Chapter chapter 6: राजनीतिक दल Class 10 Political Science CBSE notes in hindi मुख्य-बिंदु - CBSE Study
कक्षा 10 Political Science के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण chapter 6: राजनीतिक दल को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक मुख्य-बिंदु को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Political Science में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 10 English Medium Political Science All Chapters:
chapter 6: राजनीतिक दल
1. मुख्य-बिंदु
मुख्य-परिभाषाएँ:
- राजनीतिक दल : ऐसा संगठन जो चुनाव लड़ता है और देश की सत्ता पर कब्ज़ा जमाना चाहता है |
- (i) नेता (ii) सक्रिय सदस्य (iii) अनुयायी या समर्थक ये राजनीतिक दल के तीन प्रमुख हिस्से हैं |
- लोकतंत्र में दलीय शासन व्यवस्था : (i) एक दलीय शासन व्यवस्था (ii) द्वि-दलीय शासन व्यवस्था (iii) बहुदलीय शासन व्यवस्था
- शासक दल : वह दल जो सरकार बनाकर देश पर शासन करता है |
- विपक्षी दल या विरोधी दल : वह दल जो कम संख्या में चुनाव जीतकर आते हैं | ये सदन में विरोधी पक्ष की भूमिका निभाते हैं | प्रमुख विपक्षी दल होने के लिए न्यूनतम 10 % सीटें होनी चाहिए |
- एक दलीय शासन व्यवस्था : कई देशो में केवल एक ही दल को सरकार बनाने और चलाने की अनुमति होती है इस कारण ऐसी व्यवस्था को एक दलीय शासन व्यवस्था कहा जाता है | उदाहरण - चीन में सिर्फ कम्युनिस्ट पार्टी को ही शासन करने की अनुमति है |
- द्वि-दलीय शासन व्यवस्था : कुछ देशों में सत्ता आमतौर पर दो मुख्य दलों की बीच ही बदलती रहती है इस व्यवस्था को द्वि-दलीय शासन व्यवस्था कहते है | उदाहरण - अमेरिका और ब्रिटेन |
- बहुदलीय शासन व्यवस्था : जब अनेक दल सत्ता के लिए होड़ में हो और दो दलों से ज्यादा के लिए अपने दम पर या दूसरों से गठबंधन करके सत्ता में आने का ठीक-ठाक अवसर हो तो इसे बहुदलीय व्यवस्था कहते है | उदाहरण - भारत |
- गठबंधन : जब किसी बहुदलीय व्यवस्था में अनेक पार्टियाँ चुनाव लड़ने और सता में आने के लिए आपस में हाथ मिला लेती है तो इसे गठबंधन कहा जाता है |
- गठबंधन सरकार : कई दलों से मिलकर बनी सरकार को गठबंधन सरकार कहते है |
- राष्ट्रिय दल : ऐसे राजनीतिक दल जो पूरे देश में फैले होते हैं |
- क्षेत्रीय दल : ऐसे राजनीतिक दल जो एक विशेष क्षेत्र तक सिमित होते है |
- चुनाव आयोग : चुनाव आयोग देश की एक संवैधानिक संस्था है जो राजनीतिक दलों को मान्यता प्रदान करता है और देश में चुनाव करवाता है |
मुख्य-बिन्दुएँ :
- मूलत: राजनीतिक दल राजनीतिक पदों को भरते है और राजनीतिक सत्ता का इस्तेमाल करते हैं |
- दल अलग-अलग नीतियों और कार्यक्रमों को मतदाताओं के सामने रखते हैं और मतदाता अपनी पसंद की नीतियों और कार्यक्रमों का चुनाव करते हैं |
- राजनीतिक दल देश के कानून निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाती हैं |
- चुनाव में जीत कर आने वाले कम सदस्य वाले दल शासक दल के विरोधी पक्ष की भूमिका निभाते हैं |
- अधिकांश लोकतान्त्रिक देशों में चुनाव राजनीतिक दलों द्वारा खड़ा किये गए उम्मीदवारों के बीच लड़ा जाता है |
- भारत में बीजेपी एवं कांग्रेस दो प्रमुख राष्ट्रिय पार्टियाँ हैं |
- भारत में बहुदलीय शासन प्रणाली है |
- गठबंधन सरकार में सरकार मुख्य मुद्दों पर स्वयं निर्णय लेने में असमर्थ होती है उसे सभी दलों का सहयोग लेना पड़ता है |
- भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस की स्थापना 1885 में की गई |
- भारतीय जनता पार्टी का गठन 1980 में किया गया |