हाइड्रोकार्बन (Hydrocarbons)
हाइड्रोकार्बन (Hydrocarbons): वे सभी कार्बन यौगिक जो सिर्फ कार्बन और हाइड्रोजन से बने है हाइड्रोकार्बन कहलाते हैं |
संतृप्त और असंतृप्त कार्बन यौगिक में अंतर :
संतृप्त यौगिक | असंतृप्त यौगिक |
1. इसमें कार्बन परमाणुओं के बीच एकल आबंध होता है | 2. इनमें प्रतिस्थापन अभिक्रिया होती है | 3. ये असंतृप्त यौगिक के तुलना में कम अभिक्रियाशील होते हैं 4. उदाहरण : एल्केन | |
1. इसमें कार्बन परमाणुओं के बीच द्वि-आबंध होता है | 2. इसमें संयोजन अभिक्रिया होती है | 3. ये संतृप्त यौगिक की तुलना में अधिक अभिक्रियाशील होते है | 4. उदाहरण: एल्किन और एल्काइन | |
कार्बनिक यौगिकों के सूत्र (Formulae of organic compounds):
(i) समान्य सूत्र (General formula): किसी अणु में प्रत्येक परमाणु के n संख्या के लिए प्रदर्शित करने वाले फलन (function) को समान्य सूत्र कहते हैं |
उदाहरण: एल्केन के लिए: CnH2n+2
(ii) अणु सूत्र (Molecular formula): अणु सूत्र किसी अणु में परमाणुओं के वास्तविक संख्या को प्रदर्शित करता है |
उदाहरण: एथेन के लिए : C2H6
2 कार्बन और 6 हाइड्रोजन
(iii) संक्षिप्त सूत्र (Condensed formula): संक्षिप्त सूत्र प्रत्येक कार्बन परमाणु से जुड़े परमाणुओं के समूह को प्रदर्शित करता है |
उदाहरण: एथेन के लिए: CH3CH3
(iv) संरचना सूत्र (Structural formula): Itयह किसी अणु के परमाणुओं के ठीक-ठीक व्यवस्था को दर्शाता है |
उदाहरण: एथेन के लिए:
(v) इलेक्ट्रोनिक सूत्र (Electronic formula): इलेक्ट्रॉनिक सूत्र किसी अणु के परमाणुओं के बीच इलेक्ट्रोनों की साझेदारी को प्रदर्शित करता है | इसे इलेक्ट्रोन बिंदु संरचना सूत्र भी कहते हैं |
उदाहरण: एथेन के लिए इलेक्ट्रोन बिंदु संरचना सूत्र:
संतृप्त कार्बन यौगिक (Saturated Carbon Compounds):
वह कार्बन यौगिक जो कार्बन-कार्बन परमाणुओं से केवल एकल आबंध से जुड़े होते है संतृप्त कार्बन यौगिक कहलाते हैं |
उदाहरण: सभी एल्केन जैसे मीथेन, इथेन, प्रोपेन और ब्युटेंन आदि |
एल्केन का समान्य सूत्र (General formula): CnH2n+2
मीथेन का सूत्र प्राप्त करने के लिए इस सूत्र का प्रयोग:
CnH2n+2
n =1 रखने पर हम पाते हैं :
C1H2x1 + 2
CH4
इसी प्रकार;
इथेन के लिए:
n =2 रखने पर हमें प्राप्त होता है :
C2H2x2 + 2
C2H6
ऐसे ही हम प्रोपेन, ब्यूटेन और पेंटेन आदि का भी ज्ञात कर सकते है |
एल्केन (Alkanes): संतृप्त हाइड्रोकार्बन जिसमें कार्बन परमाणु केवल एकल आबंध से जुड़े रहते है एल्केन कहलाता है |
हाइड्रोकार्बन में नामकरण:
1 कार्बन वाला - मेथ
2 कार्बन वाला - एथ
3 कार्बन वाला - प्रोप
4 कार्बन वाला - ब्युट
5 कार्बन वाला - पेंट
6 कार्बन वाला - हेक्स
7 कार्बन वाला - हेप्ट
8 कार्बन वाला - ओक्ट
9 कार्बन वाला - नोन
10 कार्बन वाला - डेक
एल्केन में हाइड्रोकार्बन के नाम इन्ही कार्बन कि संख्या से निर्धारित होती है और "+एन" प्रत्यय लगाकर इनका नामकरण होता है |
उदाहरण :
1. CH4 - मेथ + एन = मेथेन
2. C2H6 - इथ + एन = इथेन
3. C3H8 - प्रोप + एन = प्रोपेन
4. C4H10 - ब्युट + एन = ब्युटेन
5. C5H12 - पेंट + एन = पेंटेन
6. C6H14 - हेक्स + एन = हेक्सेन
इसीप्रकार ..........
एल्किन समूह का नामकरण, अणुसूत्र और संरचना सूत्र : -
एल्किन का नाम | अणु सूत्र | संरचना सूत्र |
एथीन | C2H4 | |
प्रोपीन | C3H6 | |
ब्युटिन | C4H8 | |
पेंटीन | C5H10 | |
हेक्सिन | C6H12 | |
हेप्टीन | C7H14 | |
ओक्टीन | C8H16 | |
नोनीन | C9H18 | |
डेकीन | C10H20 | |
एथीन का इलेक्ट्रोन डॉट संरचना (Electron Dot Sructure of Ethene):
एथीन (C2H4)
प्रोपीन का इलेक्ट्रोन डॉट संरचना (Electron Dot Sructure of Propene):
प्रोपीन (C2H4)
इसीप्रकार हम अन्य सभी एल्किनों का इलेक्ट्रोन डॉट संरचना बना सकते हैं |
एल्काइन की संरचना (Structure of Alkynes)Triple Bond:
एल्काइन का समान्य सूत्र : CnH2n-2
एथाइन एल्काइन समूह का सबसे सरलतम अणु है |
एथाइन में दो कार्बन परमाणु होते हैं |
अत: सूत्र के प्रयोग करने पर;
एथाइन के लिए n = 2 रखने पर,
C2H2x2-2 = C2H2
∴ एथाइन = C2H2
इसी प्रकार प्रोपाइन का अणु सूत्र प्राप्त करने के लिए;
n=3 रखने पर;
C3H2x3-2 = C3H4
∴ प्रोपाइन = C3H4
एल्काइन (Alkynes):
एल्काइन का नाम | अणु सूत्र | संक्षिप्त संरचना सूत्र |
एथाइन | C2H2 | CH≡CH |
प्रोपाइन | C3H4 | CH≡CCH3 |
1-ब्युटाइन | C4H6 | CH≡CCH2CH3 |
1-पेंटाइन | C5H8 | CH≡CCH2CH2CH3 |
1-हेक्साइन | C6H10 | CH≡CCH2CH2CH2CH3 |
1-हेप्टाइन | C7H12 | CH≡CCH2CH2CH2CH2CH3 |
1-ओक्टाइन | C8H14 | CH≡CCH2CH2CH2CH2CH2CH3 |
1-नोनाइन | C9H16 | CH≡CCH2CH2CH2CH2CH2CH2CH3 |
1-डेकाइन | C10H18 | CH≡CCH2CH2CH2CH2CH2CH2CH2CH3 |
लंबी चैन वाले सूत्रों को संक्षिप्त रूप में निम्नप्रकार से लिखते है |
[नोनाइन] CH≡CCH2CH2CH2CH2CH2CH2CH3 को इस प्रकार लिखते है :
CH≡C (CH2)6CH3
इसी प्रकार;
[डेकाइन] CH≡CCH2CH2CH2CH2CH2CH2CH2CH3 को भी इसी प्रकार से लिखते हैं |
CH≡C (CH2)7CH3