Chapter Chapter 7. रोजगार-संवृद्धि, अनौपचारीकरण एवं अन्य मुद्दे Class 12 Economics-II CBSE notes in hindi बेरोजगारी - CBSE Study
कक्षा 12 Economics-II के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण Chapter 7. रोजगार-संवृद्धि, अनौपचारीकरण एवं अन्य मुद्दे को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक बेरोजगारी को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Economics-II में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 12 English Medium Economics-II All Chapters:
Chapter 7. रोजगार-संवृद्धि, अनौपचारीकरण एवं अन्य मुद्दे
3. बेरोजगारी
अध्याय 7.
बेरोजगार : जब कोई सक्षम व्यक्ति प्रचलित मजदूरी दर पर कार्य करने को इच्छुक हो, परन्तु उसे काम नहीं मिलता हो तो उस व्यक्ति को बेरोजगार कहते हैं |
बेरोजगारी : जब किसी सक्षम व्यक्तियों को जो काम करने के इच्छुक है और उन्हें प्रचलित मजदूरी दर पर भी काम नहीं मिल रहा हो तो ऐसी अवस्था को बेरोजगारी कहते हैं |
बेरोजगारी एक अवस्था है जब ये बहुत से लोगों के लिए बनी रहती है तो कहते है कि बेरोजगारी है |
बेरोजगारी के प्रकार :
(1) ग्रामीण बेरोजगारी
(A) अदृश्य या प्रछन्न बेरोजगारी
(B) मौसमी बेरोजगारी
(2) शहरी बेरोजगारी
(A) औद्योगिक बेरोजगारी
(B) शिक्षित बेरोजगारी
(1) ग्रामीण बेरोजगारी :
(A) अदृश्य या प्रछन्न बेरोजगारी : यह वह अवस्था जब किसी काम पर आवश्यकता से अधिक श्रमिक लगे होते है | यदि कुछ श्रमिकों को हटा लिया जाये तो कुल उत्पादन में कोई कमी नहीं होती है | इन श्रमिकों की सीमांत उत्पादकता शून्य या नगण्य होती है |
इस प्रकार की बेरोजगारी कृषि क्षेत्र में पाई जाती है |
अदृष्ट बेरोजगारी के कारण :
(i) कृषि पर आश्रित श्रमिकों की बड़ी संख्या |
(ii) गांवों में कृषि के अलावा अन्य वैकल्पिक रोजगारों की आभाव |
(iii) व्यावसायिक कृषि के बजाय जीवन निर्वाह कृषि का होना |
(B) मौसमी बेरोजगारी : यह बेरोजगारी ग्रामीण भारत में पाई जाती है | इसमें श्रमिक वर्ष के कुछ ही महीने काम पाता है और वर्ष के शेष महीने बेरोजगार रहता है | इस प्रकार की बेरोजगारी कृषि क्षेत्र में लगे लोगों में पाई जाती है | इसके अलावा अन्य मौसमी कार्य करने वाले शादियों में कार्य करने वाले पुरोहित एवं नाई, शादियों में काम करने वाले, बैंड बजाने वाले, ईंट भट्ठे वाले, गन्ना पिराई वाले |
मौसमी बेरोजगारी के कारण :
(i) बहुत से लोगों का काम मौसमी होता है और पुस्तैनी होता है जिन्हें वे छोड़ना नहीं चाहते है |
(ii) वैकल्पिक रोजगार का आभाव |
(iii) ऐसे लोगों को अन्य दूसरा काम करने का अनुभव नहीं है |
(2) शहरी बेरोजगारी
(A) औद्योगिक बेरोजगारी : इस श्रेणी में उन निरक्षर व्यक्तियों को शामिल किया जा सकता है जो उद्योगों, खनिज, यातायात, व्यापार तथा निर्माण आदि व्यवसायों में काम करने के इच्छुक हैं | औद्योगिक बेरोजगारी जनसँख्या में वृद्धि के साथ बढती जाती है |
(B) शिक्षित बेरोजगारी : ऐसी बेरोजगारी में कोई शिक्षित व्यक्ति अन्य श्रमिकों से अधिक कार्यकुशलता होते हुए भी उनकों अपनी योग्यतानुसार काम नहीं मिलता है और वे बेरोजगारी से ग्रसित रहते हैं |
भारत में शिक्षित बेरोजगारी के प्रमुख कारण :
(i) देश में सामान्य शिक्षा का तीव्र प्रसार |
(ii) दोषपूर्ण शिक्षा पद्धति जो कि रोजगार-उन्मुख नहीं हैं |
(iii) रोजगार अवसरों का अपर्याप्त सृजन
भारत में बेरोजगारी का कारण :
1. भारतीय अर्थव्यवस्था का धीमा विकास |
2. जनसंख्या में अत्यधिक वृद्धि |
3. भूमि पर जनसंख्या का बढ़ता दबाव |
4. दोषपूर्ण शिक्षा प्रणाली |
5. कुटीर और लघु उद्योगों का पतन |
6. रोजगार रहित संवृद्धि |
बेरोजगारी दूर करने के उपाय :
1. मौजूदा शिक्षा प्रणाली में सुधार के साथ-साथ कौशल विकाश के लिए जोर |
2. जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण |
3. कुटीर और लघु उद्योग (द्वितीयक क्षेत्रक) को बढ़ावा |
4. आधारित संरचना का विकास इससे रोजगार के अवसर उत्पन्न होते हैं |
5. स्वरोजगार को बढ़ावा देना ताकि अधिक से अधिक शिक्षित बेरोजगार अपनी योग्यतानुसार स्वरोजगार कर सके |
6. रोजगार के कार्यक्रमों चलाने वाले अथवा अवसरों को उत्पन्न करने वाले सहकारी समितियों को सरकारी अनुरक्षण प्रदान करना |