पाठ-15. हमारे चारों ओर वायु
प्रश्न: वायुमंडल किसे कहते है ?
उत्तर: हमारी पृथ्वी वायु की एक पतली परत से घिरी हुई है | इस परत का विस्तार पृथ्वी की सतह से कई किलोमीटर ऊपर तक है इसे वायुमंडल कहते हैं |
प्रश्न: वायु क्या है ?
उत्तर: वायु अनेक गैसों का एक मिश्रण है |
प्रश्न: पर्वतारोही ऊँचे पर्वतों पर चढ़ते समय ऑक्सीजन का सिलिंडर अपने साथ क्यों ले जाते हैं ?
उत्तर: अधिक ऊँचाई पर वायु दाब अधिक होने से ऑक्सीजन की मात्रा कम पाई जाती है इसलिए पर्वतारोही ऊँचे पर्वतों पर चढ़ते समय ऑक्सीजन का सिलिंडर अपने साथ ले जाते हैं |
प्रश्न: क्या कारण है कि जब वायु ठंडे पृष्ठ के संपर्क में आता है तो पृष्ठ पर जल की बुँदे दिखाई देने लगती है ?
उत्तर: जब वायु ठंडे पृष्ठ के संपर्क में आता है तो वायु में उपस्थित जलवाष्प संघनित होकर जल की बुँदे बन जाती है |
प्रश्न: कौन-सा गैस जलने में सहायक है ?
उत्तर: ऑक्सीजन |
प्रश्न: कौन-सा गैस जलने में सहायक नहीं है ?
उत्तर: नाइट्रोजन |
प्रश्न: किस गैस की उपस्थिति में घुटन महसूस होती है ?
उत्तर: कार्बन डाइऑक्साइड |
प्रश्न: किसी वस्तु को वायु में जलाने पर कौन-सा गैस निकलता है ?
उत्तर: कार्बन डाइऑक्साइड |
प्रश्न: पादप एवं जंतु श्वसन क्रिया में कौन-सा गैस उपयोग करते है ?
उत्तर: ऑक्सीजन |
प्रश्न: कारखानों में लंबी चिमनियाँ क्यों लगाई जाती है ?
उत्तर: धुंएँ में कुछ गैसें एवं सूक्ष्म धुल कण होते हैं जो प्राय: हानिकारक होते हैं | इस कारण आप कारखानों में लंबी चिमनियाँ देखते हैं | ये चिमनियाँ हानिकारक धुएँ तथा गैसों को हमारी नाक से दूर ले जाकर छोड़ती हैं |