महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1: उन्नीसवी शताब्दी में लन्दन शहर की आबादी के निरंतर बढ़ने के किन्ही चार कारणों को स्पष्ट को स्पष्ट करें ?
उत्तर:
(i) 1810 से 1880 के बीच सत्तर वर्षों में लंदन की जनसंख्या 10 लाख से बढ़कर 40 लाख हो गई।
(ii) कुशल एवं शारीरिक श्रम करने वालों की संख्या में वृद्धि।
(iii) पांच प्रकार के उद्योग के कारण अवसरों की अधिकता।
(iv) कारखाने, मोटरकार और बिजली उपकरण खुलने से लंदन की तरफ लोगों का आकर्षण बढ़ा।
प्रश्न 2: लंदन में आए उन सामाजिक परिवर्तनों की व्याख्या करें जिनके कारण भूमिगत रेलवे की जरूरत पैदा हुई । भूमिगत रेलवे के निर्माण की आलोचना क्यों हुई।
उत्तर: भूमिगत रेलवे की आवश्यकता उत्पन्न करने वाले सामाजिक परिवर्तन-
(i) गंदी बस्तियों की भरमार, निर्धन लोगों की अल्प मृत्यु।
(ii) 1917 की रूसी क्रांति से भय।
(iii) मजदूरों का आंदोलन।
(iv) समाज सुधार भावना जाग्रत होना।
(v) निर्धनों के लिए गृह निर्माण योजना पर विचार।
(vi) कारखाने से घर दूर होने के कारण परिवहन साधन की जरूरत।
(vii) सघन आबादी के कारण भूमिगत रेलवे लाइन का निर्माण आलोचना
भूमिगत रेलवे की आलोचना के कारण :
(i) भवनों को तोड़ना पडा।
(ii) बड़ी संख्या में लोग विस्थापित।
(iii) सुरंग के भीतर रेल के चलने से कोयले के कण , गंध और धुएं से यात्रियों का दम घुटना।
निष्कर्ष- जो भी हो, भूमिगत रेल से लंदन की रिहायशी समस्या, यातायात सुविधाओं के बढ़ने से हल हुई।
प्रश्न 3: उन्नीसवीं सदी के मध्य में बंबई की आबादी में भारी वृद्धि क्यों हुई।
उत्तर:
(i) 1819 में बबई को प्रेसीडेंसी नगर बनाया जाना।
(ii) 1854 और 1921 के बीच 85 सूती वस्त्र मिलों की स्थापना होना।
(iii) 1870 के दशक तक 22 वर्ग मील की समुद्र में डुबी हुई बंबई की भूमि का विकास होना।
(vi) बंबई फिल्म उद्योग केन्द्र बन गया।
(viii) बंदरगाह के कारण रोजगार के अवसर बढ़े।
प्रश्न 4: औद्योगिकीकरण के फलस्वरूप लंदन शहर में मनोरजंन तथा अवकाश के क्षेत्र में हुए सामाजिक परिवर्तनों के उदाहरण दीजिए।
उत्तर: लंदन में औद्योगिकरण के फलस्वरूप दो विरोधी वर्ग उभरे अमीर तथा गरीब वर्ग-
(i) अमीर के मंनोरजन के लिए लंदन सीजन।
(ii) मजदूर वर्ग - पब या शराबखाने।
(iii) आम जनता - पुस्तकालय, कला दीर्घाएं तथा संग्रहालय।
(iv) निम्न वर्ग - संगीत सभाएं तथा हाल।
प्रश्न 5: 19 वीं सदी के कलकता शहर की प्रदूषण समस्याओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
(i) वायु में ज्यादा धुएँ तथा मटमैली हवा का होना।
(ii) दलदली जमीन पर बसा होने के कारण सर्दियों में अधिक कोहरा जो धुएँ के साथ मिलकर धुंध पैदा करता था।
(iii) कारखाने से निकलने वाला धुँआ, जल, वायु और मिट्टी प्रदूषण फैलाता था।
(iv) आधुनिक मशीनों के कारण ध्वनि प्रदूषण।
प्रश्न 6: 18 वीं शताब्दी में लंदन में , महिलाओं द्वारा अपनी आय को बढ़ाने हेतु किए गए प्रयासों को स्पष्ट कीजिए ?
उत्तर:
(i) घर पर काम करना जैसे सूत कातना, कपास को साफ करना, कपडे रंगना।
(ii) फैक्ट्रियों में श्रमिक।
(iii) घर के फालतू स्थान को किराए पर देना।
(vi) सिलाई, बुनाई, माचिस बनाना।
प्रश्न 7: लंदन को साफ करने के लिए कौन से तीन कदम उठाए गए ?
उत्तर:
(i) अपार्टमेन्ट के विशाल ब्लाॅक बनाए गए।
(ii) किराया नियंत्रण कानून लागू किया गया।
(iii) ब्रिटिश राज्य ने स्थानीय शासन के साथ मिलकर 10 लाख मकान बनाए।
(iv) भूमिगत रेलवे का निर्माण
प्रश्न 8: दुर्गाचरण राय के अनुसार कलकता का शहरी जीवन किन तीन तरीकों से विरोधी छवियों को प्रस्तुत करता था ?
उत्तर:
(i) कलकता, ब्रिटिश राज्य की राजधानी थी। वर्षा का देवता वरूण देवताओं को रेल में बिठा कर यात्रा कराता है।
(ii) देवता प्रदूषण व धुआँ देख चकित हो जाते है।
(iii) जगमगाते महानगर की चकाचैंध से देवता प्रभावित होते है।
(vi) कलकता में रोजगार की भरमार थी पर यहाँ ठग, चोर व भंयकर गरीबी भी है।
प्रश्न 9: बम्बई नगर कुछ लोगों के लिए सपनों का नगर तथा अन्य के लिए कठिनाइयों का नगर क्यों है ?
उत्तर:
(i) बंबई शहर अपने व्यापार, कारोबार व उद्योगों के कारण अप्रवासियों को आकर्षित करता है।
(ii) बंबई आशाओं तथा अवसरों का नगर था।
(iii) फलता फूलता व्यापार निवेश के लिए पूंजी की उपल्ब्धता ने फिल्म उद्योग को सपनों की दुनिया बना दी।
(iv) विकास के साथ समस्याएं भी गंदी बस्तियां, चालों की बढ़ोतरी लोगों की दयनीय स्थिति लगातार संघर्ष और जीवित रहने के लिए कडी मेहनत।
प्रश्न 10: बम्बई के विकास में सहायता के लिए चलाए गए भूमि विकास की विभिन्न परियोजनाओं का वर्णन करो।
ऊतर:
(i) 1864 मे मालाबार हिल से कोलाबा के आखिरी छोर तक के प. तट को विकसित करने का ठेका बैंक बे रिक्लेमेशन कंपनी को मिला।
(ii) 1870 तक शहर का क्षेत्रफल 22 वर्ग किलोमीटर तक पहुँच गया।
(iii) तेजी से बढ़ी आबादी के साथ ज्यादा से ज्यादा समुद्री जमीन को विकसित किया जाने लगा।
(iv) भूमि विकास परियोजना बाॅम्बे पोर्ट ट्रस्ट के अंतर्गत शुरू की गई जिसने सूखी गोदी का निर्माण किया। मिट्टी से 22 एकड़ का बालार्ड एस्टेंट बनाया। मरीन ड्राइव भी बनाया गया।
प्रश्न 11: विश्व के किस भाग से भूमिगत रेलों का पहला भाग चालू हुआ और किस कारक ने गरीबों के आवास की समस्या हो हल किया ?
उत्तर: विश्व में भूमिगत रेलों का भाग 10 जनवरी 1863 को लंदन में पेडिगंटन और फारिंगटन के बीच में शुरू हुई। लंदन की भूमिगत रेलों नें गरीबों के आवास की समस्या को हल किया।
प्रश्न 12: बम्बई को ‘मायानगरी’ या ‘स्वप्नों’ का शहर के नाम से क्यों जाना जाता है ?
उत्तर: बम्बई को ‘मायानगरी’ या ‘स्वप्नो का शहर’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि बम्बई में
फिल्म बनाने का एक बहुत बड़ा केन्द्र विकसित हो गया है।
प्रश्न 13: बम्बई की अधिकतर फ़िल्में अधिकतर फिल्में शहर मे बाहर से आने वालों की जिन्दगी पर आधारित क्यों होती थी। उदाहरण सहित लिखो ?
उत्तर:
(i) अधिकांश फिल्म निदेशक, फिल्म प्रोडयूसर, पटकथा लेखक नाटककार और कलाकार अप्रवासी थे जो बम्बई में दूर - दूर से आए थे। इसलिए वे उनसे ही सम्बन्धित प्रसंगों में अधिक रुचि रखते थे।
(ii) पहली फिल्मों के कुछ गीत जैसे - सी आई डी ( 1956 ) और गैस्ट हाऊस ( 1959 ) कुछ अन्य फिल्मों के संगीत अप्रवासियों की समस्याओं से सम्बन्धित थे। फिल्म सीआईडी का गीत ऐ दिल है मुश्किल जीना यहां जरा हट के जरा बच के यह है बाम्बे मेरी जान।
(iii) अप्रवासी विशेष रूप से श्रमित और फैक्टरी कर्मचारी जो कारणिक जीवन जी रहे थे उनके जीवन को आसानी से फिल्म प्रसंगों मे बदला जा सकता था।