Chapter 11. प्रकाश-छायाएँ एवं परावर्तन Class 6 Science CBSE notes in hindi परिचय एवं परिभाषा - CBSE Study
कक्षा 6 Science के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण 11. प्रकाश-छायाएँ एवं परावर्तन को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक परिचय एवं परिभाषा को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Science में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 6 English Medium Science All Chapters:
11. प्रकाश-छायाएँ एवं परावर्तन
1. परिचय एवं परिभाषा
11. प्रकाश-छायाएँ एवं परावर्तन
अपारदर्शी वस्तु : वह वस्तु जो अपने से होकर प्रकाश को जाने नहीं देती अपारदर्शी वस्तु कहलाती है |
उदाहरण: दीवार, लकड़ी, पुस्तक, आदि |
पारदर्शी वस्तु : वह वस्तु जो अपने से होकर प्रकाश को जाने देती है उसे पारदर्शी वस्तु कहते है |
उदाहरण: शीशा, काँच, पानी आदि
पारभासी वस्तु: वह वस्तु जो प्रकाश के कुछ भाग को ही अपने से होकर गुजरने देती है, पारभासी वस्तु कहलाती है |
उदाहरण: तेल लगा कागज, पन्नी, पोलीथिन आदि |
छाया : जब प्रकाश के मार्ग में कोई वस्तु आ जाती है तो उससे छाया बनता है |
दीप्त पिंड या वस्तु : जो वस्तुएँ सूर्य की तरह स्वयं प्रकाश का उत्सर्जन करती हैं उन्हें दीप्त पिंड कहते है |
जैसे : सूर्य, टार्च, मोमबती और विद्युत बल्ब आदि |
परदा : वह वस्तु जिस पर छाया बनती है परदा कहलाता है |
दर्पण तथा परावर्तन
प्रकाश का परावर्तन: जब प्रकाश की किरण किसी चिकनी अपारदर्शी वस्तु से टकराती है तो ये उसी ओर मुड़ कर वापस चली जाती है जिस ओर से आयी हुई होती है, इसे ही प्रकाश का परावर्तन कहते है | उदाहरण : दर्पण |
दर्पण : वह वस्तु जिसमें किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब बनता है दर्पण कहलाता है |
दर्पण के प्रकार :
दर्पण दो प्रकार के होते है |
(1) समतल दर्पण : वह दर्पण जिसका परावर्तक पृष्ठ समतल होता है और यह वस्तु के समान और बराबर दुरी पर प्रतिबिम्ब बनाता है |
उदाहरण : घर में चेहरा देखने वाला दर्पण, सैलून में प्रयोग होने वाला दर्पण आदि |
(2) गोलीय दर्पण : वह दर्पण जिसका परावर्तक पृष्ठ वक्र अथवा गोलीय होता है |
गोलीय दर्पण दो प्रकार का होता है |
(i) अवतल दर्पण
(ii) उत्तल दर्पण