2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है Class 9 Science [LATEST] Solutions अभ्यास in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 9 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अभ्यास is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 9 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.
Class 9 English Medium Science All Chapters:
2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है
3. अभ्यास
अभ्यास
प्रश्न 1. निम्नलिखित को पृथक करने के लिए आप किन विधियों को अपनाएंगे?
(a) सोडियम क्लोराइड को जल के विलियन से पृथक करने में|
(b) अमोनियम क्लोराइड को सोडियम क्लोराइड तथा अमोनियम क्लोराइड के मिश्रण से पृथक करने में|
(c) धातु के छोटे टुकड़े को कार के इंजन आयल से पृथक करने में |
(d) दही से मक्खन निकलने में|
(e) जल से तेल निकलने के लिए |
(f) चाय से चाय की पतियों को पृथक करने में|
(g) बालू से लोहे की पिनो को पृथक करने में|
(h) भूसे से गेहूं के दानो को पृथक करने में|
(i) पानी में तैरते हुए महीन मिटटी के कण को पानी से अलग करने के लिए |
(j) पुष्प की पंखुड़ियों के निचोड़ से विभिन्न रंजको को पृथक करने में |
उत्तर:
(a) सोडियम क्लोराइड को जल के विलयन से पृथक् करने में|
- वाष्पीकरण विधि से
(b) अमोनियम क्लोराइड को सोडियम क्लोराइड तथा अमोनियम क्लोराइड के मिश्रण से पृथक् करने में|
- उर्ध्वपातन विधि से
(c) धातु के छोटे टुकड़े को कार के इंजन आयॅल से पृथक् करने में|
- छानने की विधि से
(d) दही से मक्खन निकालने के लिए|
- अपकेन्द्रन विधि से
(e) जल से तेल निकालने के लिए|
- पृथक्करण कीप विधि से
(f) चाय से चाय की पत्तियों को पृथक् करने में|
- छानने की विधि से
(g) बालू से लोहे की पिनों को पृथक् करने में|
- चुम्बकीय पृथक्करण विधि से
(h) भूसे से गेहूँ के दोनों को पृथक् करने में|
- ओसवन (winnowing) विधि से
(i) पानी में तैरते हुए महीन मिट्टी के कण को पानी से अलग करने के लिए|
- अवसादन (Sedimentation) और निस्तारण (decantation)
(j) पुष्प की पंखुड़ियों क्र निचोड़ से विभिन्न रंजकों को पृथक् करने में|
- क्रोमेटोग्राफी विधि से
प्रश्न 2. चाय तैयार करने के लिए आप किन-किन चरणों का प्रयोग करेंगे| विलयन , विलायक, विलय, घुलना, घुलनशील, अघुलनशील, घुलेय तथा अवशेष शब्दों का प्रयोग करें|
उत्तर:
(i) सर्वप्रथम एक बर्तन में लगभग 100g विलायक (जल) लेंगे|
(ii) जल में उबाल आने तक गर्म करेंगे|
(iii) अब इसमें एक छोटा चम्मच विलेय (चायपत्ती) डालेंगे |
(iv) विलेय (चायपत्ती) का घुलनशील भाग पानी में घुल जाएगा तथा उबालकर इसे छान लेंगे |
(v) छन्नी पर अघुलनशील (अवशेष) बचा रहेगा|
(vi) घुलेय (फिल्ट्रेट) में दूध , चीनी मिलाकर बना विलयन पीने के लिए चाय तैयार हैं|
प्रश्न 3. प्रज्ञा ने तीन अलग-अलग पदार्थो की घुलनशीलताओ को विभिन्न तापमान पर जांचा तथा नीचे दी गये आकड़ो को प्राप्त किया | प्राप्त हुए परिणामो को 100g जल में विलेय पदार्थों की मात्रा, जो संतृप्त विलयन बनाने हेतु पर्याप्त हैं, निम्नलिखित तालिका में दर्शाया गया हैं |

(a) 50g जल में 313 K पौटेशियम नाइट्रेट के संतृप्त विलयन को प्राप्त करने हेतु कितने ग्राम पौटेशियमकी आवश्यकता होगी ?
(b) प्रज्ञा 353 K पर पौटेशियम क्लोराइड का एक संतृप्त विलयन तैयार करती हैं और विलयन को कमरे के तापमान पर ठंडा होने के लिए छोड देती हैं | जल विलयन ठंडा होगा तो वह क्या अवलोकित करेगी ? स्पष्ट करें |
(c) 293 K पर प्रत्येक लवण की घुलनशीलता का परिकलन करे| इस तापमान पर कौन-सा लवण सबसे अधिक घुलनशील होगा ?
(d) तापमान में परिवर्तन से लवण की घुलनशीलता पर क्या प्रभाव पड़ता हैं?
उत्तर:
(a) चूंकि 100g जल में 313 K पर पौटेशियम नाइट्रेट (KNO3) का संतृप्त विलयन प्राप्त करने हेतु इसकी मात्रा 62 g हैं |
इसलिए, 50 g जल में 313 K ताप पर KNO 3 की मात्रा = 62/100kg * 50 = 31 kg होगा |
(b) पौटेशियम क्लोराइड के संतृप्त विलयन को जब ठंडा किया गया तो प्रज्ञा ने अवलोकन किया की ठोस पौटेशियम क्लोराइड अर्थात् पौटेशियम क्लोराइड के क्रिस्टल विलयन से पृथक हो गये क्योंकि ठंडी करने पर घुलनशीलता घटती हैं| अतः ठोस पौटेशियम क्लोराइड (KNO), का क्रिस्टल प्राप्त हुआ|
(c) 293K पर प्रत्येक लवण की घुलनशीलता इस प्रकार हैं :-
(i) पौटेशियम नाइट्रेट :- 32g
(ii) सोडियम क्लोराइड :- 36g
(iii) पौटेशियम क्लोराइड :- 35g
(iv) अमोनियम क्लोराइड :- 37g
(d) ताप में वृद्धि होने पर किसी लवण की घुलनशीलता बढती हैं तथा ताप में कमी होने पर घुलनशीलता घटती हैं|
प्रश्न 4. निम्न की उदाहरण सहित व्याख्या करें:
(a) संतृप्त विलयन
(b) शुद्ध पदार्थ
(c) कोलाइड
(d) निलंबन
उत्तर:
(a) संतृप्त विलयन :- जब किसी दी गये ताप पर किसी विले की और अधिक मात्रा उस विलायक में नहीं घुल सकती तो उस विलयन को संतृप्त विलयन कहते हैं|
(b) शुद्ध पदार्थ :- वह पदार्थ जो एक ही प्रकार के कणों से मिलकर बना होता हैं तथा उसमे मौजूद सभी कण समान रासायनिक प्रकृति के होते हैं| जैसे ; सोना , चाँदी |
(c) कोलाइड :- कोलाइड विलयन वह हैं, जिनमे विलेय के कणों का आकर विलयन से बड़े परन्तु निलंबन से छोटे (1nm से 100 nm के बीच ) होते हैं| इनके विलेय कणों को खुली आँखों से नहीं देखा जा सकता हैं तथा ये स्थाई होते हैं| कोलाइड टिंडल प्रभाव उत्पन्न करते हैं| जैसे : रक्त, दूध, फेस क्रीम, मक्खन इत्यादि|
(d) निलंबन :- निलंबन एक विषमांगी मिश्रण हैं, जिनमे विलेय पदार्थो के कण घुलते नहीं हैं, बल्कि माध्यम की समष्टि में निलंबित रहते हैं| ये निलंबित कण आँखों से देखें जा सकते हैं| यदि मिश्रण को कुछ देर तक बिना हिलाए छोड़ दे तो ठोस कण नीचे बैठ जाता हैं| जैसे - कीचड़ का पानी, रेत का पानी, चाक पाउडर तथा पानी, पानी में चूना पत्थर इत्यादि|
प्रश्न 5. निम्नलिखित में से प्रत्येक को समांगी और विषमांगी मिश्रणों में वर्गीकृत करें:
सोडा जल, लकड़ी, बर्फ, वायु, मिट्टी, सिरका, छनी हुई चाय |
उत्तर: समांगी मिश्रण :- सोडा जल , वायु, सिरका, छनी हुई चाय |
विषमांगी मिश्रण :- लकड़ी, बर्फ, मिट्टी|
प्रश्न 6. आप किस प्रकार पुष्टि करेंगे कि दिया हुआ रंगहीन द्रव शुद्ध जल हैं?
उत्तर: शुद्ध जल गंधहीन तथा स्वादहीन होता है तथा शुद्ध जल के क्वथनांक और हिमांक निश्चित होते हैं| यदि दिए हुए द्रव का हिमांक 0o C और क्वथनांक 100oC है तो यह जल शुद्ध हैं|
प्रश्न 7. निम्नलिखित में से कौन-सी वस्तुएं शुद्ध पदार्थ हैं ?
(a) बर्फ
(b) दूध
(c) लोहा
(d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
(e) कैलिसियम ऑक्साइड
(f) पारा
(g) ईट
(h) लकड़ी
(i) वायु
उत्तर: शुद्ध पदार्थ निम्न है :-
(c) लोहा (d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (e) कैलिसियम ऑक्साइड (f) पारा
प्रश्न 8. निम्नलिखित मिश्रणों में से विलयन की पहचान करें |
(a) मिट्टी
(b) समुद्री जल
(c) वायु
(d) कोयला
(e) सोडा जल
उत्तर: मिश्रणों में से विलयन :-
(b) समुद्री जल (c) वायु (e) सोडा जल
प्रश्न 9. निम्नलिखित में से कौन से टिंडल प्रभाव को प्रदर्शित करेगा ?
(a) नमक का घोल
(b) दूध
(c) कॉपर सल्फेट का विलयन
(d) स्टार्च विलयन
उत्तर: कोलाइड विलयन टिंडल प्रभाव को प्रदर्शित करता हैं| इसलिए दूध और स्टार्च विलयन टिंडल प्रभाव को प्रदर्शित करेंगे |
प्रश्न 10. निम्नलिखित को तत्व , यौगिक तथा मिश्रण में वर्गीकृत करे :
(a) सोडियम
(b) मिट्टी
(c) चीनी का घोल
(d) चाँदी
(e) कैलिसियम कार्बोनेट
(f) टिन
(g) सिलिकॉन
(h) कोयला
(i) वायु
(j) साबुन
(k) मीथेन
(l) कार्बन डाईऑक्साइड
(m) रक्त
उत्तर : तत्व :- सोडियम, चाँदी, टिन और सिलिकन |
यौगिक :- कैलिसियम कार्बोनेट , मीथेन और कार्बन डाईऑक्साइड |
मिश्रण :- मिट्टी, चीनी का घोल , कोयला, वायु ,साबुन और रक्त |
प्रश्न 11. निम्नलिखित में से कौन-कौन से परिवर्तन रासायनिक हैं?
(a) पौधे की वृद्धि
(b) लोहे में जंग लगना
(c) लौहे के चूर्ण तथा बालू को मिलाना
(d) खाना पकाना
(e) भोजन का पाचन
(f) जल से बर्फ बनना
(g) मोमबत्ती का जलना
उत्तर: रासायनिक परिवर्तन निम्न हैं :-
(a) पौधे की वृद्धि
(b) लोहे में जंग लगना
(e) भोजन का पाचन
(g) मोमबत्ती का जलना
Topic Lists: