मुख्य-परिभाषाएँ:
- राजनीतिक दल : ऐसा संगठन जो चुनाव लड़ता है और देश की सत्ता पर कब्ज़ा जमाना चाहता है |
- (i) नेता (ii) सक्रिय सदस्य (iii) अनुयायी या समर्थक ये राजनीतिक दल के तीन प्रमुख हिस्से हैं |
- लोकतंत्र में दलीय शासन व्यवस्था : (i) एक दलीय शासन व्यवस्था (ii) द्वि-दलीय शासन व्यवस्था (iii) बहुदलीय शासन व्यवस्था
- शासक दल : वह दल जो सरकार बनाकर देश पर शासन करता है |
- विपक्षी दल या विरोधी दल : वह दल जो कम संख्या में चुनाव जीतकर आते हैं | ये सदन में विरोधी पक्ष की भूमिका निभाते हैं | प्रमुख विपक्षी दल होने के लिए न्यूनतम 10 % सीटें होनी चाहिए |
- एक दलीय शासन व्यवस्था : कई देशो में केवल एक ही दल को सरकार बनाने और चलाने की अनुमति होती है इस कारण ऐसी व्यवस्था को एक दलीय शासन व्यवस्था कहा जाता है | उदाहरण - चीन में सिर्फ कम्युनिस्ट पार्टी को ही शासन करने की अनुमति है |
- द्वि-दलीय शासन व्यवस्था : कुछ देशों में सत्ता आमतौर पर दो मुख्य दलों की बीच ही बदलती रहती है इस व्यवस्था को द्वि-दलीय शासन व्यवस्था कहते है | उदाहरण - अमेरिका और ब्रिटेन |
- बहुदलीय शासन व्यवस्था : जब अनेक दल सत्ता के लिए होड़ में हो और दो दलों से ज्यादा के लिए अपने दम पर या दूसरों से गठबंधन करके सत्ता में आने का ठीक-ठाक अवसर हो तो इसे बहुदलीय व्यवस्था कहते है | उदाहरण - भारत |
- गठबंधन : जब किसी बहुदलीय व्यवस्था में अनेक पार्टियाँ चुनाव लड़ने और सता में आने के लिए आपस में हाथ मिला लेती है तो इसे गठबंधन कहा जाता है |
- गठबंधन सरकार : कई दलों से मिलकर बनी सरकार को गठबंधन सरकार कहते है |
- राष्ट्रिय दल : ऐसे राजनीतिक दल जो पूरे देश में फैले होते हैं |
- क्षेत्रीय दल : ऐसे राजनीतिक दल जो एक विशेष क्षेत्र तक सिमित होते है |
- चुनाव आयोग : चुनाव आयोग देश की एक संवैधानिक संस्था है जो राजनीतिक दलों को मान्यता प्रदान करता है और देश में चुनाव करवाता है |
मुख्य-बिन्दुएँ :
- मूलत: राजनीतिक दल राजनीतिक पदों को भरते है और राजनीतिक सत्ता का इस्तेमाल करते हैं |
- दल अलग-अलग नीतियों और कार्यक्रमों को मतदाताओं के सामने रखते हैं और मतदाता अपनी पसंद की नीतियों और कार्यक्रमों का चुनाव करते हैं |
- राजनीतिक दल देश के कानून निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाती हैं |
- चुनाव में जीत कर आने वाले कम सदस्य वाले दल शासक दल के विरोधी पक्ष की भूमिका निभाते हैं |
- अधिकांश लोकतान्त्रिक देशों में चुनाव राजनीतिक दलों द्वारा खड़ा किये गए उम्मीदवारों के बीच लड़ा जाता है |
- भारत में बीजेपी एवं कांग्रेस दो प्रमुख राष्ट्रिय पार्टियाँ हैं |
- भारत में बहुदलीय शासन प्रणाली है |
- गठबंधन सरकार में सरकार मुख्य मुद्दों पर स्वयं निर्णय लेने में असमर्थ होती है उसे सभी दलों का सहयोग लेना पड़ता है |
- भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस की स्थापना 1885 में की गई |
- भारतीय जनता पार्टी का गठन 1980 में किया गया |