नारीवादी : समाज के वे लोग जो महिलाओं और पुरुषों के समान अधिकारों एवं अवसरों में विश्वास रखते है या हिमायती हैं | नारीवादी कहलाते हैं |
धर्म निरपेक्ष राज्य : वह राज्य जिसमें सभी धर्मों को समान महत्त्व दिया जाता है और प्रत्येक व्यक्ति कोई भी धर्म अपनाने की स्वतंत्रता होती है |
जातिवादी : उच्च जाति और निम्न जाती के बीच सामाजिक तनाव को जातिवादी कहते है |
साम्प्रदायिकता : अपने धर्म को दुसरे के धर्मों से श्रेष्ठ मानने की मानसिकता को साम्प्रदायिकता कहते है |
पारिवारिक कानून : विवाह, तलाक, गोद लेने तथा उतराधिकार जैसे परिवार से जुड़े मसलों से संबंधित कानून को पारिवारिक कानून कहते हैं |
श्रम का लैंगिक विभाजन : काम के बँटवारे का वह तरीका जिसमें घर के अन्दर के सारे काम परिवार की औरतें करती हैं | श्रम का लैंगिक विभाजन कहलाता है |
प्रश्न: नारीवादी आन्दोलन किसे कहते है ?
उत्तर: वह आन्दोलन जो नारियों के हित के लिए चलाया जाता है उसे नारीवादी आन्दोलन कहते है |
प्रश्न: सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा देने वाले तीन तथ्यों का उल्लेख कीजिए |
उत्तर:
(i) एक धर्म को अन्य धर्मों से बेहतर मानना |
(ii) धर्म के आधार पर वोट बैंक का निर्माण करना |
(iii) राजनैतिक दलों द्वारा धार्मिक रूढ़िवादिता को बढ़ावा देना |
प्रश्न: महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता देश के विकास के लिए आवश्यक है | इस दिशा में भारत सरकार द्वारा उठाए गए किन्ही चार कदमों का उल्लेख कीजिए |
उत्तर:
(i) राष्ट्रिय महिला आयोग की स्थापना |
(ii) राजनीति में महिलाओं को आरक्षण |
(iii) 2006 में घरेलु हिंसा निवारक अधिनियम |
(iv) 1961 का दहेज़ निषेध अधिनियम |
प्रश्न: साम्प्रदायिकता का समाज पर पड़ने वाले तीन प्रमुख दुष्प्रभावों का उल्लेख कीजिए |
उत्तर:
(i) विभिन्न धार्मिक गुटों में लड़ाई झगडा का होना |
(ii) यह लोकतंत्र और राजनीति को प्रभावित करता है जिसमें अधिकांश मतदाता साम्प्रदायिकता के आधार पर चुनाव करते है |
(iii) कई साम्प्रदायिकता ताकतें अपनी भड़काऊ भाषण से समाज में लड़ाई -दंगे फैलवाते है |
प्रश्न: जातिवाद को सामाजिक संगठन का एक प्रमुख आधार माना गया है और यह भारतीय राजनीति को बहुत हद तक प्रभावित करता है | चार बिन्दुओं में इस तथ्य को स्पष्ट कीजिए |
उत्तर:
(i) चुनाव में प्रत्याशियों का चयन जाति के आधार पर होता है |
(ii) मतदाता भी अपना वोट अपने जाति के उम्मीदवार को देता है |
(iii) राजनीति पार्टियाँ अपना एजेंडा जाति समीकरणों के आधार पर बनाती हैं |
(iv) सरकार भी कई बार जातिय आधार पर लोगों को सुविधाएँ देती है या विशेष पैकेज की घोषणा करती है |
प्रश्न: भारत में महिलाओं की निम्न और दयनीय स्थित के लिए उत्तरदायी किन्ही तीन कारणों को स्पष्ट कीजिए |
उत्तर:
(i) शिक्षा में महिलाओं का निम्न स्तर |
(ii) महिलाओं में लैंगिक असमानता का होना |
(iii) राजनीति में महिलाओं की उपेक्षा |
(iv) महिलाओं के साथ सामाजिक भेदभाव