अतिरिक्त प्रश्नोत्तर:
प्रश्न - कपडे कितने प्रकार से प्राप्त रेशों से बनता है ?
उत्तर - 1. प्राकृतिक रेशे 2. कृत्रिम रेशे ।
प्रश्न - कुछ प्राकृतिक रेशों एवं उनके स्रोतों के नाम लिखिए।
उत्तर -
1. कपास - पौधों से
2. ऊन - जंतुओं से
3. रेशम - जंतुओं से
प्रश्न - संष्लेषित रेशे किसे कहते है ?
उत्तर - ऐसे रेशे जो मनुष्य स्वयं तैयार करता है संष्लेषित रेशे कहलाते है।
प्रश्न - रेयाॅन क्या है ? इसे कृत्रिम रेशम क्यों कहते है ?
उत्तर - रेयाॅन रेशम के समान गुणों वाला रेषा है जिसे वैज्ञानिकों के द्वारा काष्ठ लुगदी के रासायनिक उपचार से प्राप्त किया गया रेषा हैं । चूंकि रेयाॅन रेशम के समान बुना जा सकता है और गुण भी समान होते है इसलिए रेयाॅन को कृत्रिम रेशम कहते है।
प्रश्न - उस संष्लेशित रेशे का नाम बताइए जिसका तार इस्पात के तार से भी मजबुत होता है।
उत्तर - नाइलाॅन।
प्रश्न - पेट (PET) क्या है ?
उत्तर - एक बहुत सुपरिचित प्रकार का पाॅलिएस्टर है। जिसका उपयोग बोतले , बर्तन , फिल्म , तार और अन्य उपयोगी उत्पादों के निर्माण के लिए किया जाता है।
प्रश्न - संश्लेषित रेशों के एक हानिकारक गुण लिखिए।
उत्तर - संश्लेषित रेशों से बने वस्त्र में यदि आग लग जाए तो कपडा और पहनने वाले व्यक्ति के शरीर से चिपक जाता है।
प्रश्न - ऐक्रिलिक क्या है ?
उत्तर - ऐसे ऊन जो प्राकृतिक स्रोतो से न प्राप्त कर संश्लेषित किए जाते है उन्हें ऐक्रिलिक कहते है। इनसे ऊनी वस्त्र बनाए जाते है।
प्रश्न - संश्लेषित रेशों के गुण लिखिए ।
उत्तर - संश्लेषित रेशों के गुण निम्नलिखित है।
(i) ये शीघ्र सुखते है।
(ii) अधिक चलाऊ , कम महॅगे और असानी से उपलब्ध होते है।
(iii) ये रख रखाव में सुविधाजनक होते है।
प्रश्न - प्लास्टिक कितने प्रकार के होते है ?
उत्तर - 1. थर्मोप्लास्टिक 2. थर्मोसेंटिंग प्लास्टिक
प्रश्न - बैकेलाइट क्या है ? इसके दो उपयोग लिखिए।
उत्तर - बैकेलाइट थर्मोसेंटिंग प्लास्टिक है जो उष्मा और विद्युत का कुचालक होता है । इसलिए इसका उपयोग बिजली के स्विच और बर्तनों के हत्थे बनाने में किया जाता है।
प्रश्न - सबसे अधिक उष्मा सहने की क्षमता वाले प्लास्टिक का नाम लिखिए ।
उत्तर - मेलामाइन।
प्रश्न - खाद्य पदार्थो के संचयन हेतु प्लास्टिक पात्रों के उपयोग के तीन प्रमुख लाभ बताइए।
उत्तर - प्लास्टिक पात्र सबसे सुविधाजनक होते है क्योंक उनका भार हल्का होता है। कम किमत , अच्छा सामथ्र्य और उपयोग में आसानी होती है।
प्रश्न: थर्मोप्लास्टिक और थर्मो सेटिंगप्लास्टिक में अन्तर स्पष्ट कीजिए |
उत्तर:
थर्मोप्लास्टिक | सेटिंगप्लास्टिक |
1. ये गर्म करने पर विकृत हो जाते हैं | 2. ये सरलतापूर्वक मुड़ जाते हैं | 3. इनका उपयोग खिलौने और बर्तनों के बनाने में किया जाता है | |
1. ये गर्म करने पर विकृत नहीं होते है | 2. ये मुड़ते नहीं है| 3. इनसे बर्तनों के हत्थे जैसा गर्मी सहने वाला समान बनाए जाते है |
प्रश्न - समझाइए कि डेंगची के हत्थे थर्मोसेंटिंग प्लास्टिक से क्यों बनाए जाते है ?
उत्तर - इनमें उष्मा सहने की क्षमता अधिक होती है और गर्म होने पर ये नर्म नहीं होते है।
प्रश्न - आग बुझाने वाले कर्मचारियों के परिधानों पर किस पदार्थ की परत चढी होती है और क्यो ?
उत्तर - मेलामाइन की , क्योंकि ये आग का प्रतिरोधक है।
प्रश्न - जैव निम्नीकरणीय और जैव अनिम्नीकरणीय में क्या अंतर है।
उत्तर - जो पदार्थ प्राकृतिक प्रक्रिया , जैसे जीवाणु की क्रिया द्वारा अपधटित हो जाता है जैव निम्नीकरणीय कहलाता है जैसे - फलों और सब्जियों के छिलके , कागज और खाद्य पदार्थ आदि।
जो पदार्थ प्राकृतिक प्रक्रिया , द्वारा असानी से अपधटित नहीं होते है जैव अनिम्नीकरणीय कहलाते है जैसे - प्लास्टिक, पोलीथीन आदि ।