Chapter Chapter 7. रोजगार-संवृद्धि, अनौपचारीकरण एवं अन्य मुद्दे Class 12 Economics-II CBSE notes in hindi भारत में कार्यबल का वितरण - CBSE Study
कक्षा 12 Economics-II के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण Chapter 7. रोजगार-संवृद्धि, अनौपचारीकरण एवं अन्य मुद्दे को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक भारत में कार्यबल का वितरण को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Economics-II में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 12 English Medium Economics-II All Chapters:
Chapter 7. रोजगार-संवृद्धि, अनौपचारीकरण एवं अन्य मुद्दे
2. भारत में कार्यबल का वितरण
अध्याय 10. रोजगार-संवृद्धि, अनौपचारिकरण एवं अन्य मुद्दे
भारत में कार्यबल का वितरण :
(1) ग्रामीण कार्यबल : भारतीय अर्थव्यवस्था में कुल कार्यबल का 70% ग्रामीण क्षेत्र में पाया जाता है | ग्रामीण कार्यबल में लगभग 70% पुरुष और 30 % महिलाएं शामिल है |
(2) शहरी कार्य बल : शहरी क्षेत्र में कुल भारत का 30% ही कार्यबल है जिसमें 80 % पुरुष और 20 % महिलाएं हैं |
भारतीय अर्थव्यवस्था में अधिकांश कार्यबल ग्रामीण आधारित है |
अधिकांश कार्यबल ग्रामीण आधारित होने के कारण :
(i) अधिकांश नौकरियां ग्रामीण क्षेत्रों में ही पायी जाती है |
(ii) अधिकांश सकल घरेलु उत्पाद (GDP) ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर आधारित है |
(iii) चूँकि भारत कृषि प्रधान देश है जिसके 70% आबादी ग्रामीण इलाकों में बसती है |
महिला श्रमिकों की संख्या कम होने के कारण :
(i) महिलाओं में शिक्षा का प्रसार का कम होना, जिससे नौकरी के अवसर बहुत कम मिलते हैं |
(ii) शहरी परिवारों में महिलाओं के नौकरी करने का निर्णय उनका परिवार करता है | वे स्वयं निर्णय नहीं ले पाती हैं |
(iii) अधिकतर महिलाओं को घरेलु कार्यों तक ही सिमित रखा जाता है |
(iv) ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं जरुरत पड़ने पर ही कार्य करती है अथवा परिवार की जिविका चलाने के लिए कम मजदूरी पर ही कार्य करती हैं |
(v) स्त्रियों को घर से बाहर काम करने पर सामाजिक रूप से वर्जित है |
सहभागिता की दर :
यह उत्पादन क्रिया में वास्तव में भाग लेने वाली जनसँख्या का प्रतिशत है जो कार्य में लगे कुल कार्यबल और देश की कुल जनसंख्या के बीच अनुपात से प्राप्त होता है |

रोजगारहीन संवृद्धि (Jobless Growth) : रोजगारहीन संवृद्धि वह स्थित है जिसके अंतर्गत अर्थव्यवस्था में उत्पादन का स्तर तो बढ़ता है परन्तु रोजगार के अवसरों में उस अनुपात में वृद्धि नहीं होती है | आर्थिक संवृद्धि होने के साथ-साथ बेरोजगारी बनी रहती है | ऐसी स्थिति को रोजगारहीन संवृद्धि कहते हैं |
उत्पादन के स्तर में वृद्धि करने के तरीके :
(i) अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न करके |
(ii) बेहतर प्रौद्योगिकी अपनाकर |
आर्थिक संवृद्धि के तत्व :
(i) आर्थिक संवृद्धि तब मानी जाती है जब देश में वस्तुओं एवं सेवाओं के प्रवाह में वृद्धि हो |
(ii) उत्पादन स्तर में वृद्धि |
(iii) जीवन की गुणवता में सुधार |
(iv) वस्तु एवं सेवाओं के उपभोग में वृद्धि |