Chapter 3. माँग का सिद्धांत Class 12 Micro Economics CBSE notes in hindi माँग वक्र में खिसकाव - CBSE Study
कक्षा 12 Micro Economics के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण 3. माँग का सिद्धांत को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक माँग वक्र में खिसकाव को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Micro Economics में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 12 English Medium Micro Economics All Chapters:
3. माँग का सिद्धांत
3. माँग वक्र में खिसकाव
माँग वक्र पर संचलन - अन्य बाते समान रहने पर किसी वस्तु की अपनी कीमत में परिवर्तन के कारण उसकी मांगी गई मात्रा में होने वाले परिवर्तन को माँग वक्र पर संचलन कहते है |
माँग वक्र पर संचलन दो प्रकार से होता है -
1. माँग का विस्तार - जब किसी वस्तु की अपनी कीमत में कमी के कारण उसकी मांगी गई मात्रा में वृद्धि होती है इसे माँग का विस्तार कहते है |
2. माँग का संकुचन - जब किसी वस्तु की अपनी कीमत में वृद्धि के कारण उसकी मांगी गई मात्रा में कमी होती है इसे माँग का संकुचन कहते है |
माँग वक्र में खिसकाव - कीमत के स्थिर रहने पर अन्य कारणों (जैसे- उपभोक्ता ही आय, सम्बंधित वस्तु की कीमत आदि) में परिवर्तन के कारण किसी वस्तु की मांगी गई मात्रा में होने वाले वरिवर्तन को माँग वक्र में खिसकाव कहते है |
माँग वक्र में खिसकाव दो प्रकार से होता है -
1. माँग में वृद्धि - कीमत के स्थिर रहने पर अन्य कारणों मे परिवर्तन के कारण जब किसी वस्तु की मांगी गई मात्रा में वृद्धि होती है इसे माँग में वृद्धि कहते है |
2. माँग में कमी - कीमत के स्थिर रहने पर अन्य कारणों मे परिवर्तन के कारण जब किसी वस्तु की मांगी गई मात्रा में कमी होती है इसे माँग में कमी कहते है |
माँग में वृद्धि के कारण -
(i) जब उपभोक्ता की आय में वृद्धि होती है |
(ii) जब प्रतिस्थापन पस्तुओं की कीमत में वृद्धि होती है |
(iii) जब पूरक वस्तुओं की कीमत में कमी होती है |
(iv) जब उपभोक्ता की रूचि में कमी होती है |
(v) जब निकट भविष्य में वस्तु की उपलब्धता में कमी होने की सम्भावना हो |
माँग में कमी के कारण -
(i) जब उपभोक्ता की आय में कमी होती है |
(ii) जब प्रतिस्थापन पस्तुओं की कीमत में कमी होती है |
(iii) जब पूरक वस्तुओं की कीमत में वृद्धि होती है |
(iv) जब उपभोक्ता की रूचि में वृद्धि होती है |
(v) जब निकट भविष्य में वस्तु की उपलब्धता में वृद्धि होने की सम्भावना हो |
माँग में संकुचन तथा माँग में कमी में अंतर -
माँग में संकुचन -
1. जब किसी वस्तु की अपनी कीमत में वृद्धि के कारण उसकी मांगी गई मात्रा में कमी होती है इसे माँग का संकुचन कहते है |
2. यह केवल वस्तु की अपनी कीमत में परिवर्तन के कारण होता है |
3. अन्य कारण स्थिर होते है |
4. यह वस्तु की अपनी कीमत में वृद्धि के कारण होता है |
माँग में कमी -
1. कीमत के स्थिर रहने पर अन्य कारणों मे परिवर्तन के कारण जब किसी वस्तु की मांगी गई मात्रा में कमी होती है इसे माँग में कमी कहते है |
2. यह अन्य कारणों में परिवर्तन के कारण होता है |
3. कीमत स्थिर होती है |
4. उपभोक्ता की आय में कमी, प्रतिस्थापन पस्तुओं की कीमत में कमी, पूरक वस्तुओं की कीमत में वृद्धि आदि के कारण होता है |
माँग में विस्तार तथा माँग में वृद्धि में अंतर -
माँग में विस्तार -
1. जब किसी वस्तु की अपनी कीमत में कमी के कारण उसकी मांगी गई मात्रा में वृद्धि होती है इसे माँग का विस्तार कहते है |
2. यह केवल वस्तु की अपनी कीमत में परिवर्तन के कारण होता है |
3. अन्य कारण स्थिर होते है |
4. यह वस्तु की अपनी कीमत में कमी के कारण होता है |
माँग में वृद्धि -
1. कीमत के स्थिर रहने पर अन्य कारणों मे परिवर्तन के कारण जब किसी वस्तु की मांगी गई मात्रा में वृद्धि होती है इसे माँग में वृद्धि कहते है |
2. यह अन्य कारणों में परिवर्तन के कारण होता है |
3. कीमत स्थिर होती है |
4. उपभोक्ता की आय में वृद्धि, प्रतिस्थापन पस्तुओं की कीमत में वृद्धि, पूरक वस्तुओं की कीमत में कमी आदि के कारण होता है |