अतिरिक्त प्रश्नोत्तर :
प्रश्न1 : मात्रक किसे कहते है ?
उत्तर: मापन का अर्थ किसी अज्ञात राशि की उसी प्रकार की कुछ ज्ञात राशि से तुलना करना है | इस ज्ञात निश्चित राशि को मात्रक कहते है |
प्रश्न2 : S.I मात्रक किसे कहते है ?
उत्तर: आजकल जिस मात्रक-प्रणाली का उपयोग हो रहा है, उसे ‘अंतर्राष्ट्रीय मात्रक प्रणाली’ (S.I मात्रक) कहते है |
प्रश्न3 : S.I मात्रक का पूरा नाम क्या है ?
उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय मात्रक प्रणाली |
प्रश्न4 : सरल रेखीय गति किसे कहते है ?
उत्तर: जब वस्तुएँ सरल रेखा के अनुदिश गति करती हैं, तो इस प्रकार की गति को सरल रेखीय गति कहते हैं |
प्रश्न5 : वर्तुल गति किसे कहते है ?
उत्तर: जब किसी धागे में बंधा पत्थर वृतीय पाठ के अनुदिश गति कर रहा होता है तो इस प्रकार के गति को वर्तुल गति कहते हैं |
प्रश्न6 : वर्तुल गति के दो उदाहरण दीजिए ?
उत्तर: (i) बिजली के पंखे पर एक बिंदु की गति |
(ii) घडी की सुई की गति |
प्रश्न7 : आवर्ती गति किसे कहते है ?
उत्तर: कोई वस्तु एक निश्चित समय अंतराल के बाद अपनी गति को दोहराती है | इस प्रकार की गति को आवर्ती गति कहते हैं |
प्रश्न8 : आवर्ती गति के दो उदाहरण लिखिए ?
उत्तर: (i) लोलक की गति (ii) वृक्ष की शाखाओं का इधर-उधर लहराना (iii) झुला झुलाते बच्चे की गति (iv) सितार की डोरियों की गति |
प्रश्न9 : गति किसे कहते हैं ?
उत्तर: समय के साथ स्थिति में परिवर्तन को गति कहते हैं |
प्रश्न10 : लंबाई का मानक मात्रक क्या है ?
उत्तर: S.I मात्रकों में लंबाई का मानक मात्रक मीटर (m) है |
प्रश्न11: दुरी क्या है ?
उत्तर: किसी गतिमान वस्तु के आरंभिक स्थिति और अंतिम स्थिति के बीच की लंबाई को दुरी कहते हैं |
अथवा
दो स्थानों की बीच की लम्बाई को दुरी कहते हैं |
दुरी एक प्रकार की लंबाई है जिसे मीटर (m) में मापा जाता है |
प्रश्न12: पृथ्वी से अन्य ग्रहों तक यात्रा करने या परिवहन के लिए किस वाहन का उपयोग किया जाता है ?
उत्तर: अंतरिक्ष यान |
प्रश्न13: पहिए के अविष्कार से पहले किस उपयोग होने वाले परिवहन के साधनों का नाम बताइए ?
उत्तर: नाव और घरेलु जानवर |