Chapter chapter 2: संघवाद Class 10 Political Science CBSE notes in hindi मुख्य-बिंदु - CBSE Study
कक्षा 10 Political Science के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण chapter 2: संघवाद को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक मुख्य-बिंदु को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Political Science में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 10 English Medium Political Science All Chapters:
chapter 2: संघवाद
1. मुख्य-बिंदु
प्रश्न: भारत में संघीय शासन का तीसरा स्तर क्या है ?
उत्तर: पंचायती राज और नगरपालिका |
प्रश्न: शक्तियों के बँटवारे से आप क्या समझते है ?
उत्तर: शक्तियों के बँटवारे का अर्थ है किसी शासन प्रणाली में विभिन्न सरकारों के बीच उनके अधिकारों और कार्यों का बंटवारा | ताकि बिना किसी विवाद के वे सभी सरकार सुव्यवस्थित ढंग से चलायी जा सके |
प्रश्न: संघीय व्यवस्था में शक्तियों की बँटवारे में प्रमुख भूमिका किसकी है ?
उत्तर: संविधान |
प्रश्न: केंद्र और राज्यों के विवाद में कौन निर्णायक भूमिका निभाता है ?
उत्तर: सर्वोच्य न्यायालय |
प्रश्न: सर्वोच्य न्यायालय को संविधान का व्याख्याकार क्यों कहा जाता है ?
उत्तर: केंद्र और राज्य के बीच विवाद की स्थित में सर्वोच्य न्यायालय संविधान के अनुसार उनके अधिकारों की अथवा शक्तियों की व्याख्या करता है | कोई कानून संविधान सम्मत नहीं है तो सर्वोच्य न्यायालय संविधान द्वारा दिए उन अधिकारों की व्याख्या करता है |
प्रश्न: भारत में किस प्रकार की शासन व्यवस्था है ?
उत्तर: संघीय शासन (दोहरी शासन प्रणाली ) |
प्रश्न: संविधान द्वारा केंद्र और राज्यों के बीच विधायी अधिकारों किस प्रकार बाँटा गया है ? वर्णन कीजिए |
उत्तर: संविधान द्वारा केंद्र और राज्यों के बीच विधायी अधिकारों को तीन भागों में बाँटा गया है |
(1) संघ सूची : संघ सूची में प्रतिरक्षा, विदेशी मामले, बैंकिंग, संचार और मुद्रा जैसे राष्ट्रिय महत्त्व के विषय है | संघ सूची में वर्णित विषयों के बारे में कानून का अधिकार सिर्फ केंद्र सरकार को है |
(2) राज्य सूची : राज्य सूची में पुलिस, व्यापार, वाणिज्य, कृषि और सिंचाई जैसे प्रांतीय और स्थानीय महत्त्व के विषय शामिल हैं | राज्य सूची में वर्णित विषयों के बारे सिर्फ राज्य सरकार ही कानून बना सकती है |
(3) समवर्ती सूची : इसमें शिक्षा, वन, मजदुर-संघ, विवाह, गोद लेना और उतराधिकार जैसे वे विषय शामिल हैं जो केंद्र के साथ राज्य सरकारों की साझी दिलचस्पी में आते हैं | इन विषयों पर कानून बनाने का अधिकार राज्य सरकारों और केंद्र सरकार, दोनों को ही है |
प्रश्न: समवर्ती सूची में वर्णित अधिकारों को लेकर यदि केंद्र और राज्य सरकारों के द्वारा बनाये कानूनों के बीच टकराव की स्थित में किसके बनाया गया कानून मान्य होता है ?
उत्तर: केंद्र द्वारा बनाया गया कानून ही मान्य होगा |
प्रश्न: भारत के एक राज्य का नाम बताइए जिसका अपना संविधान है ?
उत्तर: जम्मू-कश्मीर |
प्रश्न: किन-किन व्यवस्थाओं में जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा प्राप्त है |
उत्तर: निम्न व्यवस्थाओं में जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्राप्त है |
(i) जम्मू-कश्मीर का अपना संविधान है |
(ii) इस राज्य में विधान सभा की अनुमति के बगैर भारतीय संविधान के कई प्रावधानों को लागु नहीं किया जा सकता |
(iii) इस राज्य के स्थायी निवासियों के अतिरिक्त कोई भी भारतीय नागरिक यहाँ जमीन या मकान नहीं खरीद नहीं सकता है |
प्रश्न: केंद्र शासित प्रदेश किसे कहते हैं ?
उत्तर: भारतीय संघ की कई इकाइयाँ जिनको बहुत कम ही अधिकार प्राप्त हैं | अपने छोटे आकार के चलते ये स्वतंत्र प्रान्त बन सकते अथवा इन्हें किसी मौजूदा प्रान्त में विलीन भी नहीं किया जा सकता है | और इन्हें पूर्ण राज्य का दर्जा भी नहीं प्राप्त है ऐसे छोटे प्रान्तों को केंद्र शासित प्रदेश कहा जाता है | जैसे - दिल्ली, चंडीगढ़, लक्षद्वीप आदि |