अध्याय 5. कोयला और पेट्रोलियम
Q1 सीएनजी और एलपीजी का ईंधन के रूप में उपयोग करने के क्या लाभ हैं?
उत्तर: सीएनजी और एलपीजी का ईंधन के रूप में उपयोग करने के लाभ निम्नलिखित है |
(i) यह एक स्वच्छ ईंधन है और इसे जलाने पर धुआं उत्पन्न नहीं करता है |
(ii) इनका कम ईंधन जलकर अधिक ऊष्मा देते है |
(iii) ये कम प्रदूषक देते हैं |
Q2. पेट्रोलियम का कौन सा उत्पाद सड़क निर्माण हेतु उपयोग में लाया जाता है?
उत्तर: बिटुमेन |
Q3. वर्णन कीजिए, मृत वनस्पति से कोयला किस प्रकार बनता है? यह प्रक्रम क्या कहलाता है?
उत्तर: लगभग 300 मिलियन वर्ष पूर्व जलीय क्षेत्रों के धने वन जो बाढ़ जैसे प्राकृतिक प्रक्रमों के कारण मृदा के अंदर दब गए थे। उनके उपर अधिक मृदा दब जाने के कारण ये संपिडित हो गए । जैसे जैसे वे गहरे होते गए उनका ताप भी बढ़ता गया , उच्च दाब और उच्च ताप पर पृथ्वी के भीतर मृत पेड पौधें धीरे धीरे कोयले में परिवर्तित हो गए। यह प्रक्रम कार्बनीकरण कहलाता है।
Q4. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(क) ------------------ तथा ------------------ जीवाश्म ईंधन हैं।
(ख) पेट्रोलियम के विभिन्न संघटकों को पृथक करने का प्रक्रम ------------------ कहलाता है।
(ग) वाहनों के लिए सबसे कम प्रदूषक ईंधन ------------------ है ।
उत्तर:
(क) कोयला, पेट्रोलियम
(ख) परिष्करण
(ग) संपीडित प्राकृतिक गैस (CNG)
Q5. निम्नलिखित कथनों वेफ सामने सत्य/असत्य लिखिए:
(क) जीवाश्म ईंधन प्रयोगशाला में बनाए जा सकते हैं। (सत्य/असत्य)
(ख) पेट्रोल की अपेक्षा सीएनजी अधिक प्रदूषक ईंधन है। (सत्य/असत्य)
(ग) कोक, कार्बन का लगभग शुद्ध रूप है। (सत्य/असत्य)
(घ) कोलतार विभिन्न पदार्थों का मिश्रण है। (सत्य/असत्य)
(ड) मिट्टी का तेल एक जीवाश्म ईंधन नहीं है। (सत्य/असत्य)
उत्तर:
(क) असत्य
(ख) असत्य
(ग) सत्य
(घ) सत्य
(ड) असत्य
Q6. समझाइए, जीवाश्म ईंधन समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन क्यों हैं?
उत्तर: कोयला और पेट्रोलियम जीवाश्म ईंधन है। इनके बनने में लाखों वर्ष का समय लग जाता है। जबकि इसी तरह अंधाधुंध उपयोग होता रहा तो ये सौ वर्षो में ही समाप्त हो जाएगें । इनकी बनने कि प्रक्रिया जटिल है। इसलिए जीवाश्म ईंधन समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन है।
Q7. कोक के अभिलक्षणों और उपयोगों का वर्णन कीजिए।
उत्तर: यह एक कठोर , सरंध्र और काला पदार्थ है। यह कार्बन का लगभग शुद्ध रूप है। कोक का उपयोग इस्पात के औद्योगिक निर्माण और बहुत से धातुओं के निष्कर्षण में किया जाता है।
Q8. पेट्रोलियम-निर्माण के प्रक्रम को समझाइए।
उत्तर: पेट्रोलियम का निर्माण समुद्र में रहने वाले जीवों से हुआ । जब ये जीव मृत हुए , इनके शरीर समुद्र के पेंदे में जाकर जम गए और फिर रेत तथा मिट्टी की तहों में ढ़क गए। लाखों वर्षों में वायु की अनुपस्थिति , उच्च ताप और उच्च दाब ने मृत जीवों को पेट्रोलियम में परिवर्तित कर दिया ।