अभ्यास 12 ( विधुत तथा परिपथ )
प्रश्न 1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए|
(क) एक युक्ति जो परिपथ को तोड़ने के लिए उपयोग की जाती है, .......... कहलाती हैं|
(ख) एक विधुत सेल में ........ टर्मिनल होते है|
उत्तर: (क) स्विच,
(ख) दो|
प्रश्न 2. निम्नलिखित कथनों पर 'सही' या 'गलत' का चिह्न लगाइए|
(क) विधुत धारा धातुओं से होकर प्रवाहित हो सकती हैं|
(ख) विधुत परिपथ बनाने के लिए धातु के तारों के स्थान पर जुट की डोरी प्रयुक्त की जा सकती है|
(ग) विधुत धारा थर्माकोल की शीट से होकर प्रवाहित हो सकती हैं|
उत्तर: (क) सही
(ख) गलत
(ग) गलत
प्रश्न 3. व्याख्या कीजिए कि निम्न चित्र में दर्शाई गई व्यवस्था में बल्ब क्यों नहीं दीप्तिमान होता है?
उत्तर: बल्ब दीप्तिमान नहीं होता है क्योंकि बीच में एक विधुत रिधक की उपस्थिति के कारण विधुत परिपथ पूरा नहीं होता|
प्रश्न 4. नीचे दर्शाए गए आरेख को पूरा कीजिए और बताइए कि बल्ब को दीप्तिमान करने के लिए तारों के स्वतंत्र सिरों को किस प्रकार जोड़ना चाहिए?
उत्तर:
प्रश्न 5. विधुत स्विच को उपयोग करने का क्या प्रयोजन हैं? कुछ विधुत - साधित्रों के नाम बताइए जिनमें स्विच उनके अंदर ही निर्मित होते हैं?
उत्तर: स्विच एक तरल युक्ति हैं जो विधुत धारा के प्रवाह को रोकने या प्रारंभ करने के लिए परिपथ को तोड़ता अथवा पूरा करता हैं|
कुछ विधुत साधित्र जिनके स्विच उनके अदंर ही निर्मित होते हैं: माइक्रोवेव, फ्रिज, चावल, कुकर, स्वचालित लौह इस्तरी, टोस्टर, पैटी मेकर|
प्रश्न 6. प्रश्न 4 के चीते में सुरक्षा पिन की जगह यदि रबड़ लगा दन तो क्या बल्ब दीप्तिमान होगा|
उत्तर: नहीं|
प्रश्न 7. क्या नीचे दिखाए गए परिपथ में बल्ब दीप्तिमान होगा?
उत्तर: नहीं|
प्रश्न 8. किसी वास्तु के साथ "चालक परिक्षित्र" का उपयोग करके यह देखा गया कि बल्ब दीप्तिमान होता हैं| क्या इस वास्तु का पदार्थ विधुत चालक हैं या विधुत रोधक? व्याख्या कीजिए|
उत्तर: इस वस्तु का पदार्थ विधुत चालाक हैं क्योंकि विधुत केवल विधुत चालक से होकर ही प्रवाहित हो सकती हैं, विधुत रोधक से होकर नहीं| यदि पदार्थ विधुत चालाक नहीं होगा तो बल्ब नहीं जलेगा|
प्रश्न 9. आपके घर में स्विच की मरमम्त करने समय विधुत - मिस्तरी रबड़ के दस्ताने क्यों पहनता हैं? व्याख्या कीजिए|
उत्तर: रबड़ के दस्ताने विधुत रोधक होते हैं| ये विधुत मिस्तरी को विधुत के झटके से बचाते हैं| यही करान हैं कि विधुत स्विच की मरम्मत के समय विधुत मिस्तरी रबड़ के दस्तानों का प्रयोग करता हैं|
प्रश्न 10. विधुत मिस्तरी द्वारा उपयोग किए जाने वाले औज़ार, जैसे - पेचकस और प्लायर्स के हत्थों पर प्राय: प्लास्टिक या रबड़ के कारण के आवरण चढ़ें होते है? क्या आप इसका कारण समझा सकते है?
उत्तर: प्लास्टिक और रबड़ दोनों ही विधुत के कुचालक होते हैं| अत: ये विधुत के झटकों से बचाते हैं|