अध्याय-समीक्षा :
1. प्राच्य- यह शब्द उन देशों के लिए प्रयोग किया जाता है जो कि यूरोप के पूर्व में स्थित है।
2 . पूँजी- यह मुद्रा की बड़ी मात्रा है जिसका निवेश किया जाता है या व्यापार या उद्योग में इस्तेमाल किया जाता है।
3. समाजवादी- जिसमें देश के प्रत्येक व्यक्ति का समान हिस्सा होता है तथा मुख्य उद्योगों पर स्वामित्व और नियंत्रण सरकार का होता है।
4. स्पिनिंग जेनी- एक सूत कातने की मशीन है । जो जेम्स हरग्रीब्ज द्वारा 1764 में बनाई गई थी।
5. स्टेपल- एक व्यक्ति जो रेशों के हिसाब से ऊन को स्टेपल करता है उसे छांटता है।
6. फुलर्ज- चुन्नटों के सहारे कपड़े को समेटता है।
7. कार्डि़ग- वह प्रक्रिया है जिससे कपास या ऊन आदि की रेशों को कताई के लिए तैयार किया जाता है।
8. फलाई शटल- वह रस्सियों और पुलियों के जरिए चलने वाला एक यांत्रिक औजार जिसका बुनाई के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
9. भारत में सबसे पहली जूट मिल कलकता में लगी।
10. भारत में सबसे पहले भारतीय जूट मिल लगाने वाले व्यवसाय का नाम सेठ हुक्म चन्द था।