शक्ति (Power) : कार्य करने कि दर या उर्जा रूपांतरण की दर को शक्ति कहते हैं |
शक्ति = कार्य / समय
इसे P से सूचित करते है :
P = W / t
इसका S.I मात्रक J s-1 होता है जिसे W (Watt) भी कहा जाता है | शक्ति का मात्रक वाट (W) जेम्स वाट के नाम पर रखा गया है |
1 वाट शक्ति की परिभाषा :
जब कोई अभिकर्ता या वस्तु 1 सेकेंड में 1 जुल कार्य करता है तो इसे 1 वाट शक्ति कहते हैं |
कार्य करने की दर :
शक्ति (Power) : कार्य करने की दर या शक्ति रूपांतरण की दर को शक्ति कहते हैं |
इसे P से दर्शाते हैं |
शक्ति = कार्य / समय
शक्ति का मात्रक Js-1 है इसे वाट कहते हैं और W से दर्शाते हैं |
1 वाट शक्ति की परिभाषा :
जब कोई वस्तु 1 सेकेंड में 1 जुल कार्य करता है तो इसे 1 वाट शक्ति कहते है |
उर्जा के उच्च दरों को किलोवाट (kW) में व्यक्त करते हैं |
1000 वाट = 1 किलोवाट
या 1000 Js-1 या 1000 वाट = 1kW
ऊर्जा का व्यावसायिक मात्रक (Commercial Unit of Energy):
जब हम ऊर्जा का उपभोग बड़ी मात्रा में करते हैं तो जूल का उपयोग न करके किलोंवाट घंटा (kW h) का उपयोग करते है | जूल ऊर्जा का बहुत छोटा मात्रक है |
किलोवाट घंटा (kW h) : जब 1 kW ऊर्जा की मात्रा किसी स्रोत से 1 घंटे तक उपयोग करने में व्यय होती है तो इसे एक किलोवाट घंटा (kW h) कहते हैं |
उदाहरण : यदि एक मशीन जो एक सेकेंड में 1000 J ऊर्जा उपयोग करती है यदि इस मशीन को लगातार 1 घंटे उपयोग किया जाये तो यह 1 घंटे में 1000 x 3600 J ऊर्जा अर्थात 1 kW h ऊर्जा उपभोग करेगी |
अत: 1 kW h = 3600000 J = 3.6 x 106 J
व्यावसायिक ऊर्जा : `घरों, उद्योगों तथा व्यवसायिक संस्थानों के हम ऊर्जा के लिए विद्युत ऊर्जा का उपभोग करते हैं, जिसे प्राय: किलोवाट घंटा में व्यक्त करते हैं | इसे ही व्यावसायिक ऊर्जा कहते हैं |
व्यावसायिक ऊर्जा का मात्रक किलोवाट घंटा (kW h) हैं जिसे यूनिट (unit) में व्यक्त करते हैं |
1 यूनिट = 1 kW h
उदाहरण : मान लीजिए कि किसी घर में 1 महीने में 25 kW विद्युत ऊर्जा उपभोग की गयी तो जब इसे unit में व्यक्त करेंगे तो कहेंगे कि 25 यूनिट विद्युत ऊर्जा उपभोग की गयी हैं |
ऊर्जा के व्यावसायिक मात्रक पर आधारित आंकिक प्रश्न (Numerical):
उदाहरण 1: एक व्यक्ति अपने घर के एक कमरे में 100 W का एक बल्ब प्रतिदिन 7 घंटे उपभोग करता है | बल्ब द्वारा खर्च की गयी ऊर्जा की मात्रा को 'यूनिट' में परिकलन कीजिये |
हल :
बल्ब की शक्ति = 100 W
1 दिन में उपभोग किया गया समय = 7 घंटा
इसलिए, एक दिन में ऊर्जा का कुल उपभोग = 100 x 7 W
= 700 W
= 0.7 kW h या 0.7 यूनिट
उदाहरण 2 : 60 W का एक विद्युत बल्ब प्रतिदिन 6 घंटा उपभोग किया जाता है | एक 160 W का छत पंखा प्रतिदिन 8 घंटा उपभोग किया जाता है | एक दिन में खर्च की गई ऊर्जा की कुल मात्रा को 'यूनिट' में व्यक्त कीजिये |
हल :
बल्ब की शक्ति = 60 W
1 दिन में उपभोग किया गया समय = 6 घंटा
इसलिए, एक दिन में बल्ब द्वारा ऊर्जा का कुल उपभोग = 60 x 6 W
= 360 W
पंखे की शक्ति = 160 W
1 दिन में उपभोग किया गया समय = 8 घंटा
एक दिन में बल्ब द्वारा ऊर्जा का कुल उपभोग = 160 x 8 W
= 1280 W
विद्युत ऊर्जा का कुल उपभोग = 360 W + 1280 W
= 1640 W
= 1.640 kW h या 1.640 यूनिट