अभ्यास:
Q1. कुछ रेशे संश्लेषित क्यों कहलाते हैं?
Q2. सही उत्तर को चिन्हित (✔) कीजिए-
रेयाॅन एक संश्लेषित रेशा नहीं है, क्योंकि:
(क) इसका रूप रेशम समान होता है।
(ख) इसे काष्ठ लुगदी से प्राप्त किया जाता है।
(ग) इसके रेशों को प्राकृतिक रेशों के समान बुना जा सकता है।
Q3. उचित शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) संश्लेषित रेशे अथवा रेशे भी कहलाते हैं।
(ख) संश्लेषित रेशे कच्चे माल से संश्लेषित किये जाते हैं, जो कहलाता है।
(ग) संश्लेषित रेशे की भांति प्लास्टिक भी एक है।
Q4. नाइलाॅन रेशों से निर्मित दो वस्तुओं के नाम बताइए जो नाइलाॅन रेशे की प्रबलता दर्शाती हों।
Q5. खाद्य पदार्थों का संचयन करने हेतु प्लास्टिक पात्रों के उपयोग के तीन प्रमुख लाभ बताइए।
Q6. थर्मोप्लास्टिक और थर्मोसेटिंग प्लास्टिक वेफ मध्य अन्तर को स्पष्ट कीजिए।
Q7. समझाइए, थर्मोसेटिंग प्लास्टिक से निम्नलिखित क्यों बनाये जाते हैं-
(क) डेगची के हत्थे
(ख) विद्युत प्लग/स्विच/प्लग बोर्ड
Q8. निम्नलिखित पदार्थों को ‘‘पुनः चक्रित किये जा सकते हैं’’ और ‘‘ पुनः चक्रित नहीं किये जा सकते हैं’’ में वर्गीकृत कीजिए -
टेलीफोन यंत्र, प्लास्टिक खिलौने, कुक्कर के हत्थे, सामग्री लाने वाले थैले, बाल प्वाइंट पेन, प्लास्टिक के कटोरे, विद्युत तारों के प्लास्टिक आवरण, प्लास्टिक की कुर्सियाँ, विद्युत स्विच।
Q9. राणा गर्मियों के लिए कमीशें खरीदना चाहता है। उसे सूती कमीशें खरीदनी चाहिए या संश्लेषित? कारण सहित राणा को सलाह दीजिए।
Q10. उदाहरण देकर प्रदर्शित कीजिए कि प्लास्टिक की प्रकृति असंक्षारक होती है।
Q11. क्या दाँत साप़ फ करने के ब्रुश का हैन्डल और शूक (ब्रिस्टल) एक ही पदार्थ के बनाने चाहिए? अपना उत्तर स्पष्ट करिए।
Q12. "जहाँ तक सम्भव हो प्लास्टिक के उपयोग से बचिए", इस कथन पर सलाह दीजिए।
Q13. काॅलम A के पदों का काॅलम B में दिए गए वाक्य खण्डों से सही मिलान करिए।
काॅलम A | काॅलम B |
पाॅलिएस्टर टेफ्लान रेयाॅन नाइलाॅन |
काष्ठ लुगदी का उपयोग कर तैयार किया जाता है। पैराशूट और मोजा बनाने में उपयोग किया जाता है। न चिपकने वाले भोजन बनाने के पात्रों के निर्माण में उपयोग में लाया जाता है। कपड़े में आसानी से बल नहीं पड़ते। |
Q14. ‘‘संश्लेषित रेशों का औद्योगिक निर्माण वास्तव में वनों के संरक्षण में सहायक हो रहा है।’’ टिप्पणी कीजिए।
Q15. यह प्रदर्शित करने हेतु एक क्रियाकलाप का वर्णन करिए कि थर्मोप्लास्टिक विद्युत का कुचालक है।