Your Complete CBSE Learning Hub

Free NCERT Solutions, Revision Notes & Practice Questions

Notes | Solutions | PYQs | Sample Papers — All in One Place

Get free NCERT solutions, CBSE notes, sample papers and previous year question papers for Class 6 to 12 in Hindi and English medium.

Advertise:

Chapter 2. उपभोक्ता संतुलन Class 12 Micro Economics CBSE notes in hindi उपभोक्ता संतुलन - CBSE Study

Chapter 2. उपभोक्ता संतुलन Micro Economics Class 12 cbse notes उपभोक्ता संतुलन in hindi, all chapters and exercises are covered the ncert latest syllabus 2026 - 27.

• Hi Guest! • LoginRegister

Class 6

CBSE Notes

Class 7

CBSE Notes

Class 8

CBSE Notes

Class 9

CBSE Notes

Class 10

CBSE Notes

Class 11

CBSE Notes

Class 12

CBSE Notes

Chapter 2. उपभोक्ता संतुलन Class 12 Micro Economics CBSE notes in hindi उपभोक्ता संतुलन - CBSE Study

कक्षा 12 Micro Economics के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण 2. उपभोक्ता संतुलन को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक उपभोक्ता संतुलन को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Micro Economics में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।

Class 12 English Medium Micro Economics All Chapters:

2. उपभोक्ता संतुलन

2. उपभोक्ता संतुलन

Page 2 of 3

उपभोक्ता संतुलन - तटस्थता विश्लेषण 

तटस्थता वक्र - तटस्थता वक्र दो वस्तुओं के ऐसे संयोगो का रेखाचित्रीय प्रस्तुतिकरण है जो संतुष्टि का समान स्तर प्रकट करते है | 

तटस्थता वक्र

तटस्थता समूह - यह उन दो वस्तुओं के संयोगो का समूह है जो संतुष्टि का सामान स्तर प्रदान करते है |

प्रस्तिथापन की सीमांत दर - वह दर जिस पर उपभोक्ता, वस्तु-X की अतिरिक्त इकाई प्राप्त करने के लिए लिए वस्तु-Y की मात्रा त्यागने के लिए तैयार है, सीमांत प्रतिस्थापन की दर कहलाती है | दुसरे शब्दों में, यह वस्तु Y की उस मात्रा को प्रकट करता है जो उपभोक्ता वस्तु X की एक अतिरिक्त इकाई के लिए त्यागने के लिए इच्छुक है |

तटस्थता वक्र की विशेषताएँ - 

(i) तटस्थता वक्र का ढलान दाएँ से बाएँ नीचे की ओर होता है - जैसे-जैसे तटस्थता वक्र पर नीचे की ओर आते है तटस्थता वक्र का ढलान घटता जाता है | ऐसा सीमांत प्रतिस्थापन की दर (MRS) के घटने के कारण होता है | जैसे-जैसे उपभोक्ता वस्तु X की एक अतिरिक्त इकाई में वृद्धि करता जाता है, वैसे-वैसे उपभोक्ता वस्तु X की प्रत्येक अगली इकाई के लिए वस्तु Y की कम से कम इकाइयों का त्याग करने के लिए इच्छुक होता है | इसी कारण MRS घटता जाता है तथा तटस्थता वक्र का ढलान भी घटता जाता है |

(ii) तटस्थता वक्र का ढलान मूल बिंदु की ओर उन्नतोदर होता है - तटस्थता वक्र का ढलान मूल बिंदु की ओर उन्नतोदर सीमांत प्रतिस्थापन की दर (MRS) के घटने के कारण होता है | यह ह्रासमान सीमांत उपयोगिता के नियम पर आधारित है, क्योंकि जैसे-जैसे वस्तु X के उपभोग में वृद्धि की जाती है वस्तु X को प्राप्त करने की इच्छा कम होती जाती है तथा वस्तु Y को प्राप्त करने की इच्छा बढती जाती है | इसीलिए उपभोक्ता वस्तु X की प्रत्येक अगली इकाई के लिए वस्तु Y की कम से कम इकाइयों का त्याग करने के लिए इच्छुक होता है |

clip_image014

(iii) ऊँचा तटस्थता वक्र संतुष्टि का ऊँचा स्तर प्रदान करता है - IC1 की तुलना में IC2 ऊँचा है | IC2​ पर ICकी तुलना में अधिक इकाइयों का उपभोग हो रहा है | अतः एक उपभोक्ता द्वारा अधिक इकाइयों का उपभोग करने से प्राप्त होने वाली संतुष्टि भी अधिक होगी | इसीलिए ऊँचा तटस्थता वक्र संतुष्टि का ऊँचा स्तर प्रदान करता है |  

A Higher Indifference Curve shows a Higher Level of Satisfaction

(iv) तटस्थता वक्र एक दुसरे को काटते नहीं है - क्योंकि तटस्थता वक्र पर उपस्थित सभी बिंदु संतुष्टि का सामान स्तर प्रदान करते है तथा ऊँचा तटस्थता वक्र संतुष्टि का ऊँचा स्तर प्रदान करता है | इसीलिए तटस्थता वक्र एक दुसरे को काटते नही है |

Indifference Curves cannot Cut each other

(v) तटस्थता वक्र अक्षो को नहीं छूते है - तटस्थता वक्र कि यह मान्यता है की उपभोग दो वस्तुओं का हो रहा है | यदि तटस्थता वक्र X अक्ष या Y को छूता है तो इसका अर्थ है उपभोग केवल एक वस्तु का हो रहा है | जोकि तटस्थता वक्र की मान्यता की अवेहलना है |

clip_image012      

बजट समूह / बजट सेट - यह दो वस्तुओं के एक समूह के प्राप्य संयोगो को व्यक्त करता है जब वस्तुओं की कीमते तथा उपभोक्ता की आय दी हुई है |

बजट रेखा - यह वह रेखा है जो दो वस्तुओं के विभिन्न संभव संयोगो को प्रकट करती है जिसे उपभोक्ता अपनी दी हुई आय तथा दोनों वस्तुओं की दी हुई कीमतों पर खरीद सकता है | 

Budget Line or Budget Constraint

बजट सेट के कारक -

(i) उपभोक्ता की मौद्रिक आय

(ii) दो वस्तुओं की कीमतें

बजट सेट में परिवर्तन - 

बजट सेट में परिवर्तन दो प्रकार से होता है |

1. बजट रेखा में खिसकाव - बजट रेखा में खिसकाव उपभोक्ता की आय परिवर्तन के कारण होता है | यह दो प्रकार से होता है -

Shifts in Budget Line as a Result of Changes in Income

(i) उपभोक्ता की आय में वृद्धि - जब उपभोक्ता की आय में वृद्धि होती है तो उपभोक्ता का बजट सेट परिवर्तित हो जाता है तथा बजट रेखा दाई ओर खिसक जाती | क्योंकि उपभोक्ता अब वस्तुओं की दी हुई कीमत पर अधिक संयोगो को प्राप्त कर सकता है |

(ii) उपभोक्ता की आय में कमी - जब उपभोक्ता की आय में कमी होती है तो उपभोक्ता का बजट सेट परिवर्तित हो जाता है तथा बजट रेखा बाई ओर खिसक जाती है | क्योंकि उपभोक्ता अब वस्तुओं की दी हुई कीमत पर कम संयोगो को प्राप्त करेगा |

2. बजट रेखा में घुमाव - बजट रेखा में घुमाव वस्तुओं की कीमतों में परिवर्तन के कारण होता है | यह दो प्रकार से होता है -

Changes in Budget Line as a Result of Changes in Price of Good X

(i) वस्तु की कीमत में वृद्धि - जब वस्तु x या वस्तु y की कीमत में वृद्धि होती है तो उपभोक्ता का बजट सेट परिवर्तित हो जाता है तथा बजट रेखा बाई और घूम जाती है | क्योंकि उपभोक्ता अब अपनी दी हुई आय में वस्तु x या वस्तु y की कम मात्रा का प्राप्त करेगा | 

(ii) वस्तु की कीमत में कमी - जब वस्तु x या वस्तु y की कीमत में कमी होती है तो उपभोक्ता का बजट सेट परिवर्तित हो जाता है तथा बजट रेखा दाई और घूम जाती है | क्योंकि उपभोक्ता अब अपनी दी हुई आय में वस्तु x या वस्तु y की अधिक मात्रा का प्राप्त करेगा |

उपभोक्ता संतुलन 

तटस्थता विश्लेषण की सहायता से उपभोक्ता संतुलन की शर्ते -

(i) MRSXY = PX/P( तटस्थता वक्र बजट रेखा को स्पर्श करनी चाहिए ) - उपभोक्ता वहाँ संतुलित जब MRSXY = PX/P| क्योंकि बजट रेखा दो वस्तुओं के विभिन्न संभव संयोगो को प्रकट करती है जिसे उपभोक्ता अपनी दी हुई आय तथा दोनों वस्तुओं की दी हुई कीमतों पर खरीद सकता है | एक उपभोक्ता इस बजट रेखा से बाहर नहीं जा सकता |

clip_image002

(ii) तटस्थता वक्र का ढलान मूल बिंदु की ओर उन्नतोदर होनी चाहिए - तटस्थता वक्र का ढलान मूल बिंदु की ओर उन्नतोदर सीमांत प्रतिस्थापन की दर (MRS) के घटने के कारण होता है | यह ह्रासमान सीमांत उपयोगिता के नियम पर आधारित है, क्योंकि जैसे-जैसे वस्तु X के उपभोग में वृद्धि की जाती है वस्तु X को प्राप्त करने की इच्छा कम होती जाती है तथा वस्तु Y को प्राप्त करने की इच्छा बढती जाती है | इसीलिए उपभोक्ता वस्तु X की प्रत्येक अगली इकाई के लिए वस्तु Y की कम से कम इकाइयों का त्याग करने के लिए इच्छुक होता है |

 

 

 

 

 

 

 


 

 

Page 2 of 3

Topic Lists Page Wise:

Disclaimer:

This website's domain name has included word "CBSE" but here we clearly declare that we and our website have neither any relation to CBSE and nor affliated to CBSE organisation.