अभ्यास प्रश्न्नोतर:-
प्रश्न 1: इनमें से कौन-सा मौलिक अधिकारों के उपयोग का उदाहरण नहं हैं?
(क) बिहार के मजदूरों का पंजाब के खेतो में काम करने जाना|
(ख) इसाई मिशनो द्वारा मिशनरी स्कूलों की श्रृंखला चलाना|
(ग) सरकारी नौकरी में औरत और मर्द को समान वेतन मिलना|
(घ) बच्चों द्वारा मां-बाप की संपत्ति विरासत में पानी|
उत्तर: (घ) बच्चों द्वारा मां-बाप की संपत्ति विरासत में पानी|
प्रश्न 2: इनमें से कौन-सी स्वतंत्रता भारतीय नागरिको को नहीं हैं?
(क) सरकार की आलोचना की स्वतंत्रता|
(ख) सशस्त्र विद्रोह में भाग लेने की स्वतंत्रता |
(ग) सरकार बदलने के लिए आन्दोलन शुरू करने की स्वतंत्रता|
(घ) संविधान के केन्द्रीय मूल्यों का विरोध करने की स्वतंत्रता|
उत्तर: (घ) बच्चों द्वारा मां-बाप की संपत्ति विरासत में पानी|
प्रश्न 3: भारतीय संविधान इसमें से कौन-सा अधिकार देता हैं?
(क) काम का अधिकार|
(ख) पर्याप्त जीविका का अधिकार|
(ग) अपनी संस्कृति की रक्षा का अधिकार|
(घ) निजता का अधिकार|
उत्तर: (ग) अपनी संस्कृति की रक्षा का अधिकार|
प्रश्न 4: उस मौलिक अधिकार का नाम बताएं जिसके तहत निम्नलिखित स्वतंत्रताए आती हैं?
(क) अपने धर्म का प्रचार करने की स्वतंत्र|
(ख) जीवन का धिकार|
(ग) छुआछूत की समाप्ति|
(घ) बेगार का प्रतिबन्ध|
उत्तर: (क) धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार|
(ख) स्वतंत्रता का अधिकार|
(ग) समानता का अधिकार|
(घ) शोषण के विरुद्ध का अधिकार|
प्रश्न 5: लोकतंत्र और अधिकारों के बीच सम्बन्ध के बारे में इनमे से कौन-सा बयान ज्यादा उचित होहिं? अपनी पसंद के पक्ष में कारण बताए?
(क) हर लोकतांत्रिक देश अपने नागरिको को अधिकार देता हैं|
(ख) अपने नागरिको को अधिकार देने वाला हर देश लोकतांत्रिक हैं|
(ग) अधिकार देना अच्छा हैं पर ये लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं हैं|
उत्तर: (क) यह बयान उचित हैं, प्रत्येक लोकतांत्रिक देश अपने नागरिको को अधिकार देता हैं| लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को चुनाव लड़ने और मतदान करने का अधिकार दिया जाता हैं| लोकतंत्रीय राज्यों में नागरिको के अधिकार की सुरक्षा के लिए विशेष उपाए किये जाते हैं| अधिकतर राज्यों में नागरिको के महत्वपूर्ण अधिकारों को संविधान में शामिल कर दिया जाता हैं|
प्रश्न 6: स्वतंत्रता के अधिकार पर ये पाबंदियाँ क्या उचित हैं? अपने जवाब के पक्ष में कारण बताए|
(क) भारतीय नागरिको की सुरक्षा कारणों से कुछ सीमावर्ती इलाकों में जाने के लिए अनुमति लेनी पड़ती हैं|
(ख) स्थानीय लोगों के हितो की रक्षा के लिए कुछ इलाकों में बाहरी लोगो की संम्पत्ति खरीदने की अनुमति नहीं हैं|
(ग) शासक दल को अगले चुनाव में नुकसान पंहुचा सकने वाली किताब पर सरकार प्रतिबन्ध लगती हैं|
उत्तर: (क) स्वतंत्रता के अधिकारों के अंतर्गत देश के किसी भी भाग में घूमने फिरने का अधिकार प्रत्येक नागरिक को प्राप्त हैं, किन्तु एक देश की सुरक्षा ध्यान में रखते हुए देश के कुछ भागो जैसे सेना की छावनी, सीमावर्ती संवेंदशील क्षेत्रों में जाने की अनुमति लेनी पडती हैं| यह प्रति उचित एवं न्यायसंगत हैं क्योंकि किसी भी देश के लिए उसकी सुरक्षा सर्वोपरि हैं|
(ख) कुछ क्षेत्रों में ऐसी व्यवस्था को अनुचित नहीं कहा जा सकता| कुछ जनजातीय क्षेत्रों में तथा जम्मू कश्मीर एवं हिमाचल आदि राज्यों के बारे में ऐसा प्रतिबंध लगाया गया हैं जिससे वहाँ के लोग अपनी संस्कृति को बनाए रखें|
(ग) ऐसे प्रतिबंध को उचित नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह नागरिको की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का खुला उल्लंघन हैं|
प्रश्न 7: मनोज एक सरकारी दफ्तर में मेनेजर के पद के लिए आवेदन देने गया | वहाँ के अधिकारी ने उसका आवेदन लेने से मना कर दिया और कहा, "झाड़ू लगाने वाले का बेटा होकर तुम मेनेजर बनना चाहते हो| तुम्हारी जाति का कोई भी इस पद पर आया हैं? नगरपालिका के दफ्तर जाओ और सफाई कर्मचारी के लिए अर्जी दो|" इस मामले में मनोज के किस मौलिक अधिकार का उल्लंघन हो रहा हैं? मनोज की तरफ से जिला अधिकारी कजे नाम लिखे एक पत्र में इसका उल्लेख करो|
उत्तर: मनोज के मामले में "समानता का अधिकार" तथा" स्वतंत्रता का अधिकार" का स्पष्ट उल्लंघन हुआ हैं|