मुख्य-बिंदु :
- दबाव समूह - लोगों का ऐसा समूह जो अपनी उदेश्य या माँगो की पूर्ति के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सरकार पर दबाव डालती है |
- हित समूह - लोगों का समान हित और लक्ष्य से प्रेरित औपचारिक संगठन |
- माओवादी - चीन की क्रांति के नेता माओं के विचारधारा को मानने वाले लोग |
- एस. पी. ए. (Seven Party Allience) : नेपाल में लोकतंत्र की स्थापना के लिए संसद की सभी बड़ी राजनैतिक पार्टियों द्वारा बनाया गया सात दलों का गठबंधन |
- मार्शल लॉ - जब किसी देश का शासन वहाँ की सेना के हाथों में आ जाता है, तो इसे मार्शल लॉ कहा जाता है |
- नेपाल में सर्वप्रथम लोकतंत्र की स्थापना 1990 ई० में हुई |
- लामबंदी - जनहित के लिए लोगों का एकजुट होकर आन्दोलन चलाना |
- फेडकोर - बोलीविया में जन-संघर्ष का नेतृत्व करने वाला संगठन |
- बामसेफ (BAMCEF) - बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटी एम्प्लाइज फेडरेशन | यह पिछड़े एवं अल्पसंख्यक समुदाय कर्मचारीयों का परिसंघ है |
- संगठन - किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति के लिए एकत्रित एवं व्यवस्थित जन-समूह संगठन कहलाता है |
- बोलीविया - लैटिन अमेरिका का एक निर्धन देश |
- निर्वाचन - वह पद्धति जिसके द्वारा मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करता है |
- सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार - 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी नागरिकों को सरकार के निर्वाचन में मत देने का अधिकार |
- चुनाव याचिका - चुनाव के वक्त गलत तरीकों का प्रयोग करके मतदान को प्रभावित करने पर किसी भी सदस्य द्वारा न्यायलय में चुनाव याचिका प्रस्तुत की जाती है | जिसका न्यायलय परिक्षण करता है |
- चुनाव घोषणा पत्र - यह राजनीतिक दलों द्वारा जरी किया गया एक प्रकार का पत्र होता है जिसमें उनके नीतियों, कार्यक्रमों तथा उद्देश्यों का विवरण होता है |
- सन 2006 के अप्रैल महीने में नेपाल में एक लोकतंत्र कायम करने के लिए एक जन-आन्दोलन शुरू हुआ |
- बोलीविया का जल युद्ध बोलीविया में पानी के निजीकरण के खिलाफ लोगों का संघर्ष था |
- किसान संघ, अध्यापक संघ, छात्र संघ एवं व्यापारी संघ आदि दबाव समूह के उदहारण हैं |