Chapter उपभोक्ता संतुलन Class 12 Economics CBSE notes in hindi उपभोक्ता संतुलन - CBSE Study
कक्षा 12 Economics के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण उपभोक्ता संतुलन को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक उपभोक्ता संतुलन को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Economics में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 12 English Medium Economics All Chapters:
उपभोक्ता संतुलन
2. उपभोक्ता संतुलन
उपभोक्ता संतुलन :
उपभोक्ता संतुलन की शर्त :
(iii) दो वस्तुओं की खरीद की स्थिति में उपभोक्ता संतुलन तब प्राप्त होता है, जब x वस्तु की सीमांत उपयोगिता और कीमत का अनुपात (MUx /Px), y वस्तु की सीमांत उपयोगिता और कीमत के अनुपात (MUy /Py ) के बराबर हो |
(MUx /Px) = (MUy /Py )
तटस्थता वक्र को अधिमान वक्र भी कहते है |
(1) तटस्थता वक्र : तटस्थता वक्र दो वस्तुओं के संयोजनों को दर्शाता है जिनसे उपभोक्ता को एक समान संतुष्टि प्राप्त होती है |
तटस्थता वक्र की विशेषताएँ :
(i) तटस्थता वक्र हमेशा बाएँ से दाएँ ढालू होता है |
जब कोई उपभोक्ता एक वस्तु की उपभोग को बढाता है तो दूसरी वस्तु का उपभोग घटना पड़ता है ताकि संतुष्टि का स्तर बना रहे |
(ii) तटस्थता वक्र एक दुसरे को काटते है और नहीं छूते है |
क्योंकि तटस्थता वक्र के प्रत्येक बिंदु पर संतुष्टि स्तर अपना-अपना अलग होता है |
(iii) तटस्थता वक्रों का ढलान मूल बिंदु (O) की ओर उन्तोदर होता है |
क्योंकि दो वस्तुओं की प्रतिस्थापन की सीमांत दर (MRS) घटती जाती है |
(iv) तटस्थता वक्रों में सबसे ऊँचा वक्र, सबसे अधिक संतुष्टि दर्शाता है |
क्योंकि ऊँचे वक्र पर दूसरी वस्तु का उपभोग घटाए बिना पहली वस्तु की अधिक मात्रा उपलब्ध होती है |
बजट बाधा : जब उपभोक्ता अपनी मौद्रिक आय सिनित होने के कारण इच्छित वस्तुयें आवश्यक मात्रा में नहीं खरीद सकता तो इसे बजट बाधा कहते हैं |
बजट सेट : बजट सेट उपभोक्ता के समस्त संयोजनों का या बंडलों का सेट है, जो वह अपनी मौद्रिक आय के अंतर्गत प्रचलित कीमतों पर खरीद सकता है |
बजट सेट के कारक:
बजट सेट के दो कारक हैं :
(i) उपभोक्ता की मौद्रिक आय
(ii) दो वस्तुओं की कीमतें
प्रस्तिथापन की सीमांत दर : वह दर जिस पर उपभोक्ता, वस्तु-1 की अतिरिक्त इकाई प्राप्त करने के लिए लिए वस्तु-2 की मात्रा त्यागने के लिए तैयार है, सीमांत प्रतिस्थापन की दर कहलाती है |