पाठ - 3 धातु एवं अधातु
Page 45:
Q1. ऐसी धातु का उदाहरण दीजिए जो
(a) कमरे के ताप पर द्रव होती है
(b) चाकू से आसानी से काटा जा सकता है |
(c) ऊष्मा की सबसे अच्छी चालक होती है।
(d) ऊष्मा की कुचालक होती है।
उत्तर: (a) मर्करी |
(b) सोडियम , लिथियम और पौटैशियम |
(c) सिल्वर तथा कॉपर |
(d) लेड और मर्करी |
Q2. आघातवर्ध्य तथा तन्य का अर्थ बताइए।
उत्तर: कुछ धातुओ को पीटकर पतली चादर बनाया जा सकता है | इस गुणधर्म को आघातवर्ध्य कहते है | कुछ धातुओ के पतले तार के रूप में खीचने कि क्षमता को तन्यता कहते है |
Page51 :
Q1. सोडियम को केरोसिन में डुबोकर क्यों रखा जाता हैं?
उत्तर : सोडियम ओर पोटैशियम अत्यधिक क्रियाशील धातु है,ये वायु के साथ अभिक्रिया कर आसानी से आग पकड लेते है इसलिए सोडियम को केरोसिन में डुबोकर रखा जाता हैं|
Q2. इन अभिक्रियाओं के लिए समीकरण लिखिएः
(a) भाप के साथ आयरन।
(b) जल साथ कैल्सियम तथा पोटैशियम।
उत्तर : (i) 3Fe(s)+ 4H2O(g)→ Fe3O4+4H2(g) |
(ii) Ca(s)+2H2O(I)→ Ca(OH)2 (aq)+H2(g) |
Q3. A,B,C एवं D चार धातुओं के नमूनों को लेकर एक-एक करके निम्न विलयन में डाला
गया। इससे प्राप्त परिणाम को निम्न प्रकार से सारणीबद्ध किया गया है ?
धातु | आयरन (II) सल्फेट | कॉपर (II) सल्फेट | जिंक सल्फेट | सिल्वर नाइट्रेट |
A | कोई अभिक्रिया नहीं | विस्थापन | ||
B | विस्थापन | कोई अभिक्रिया नहीं | विस्थापन | |
C | कोई अभिक्रिया नहीं | कोई अभिक्रिया नहीं | कोई अभिक्रिया नहीं | |
D | कोई अभिक्रिया नहीं | कोई अभिक्रिया नहीं | कोई अभिक्रिया नहीं | कोई अभिक्रिया नहीं |
इस सारणी का उपयोग कर धातुA ,B, C एवं D के संबंध में निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिएः
(a) सबसे अधिक अभिक्रियाशील धातु कौन सी है?
(b) धातु B को कॉपर (ii) सल्फेट के विलयन में डाला जाए तो क्या होगा?
(c) धातु A, B, C एवं D को अभिक्रियाशीलता के घटते हुए क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
उत्तर: (i) धातु B अधिक अभिक्रियाशील धातु हैं|
(ii) विस्थापन अभिक्रिया घटित होगी |
(iii) धातु B > धातु A > धातु C > धातु D
Q4. अभिक्रियाशील धातु को तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में डाला जाता है तो कौन सी गैस निकलतीहै? आयरन के साथ तनु H2SO4 की रासायनिक अभिक्रिया लिखिए।
है?
उत्तर: हाइड्रोजन गैस विसर्जित होती है |
Fe (s) + H2SO4 → FeSO4 (aq) + H2 (g)
Q5. जिंक को आयरन (ii) सल्फेट के विलयन में डालने से क्या होता है? इसकी रासायनिक
अभिक्रिया लिखिए।
उत्तर : जिंक को आयरन सल्फेट के विलयन से आयरन को विस्थापित कर देते है |
Zn + FeSO4 → ZnSO4 + Fe
Page 54:
Q1. (i) सोडियम, ऑक्सीजन एवं मैग्नीशियम के लिए इलेक्ट्रॉन-बिंदु संरचना लिखिए|
(ii) इलेक्ट्रॉन के स्थानांतरण के द्वारा Na2O एवं H2O का निर्माण दर्शाइए।
(iii) इन यौगिकों में कौन से आयन उपस्थित हैं?
Q2. आयनिक यौगिकों का गलनांक उच्च क्यों होता है?
उत्तर : आयनिक यौगिक में परस्पर आयनिक आकर्षण बहुत ही ज्यादा शक्तिशाली होता है | इस शक्तिशाली बंध को तोड़ने के लिए अत्याधिक ऊर्जा आवश्यक होती है | अतः इनका गलनांक उच्च होता है |
Page 59:
Q1. निम्न पदों की परिभाषा दीजिएः
(i) खनिज
(ii) अयस्क
(iii) गैंग
उत्तर : (i) खनिज वे पदार्थ होते है जिनमे धातुएँ अपने यौगिक के रूप में पाई जाती है |
(ii) ऐसे खनिज जिनमे धातुओ का निष्कर्षण अत्याधिक सरल व उपयुक्त होता है , अयस्क कहलाते है |
(iii) खनिज प्रकृति में शुद्ध रूप से प्राप्त नहीं होते है उनमे उपस्थित अशुद्धियो को गैंग कहते है |
Q2. दो धातुओं के नाम बताइए जो प्रकृति में मुक्त अवस्था में पाई जाती हैं।
उत्तर : सोना और प्लैटिनम |
Page 61:
Q1. जिंक , मैग्नीशियम एवं कॉपर के धात्विक ऑक्साइडों को निम्न धातुओं के साथ गर्म किया गयाः
धातु | जिंक | मैग्नीशियम | कॉपर |
जिंक ऑक्साइड | |||
मैग्नीशियम ऑक्साइड | |||
कॉपर ऑक्साइड |
किस स्थिति में विस्थापन अभिक्रिया घटित होगी?
उत्तर:
धातु | जिंक | मैग्नीशियम | कॉपर |
जिंक ऑक्साइड | नहीं | हाँ | नहीं |
मैग्नीशियम ऑक्साइड | नहीं | नहीं | नहीं |
कॉपर ऑक्साइड | हाँ | नहीं | हाँ |
Q2. कौन सी धातु आसानी से संक्षारित नहीं होती है?
उत्तर : सोना , प्लैटिनम व चाँदी |
Q3. मिश्रातु क्या होते हैं?
उत्तर : दो या दो से अधिक धातुओ के समांगी मिश्रण को मिश्रातु कहते है |
THE END