Chapter Chapter 3. नियोजित विकास की राजनीति Class 12 Political Science-II CBSE notes in hindi विकास के मॉडल - CBSE Study
कक्षा 12 Political Science-II के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण Chapter 3. नियोजित विकास की राजनीति को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक विकास के मॉडल को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Political Science-II में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 12 English Medium Political Science-II All Chapters:
Chapter 3. नियोजित विकास की राजनीति
2. विकास के मॉडल
दूसरी पंचवर्षीय योजना की विशेषताएँ :
(i) दूसरी पंचवर्षीय योजना में भरी उद्योगों के विकास पर जोर दिया गया |
(ii) सरकार ने देशी उद्योगों को संरक्षण देने के लिए भारी आयत शुल्क लगा दिया |
(iii) इस योजना से निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों को आगे बढ़ने में मदद मिली |
(iv) बिजली, रेलवे, इस्पात, मशीनरी और संचार जैसे उद्योगों सार्वजानिक क्षेत्र में विकसित किया गया |
पंचवर्षीय योजनाओं के साथ समस्याएँ/कठिनाइयाँ :
(i) भारत प्रौध्योगोकी का लिहाज से पिछड़ा होना |
(ii) विश्व बाजार से पौद्योगिकी खरीदने में बहुमूल्य विदेशी मुद्रा का खर्च होना |
(iii) उद्योगों का कृषि की अपेक्षा निवेश को ज्यादा आकर्षित करना जिससे खाद्यान्न संकट का खतरा|
(iv) उद्योग और कृषि के बीच संतुलन |
केरल मॉडल : केरल में विकास और नियोजन के लिए जो रास्ता चुना गया उसे केरल मॉडल कहते हैं | इस मॉडल में शिक्षा, स्वास्थ्य, भूमि-सुधार, कारगर खाध्य वितरण और गरीबी उन्मूलन पर जोर दिया गया | केरल में प्रतिव्यक्ति आय अपेक्षाकृत कम है और यहाँ औद्योगिक-आधार भी तुलनात्मक रूप से कमजोर रहा है | इसके बावजूद केरल में साक्षरता शत-प्रतिशत है |
विकास के पूंजीवादी मॉडल : पूंजीवादी मॉडल में विकास का काम पूर्णतया निजी क्षेत्रों के भरोसे होता है और सभी योजनाएँ लाभ के उदेश्य से बनाई जाती है |
समाजवादी मॉडल : समाजवादी मॉडल वह मॉडल है उत्पादन के सभी क्षेत्रों पर राज्य का नियत्रण होता है और इसमें निजी सम्पति को ख़त्म कर दिया जाता है | इसमें योजनायें जन-कल्याण के उदेश्य से बनायें जाते हैं |
मिश्रित अर्थव्यवस्था : चूँकि भारत ने विकास के दोनों मॉडलों को मिले-जुले रूप को अपनाया इसी कारण भारत को मिश्रित-अर्थव्यवस्था कहा जाता है |
पूंजीवादी मॉडल और समाजवादी मॉडल में अंतर :
| पूंजीवादी मॉडल | समाजवादी मॉडल |
|
(1) इसमें उत्पादन इकाइयाँ निजी हाथों में होती है | |
(1) इसमें उत्पादन इकाइयाँ राज्य के हाथों में होती हैं | |
|
(2) इसमें योजनाएँ लाभ के उदेश्य से बनाए जाते हैं | |
(2) इसमें योजनाएँ लोक-कल्याण के उदेश्य से बनाए जाते है | |
|
(3) इसमें निजी सम्पति को ख़त्म नहीं किया जाता है | |
(3) इसमें निजी सम्पति को ख़त्म कर दिया जाता है | |
विकास के शुरूआती रणनीतियों को लेकर विवाद :
शुरूआती दौर में विकास की जो रणनीतियाँ अपनाई गई उन पर बड़े सवाल उठे और इसके पीछे विवाद का मुख्य कारन निम्नलिखित था |
(i) भारत जैसे पिछड़ी अर्थव्यवस्था में कृषि और उद्योग के बीच किसमें ज्यादा संसाधन लगाए जाये |
(ii) दूसरी पंचवर्षीय योजना में कृषि योजनाओं का आभाव था और इस योजना के दौरान उद्योगों पर जोर देने के कारण खेती और ग्रामीण इलाकों को चोट पहुंची |
(iii) जे. सी. कुमारप्पा जैसे गाँधीवादी अर्थशास्त्रियों ने एक वैकल्पिक योजना का खाका प्रस्तुत किया था जिसमें ग्रामीण औद्योगीकरण पर ज्यदा जोर था |
(iv) चौधरी चरण सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था के नियोजन में कृषि को केंद्र में रखने के लिए दमदार ढंग से बात उठाई |
(v) कई अन्य लोगों का मानना था कि औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर को तेज किए बगैर गरीबी के मकडजाल से छुटकारा नहीं मिल सकता है |