत्राण था।
(ii) कुछ समाज-सुधारकों का मानना था कि घर से बाहर जाकर काम करने वाली औरतों को दोबारा घर की चारदीवारी में भेजा जाए |
(iii) औरतों के औद्योगिक रोजगार खत्म होने लगे और रूढि़वादी तत्व सार्वजनिक स्थानों पर उनकी उपस्थिति के बारे में अपना असंतोष व्यक्त करने लगे, औरतों के पास वापस अपने घरों में लौटने के आलावा कोई चारा नहीं रहा।
(iv) सार्वजनिक परिधि केवल पुरुषों का दायरा बनती चली गई और घरेलू दायरे को ही औरतों के लिए सही जगह माना जाने लगा।
(v) बीसवीं शताब्दी तक शहरी परिवार एक बार फिर बदलने लगा था। इसके पीछे
आंशिक रूप से युद्ध के दौरान औरतों के बहुमूल्य योगदान का भी हाथ था। युद्ध की जरूरतों को पूरा करने के लिए महिलाओं को बड़ी संख्या में काम पर रखा जाने लगा था।
Q3. विशाल शहरी आबादी के होने से निम्नलिखित पर क्या असर पड़ता है ? ऐतिहासिक उदाहरणों के साथ समझाइए।
(क) जमींदार
(ख) कानून-व्यवस्था सँभालने वाला पुलिस अधीक्षक
(ग) राजनीतिक दल का नेता
उत्तर :
Q4. निम्नलिखित की व्याख्या करें -
(क) उन्नीसवीं सदी में धनी लंदनवासियों ने गरीबों के लिए मकान बनाने की जरुरत का समर्थन क्यों किया?
उत्तर : उन्नीसवीं सदी में धनी लंदनवासियों ने गरीबों के लिए मकान बनाने की जरुरत का समर्थन के निम्नलिखित कारण थे |
(i) लंदन में 10 लाख से भी अधिक अल्पकुशल मजदुर थे जो बहुत ही गरीब थे और एक सर्वेक्षण में पाया गया कि इनकी किसी 'वर्कशॉप, अस्पताल या पागलखाने में मरने की संभावना अधिक है |
(ii) गरीबों के एक कमरे वाले मकानों को जनता के स्वास्थ्य के लिए खतरा माना जाने लगा था। इन मकानों में भीड़ रहती थी, वहाँ हवा-निकासी का इंतजाम नहीं था और साफ-सफाई की सुविधाएँ नहीं थीं।
(iii) खस्ताहाल मकानों के कारण आग लगने का खतरा बना रहता था।
(iv) इस विशाल जनसमूह के कारण सामाजिक उथल-पुथल की आशंका दिखाई देने लगी थी। 1917 की रूसी क्रांति के बाद यह डर काफी बढ़ गया था |
(v) लंदन के गरीब कहीं विद्रोह न कर डालें, इस आशंका से निपटने के लिए मजदूरों के लिए आवासीय योजनाएँ शुरू की गईं।
(ख) बंबई की बहुत सारी फ़िल्में शहर में बाहर से आने वालों की जिंदगी पर आधरित क्यों होती थीं?
उत्तर :
(i) अधिकांश फिल्म निदेशक, फिल्म प्रोडयूसर, पटकथा लेखक नाटककार और कलाकार अप्रवासी थे जो बम्बई में दूर - दूर से आए थे। इसलिए वे उनसे ही सम्बन्धित प्रसंगों में अधिक रुचि रखते थे।
(ii) पहली फिल्मों के कुछ गीत जैसे - सी आई डी ( 1956 ) और गैस्ट हाऊस ( 1959 ) कुछ अन्य फिल्मों के संगीत अप्रवासियों की समस्याओं से सम्बन्धित थे। फिल्म सीआईडी का गीत ऐ दिल है मुश्किल जीना यहां जरा हट के जरा बच के यह है बाम्बे मेरी जान।
(iii) अप्रवासी विशेष रूप से श्रमित और फैक्टरी कर्मचारी जो कारणिक जीवन जी रहे थे उनके जीवन को आसानी से फिल्म प्रसंगों मे बदला जा सकता था।
(ग) उन्नीसवीं सदी के मध्य में बंबई की आबादी में भारी वृद्धि क्यों हुई?
उत्तर :
(i) 1819 में बबई को प्रेसीडेंसी नगर बनाया जाना।
(ii) 1854 और 1921 के बीच 85 सूती वस्त्र मिलों की स्थापना होना।
(iii) 1870 के दशक तक 22 वर्ग मील की समुद्र में डुबी हुई बंबई की भूमि का विकास होना।
(vi) बंबई फिल्म उद्योग केन्द्र बन गया।
(viii) बंदरगाह के कारण रोजगार के अवसर बढ़े।
चर्चा करे:
1. लोगों को मनोरंजन के अवसर उपलब्ध करने के लिए इंग्लैंड में उन्नीसवीं सदी में मनोरंजन के कौन-कौन से साधन सामने आए।
उत्तर: इंग्लैंड में उन्नीसवीं सदी में मनोरंजन के निम्नलिखित साधन थे-
(i) निम्न वर्गों में संगीत सभाएँ काफी लोकप्रिय थी|
(ii) बींसवीं सदी तक आते-आते सिनेमा भी मनोरंजन का जबरदस्त साधन बन गया|
(iii) पुस्तकालय, कला दीर्घाएँ और संग्रहालय खोले गये|
(iv) गर्रेब लोग जहाँ पर रहते थे अपने मनोरंजन के साधन स्वयं खोज लेते थे; जैसे पूर्वी लंदन में नाविकों का मिलनघर |
2. लंदन में आए उन सामाजिक परिवर्तनों की व्याख्या करें जिनके कारण भूमिगत रेलवे की शरूरत पैदा हुई। भूमिगत रेलवे के निर्माण की आलोचना क्यों हुई?
उत्तर : (i) उन्नीसवीं सदी में लंदन का फैलाव इतना हो चुका था कि अब लोग पैदल अपने काम तक नहीं जा सकते थे|
(ii) शहर के आस-पास अर्थात् उपशहरी बस्तियों के अस्तित्व में आने से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अनिवार्य हो चुकी हैं|
(iii) भूमिगत रेलवे ने आवास की समस्या का एक सीमा तक समाधान कर दिया|
3. पेरिस के हॉसमानीकरण का क्या अर्थ है। इस तरह के विकास को आप किस हद तक सही या गलत मानते हैं? इस बात का समर्थन या विरोध करते हुए अख़बार के संपादक को पत्र लिखिए और उसमें अपने दृष्टिकोण के पक्ष में कारण दीजिए।
उतर: हॉसमानीकरण को सुन्दरता और व्यवस्था के नाम पर शहरो के जबरन पुनर्निर्माण का पर्याय माना जाता हैं| इसका मुख्य उद्देश्य शहर को सुन्दर बनाना और अच्छी ब्यवस्था कायम करना होता हैं चाहे उसके लिए असंख्य लोगो की कठनाई झेलनी पड़े|
4. सरकारी नियमन और नए कानूनों ने प्रदूषण की समस्या को किस हद तक हल किया? निम्नलिखित के स्तर में परिवर्तन के लिए बने कानूनों की सफलता और विफलता का एक-एक उदारहण दीजिए -
(i) सार्वजनिक जीवन
(ii) निजी जीवन
उत्तर: (i) सार्वजनिक जीवन:- कलकत्ता में 1863 में धुँआ निरोधक कानून पा किया गया परन्तु बाद में चावल मिलो में धान की भूसी जलाने से प्रदूषण फैलने लगा | अन्त में बंगाल स्मोक नुइसेंस कमीशन के निरक्षको ने औद्योगिक धुएँ पर नियंत्रण कर लिया|
(ii) निजी जीवन :- घरों में कोयले का प्रयोग करने से प्रदुषण फैलता था परन्तु इस पर नियंत्रण नही हो सका|