Chapter 11. प्रकाश-छायाएँ एवं परावर्तन Class 6 Science CBSE notes in hindi महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर - CBSE Study
कक्षा 6 Science के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण 11. प्रकाश-छायाएँ एवं परावर्तन को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Science में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 6 English Medium Science All Chapters:
11. प्रकाश-छायाएँ एवं परावर्तन
2. महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर
महत्वपूर्ण प्रश्न:
प्रश्न: प्रकाश का मार्ग कैसा होता है ?
उत्तर: प्रकाश का मार्ग सीधा होता है अर्थात यह सरल रेखा में गमन करता है |
प्रश्न: एक दीप्त वस्तु का उदाहरण दीजिए |
उत्तर: मोमबती |
प्रश्न: क्या होगा जब प्रकाश नहीं हो ?
उत्तर: जब प्रकाश नहीं होगा तो हम किसी भी वस्तु को देख नहीं पाएँगे |
प्रश्न: हमें अंधेरे कमरे में रखी कोई वस्तु दिखाई क्यों नहीं देती है ?
उत्तर: अंधेरे कमरे में प्रकाश नहीं होता है इसलिए उसमें रखी कोई वस्तु हमें दिखाई नहीं देती है |
प्रश्न: किस प्रकार की वस्तुओं की छाया बनती है ?
उत्तर: अपारदर्शी वस्तुओं का |
प्रश्न: सूची छिद्र कैमरा का क्या उपयोग है ?
उत्तर: सूची छिद्र कैमरा का उपयोग किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब देखने के लिए किया जाता है |
प्रश्न: हमें सूर्य या सूर्य की प्रतिबिंब सीधे क्यों नहीं देखना चाहिए ?
उत्तर: हमें सूर्य या सूर्य की प्रतिबिंब सीधे नहीं देखना चाहिए क्योंकि सूर्य के प्रकाश के साथ आने वाली विकिरण से हमारा आँख ख़राब हो सकता है |
प्रश्न: प्रकृति में बनने वाले एक सूची छिद्र कैमरा का उदाहरण दीजिए |
उत्तर: पेड़ों की पत्तियों के बीच से जब प्रकाश गुजरता है तो पेड़ के नीचे सूर्य के प्रकाश के धब्बे दिखाई देते है | जिस छिद्र से यह प्रकाश निकलता है वह सूची छिद्र कैमरे की भांति ही कार्य करता है |
प्रकाश का परावर्तन क्या है ?
उत्तर: जब प्रकाश की किरण किसी चिकनी अपारदर्शी वस्तु से टकराती है तो ये उसी ओर मुड़ कर वापस चली जाती है जिस ओर से आयी हुई होती है, इसे ही प्रकाश का परावर्तन कहते है |
प्रश्न: एक वस्तु का उदाहरण दीजिए जिससे प्रकाश का परावर्तन होता है ?
उत्तर: दर्पण |