जनन स्वास्थ्य (Reproductive Health)
जनन स्वास्थ्य का अर्थ है, जनन से संबंधित सभी आयाम जैसे शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और व्यावहारिक रूप से स्वस्थ्य होना |
- यौन क्रियाओं से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव
- असुरक्षित यौन क्रियाओं से लैंगिक संचारित रोगों का फैलना
- परिवार नियोजन से सम्बंधित समस्याएँ
- जनन स्वस्थ्य के प्रति जागरूकता : जननी मृत्यु, शिशु मृत्यु आदि में सुधार
(1) लैंगिक परिपक्वता का यह अर्थ नहीं है कि शरीर अथवा मस्तिष्क जनन क्रिया अथवा गर्भधारण योग्य हो गए हैं | स्वस्थ्य जनन प्रक्रिया के लिए यह आवश्यक है कि वह शारीरिक एवं मानसिक दोनों स्तर पर तैयार हो | कई बार इस प्रक्रिया में समाजिक एवं व्यावहारिक रूप से कई कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ता है | जैसे -
- इस विषय पर हम सभी पर किसी न किसी प्रकार का दबाव हो सकता है।
- इस क्रिया के लिए हमारे मित्रों का दबाव भी हो सकता है, भले ही हम चाहें या न चाहें।
- विवाह एवं संतानोत्पत्ति के लिए पारिवारिक दबाव भी हो सकता है।
- संतानोत्पत्ति से बचकर रहने का, सरकारी तंत्र की ओर से भी दबाव हो सकता है।
(2) असुरक्षित यौन क्रियाओं से लैंगिक संचारित रोगों के फैलने की संभावनाएँ बनी रहती हैं | ऐसी समस्याओं से निपटने के लिए जनन स्वास्थ्य से संबंधी जानकारी या शिक्षा की आवश्यकता होती है |
लैंगिक संचारित रोग (Sexual Transmitted Diseases) :
लैंगिक संचारित रोगों को समान्यत: STD (Sexual Transmitted Diseases) के नाम से भी जाना जाता है | असुरक्षित यौन क्रिया से ये रोग उत्पन्न रोग को लैंगिक संचारित रोग (STD) कहा जाता है |
प्रमुख लैंगिक संचारित रोग के नाम:
(i) एड्स (AIDS) : एड्स एक लैंगिक संचारित रोग है जो HIV (ह्युमन इम्मुनो वायरस) के कारण होता है |
एड्स फ़ैलने के तरीके :
(a) HIV पीड़ित स्त्री से पुरुष को अथवा HIV पीड़ित पुरुष से स्त्री को यौन क्रिया के दौरान |
(b) संक्रमित सुई से (by infected niddle)
(c) गर्भवती माँ से शिशु को (To New born baby from mother)
(d) रक्त-आधान के दौरान (During Blood transfusion)
जानकारी और बचाव ही एड्स से बचने का उपाय है |
(ii) गोनोरिया (Gonorrhoea) : गोनोरिया भी एक लैंगिक संचारित रोग है | यह एक जीवाणु (बैक्टीरिया) से होता है |
iii) सिफलिस (Syphlis) : सिफलिस भी बहुत जटिल लैंगिक संचारित रोग है | जिसके कई उपदंश शारीर में उत्पन्न होते हैं | यह भी जीवाणु से उत्पन्न होता है |