2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है Class 9 Science [LATEST] Solutions पाठगत प्रश्न in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 9 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each पाठगत प्रश्न is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 9 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.
Class 9 English Medium Science All Chapters:
2. क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध है
2. पाठगत प्रश्न
पाठगत-प्रश्न:
Page no. 16
Q1. शुद्ध पदार्थ से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर: वह पदार्थ जिसमें मौजूद सभी कण समान रासायनिक प्रकृति के हैं तथा एक ही प्रकार के कणों से मिलकर बना होता है | शुद्ध पदार्थ कहलाता है |
Q2. समांगी और विषमांगी मिश्रणों में अंतर बताएँ |
उत्तर:

Page no. 20
Q1. उदाहरण के साथ समांगी एवं विषमांगी मिश्रणों में विभेद कीजिये |
उत्तर:

Q2. विलयन, निलंबन और कोलाइड एक दुसरे से किस प्रकार भिन्न हैं ?
उत्तर: विलयन, निलंबन और कोलाइड में निम्नलिखित अंतर है :
विलयन:
(i) विलयन दो या दो से अधिक पदार्थों का समांगी मिश्रण हैं |
(ii) इसके कणों में समांगिकता होती है |
(iii) इसके कण इतने सूक्ष्म होते हैं कि आँख से नहीं देखे जा सकते हैं |
(iv) विलयन में प्रकाश का मार्ग दिखाई नहीं देता |
(v) छानने की विधि द्वारा विलेय के कणों को विलयन से पृथक नहीं किया जा सकता है |
(vi) यह स्थाई होता है |
निलंबन:
(i) यह एक विषमांगी मिश्रण है |
(ii) इसके कणों में समांगिकता नहीं होती है |
(iii) इसके कण बड़े होते है और ये आँखों से देखे जा सकते है |
(iv) इनके निलंबित कण प्रकाश के किरण को फैला देते है |
(v) इन्हें छानने की विधि से अलग किया जा सकता है |
(vi) ये अस्थाई होते है |
कोलाइड:
(i) यह भी एक विषमांगी मिश्रण है |
(ii) इसके कणों में भी समांगिकता नहीं होती है |
(iii) इनका आकार छोटा होने के कारण इन्हें आँखों से देखा नहीं जा सकता है |
(iv) ये प्रकाश के मार्ग को दृश्य बनाते है और टिंडल प्रभाव दिखाते हैं ?
(v) छानने की विधि से इसके कणों को पृथक नहीं किया जा सकता है |
(vi) ये भी अस्थाई होते है |
Q3. एक संतृप्त विलयन बनाने के लिए 36 g सोडियम क्लोराइड को 100 g जल में 293 K पर घोला जाता है | इस तापमान पर इसकी सांद्रता प्राप्त करें |
उत्तर:

Page no. 26
Q1. पेट्रोल और मिट्टी का तेल (kerosene oil) जो की आपस में ही घुलनशील हैं, के मिश्रण को आप कैसे पृथक् करेंगे | पेट्रोल तथा मिट्टी के तेल के क्व्थनांक में 25 ºC से अधिक का अंतराल है |
उत्तर: दो घुलनशील द्रवों के मिश्रण को (जिनके क्वथनांक में 25 ०C से अधिक का अंतर हो ) तो ऐसे मिश्रण के घटक को अलग करने के लिए प्रभा जी आसवन विधि का उपयोग करते हैं | प्रभाजी जी आसवन विधि द्रवों के घटकों के क्वथनांकों में अंतर पर आधारित है | इस विधि में क्वथनांक वाला द्रव जल्द ही वाष्पित होकर अलग हो जाता है तथा अधिक क्वाथानक वाला द्रव आसवन फ्लास्क में ही शेष रह जाता है |

Q2. पृथक् करने की सामान्य विधियों के नाम दे :
(i) दही से मक्खन
(ii) समुद्री जल से नमक
(iii) नमक से कपूर|
उत्तर:
(i) दही से मक्खन - अपकेन्द्रन विधि से पृथक किया जाता है |
(ii) समुद्री जल से नमक - वाष्पीकरण विधि से अलग किया जाता है |
(iii) नमक से कपूर| - उर्ध्वपातन विधि से अलग किया जाता है |
Q3. क्रिस्टलीकरण विधि से किस प्रकार के मिश्रणों को पृथक् किया जा सकता है?
उत्तर: क्रिस्टलीकरण विधि वह विधि है जिसके द्वारा क्रिस्टल के रूप में शुद्ध ठोस को विलयन से अलग किया जाता है। इसके द्वारा समुद्री जल से प्राप्त नमक को शुद्ध करने में और अशुद्ध नमूने से फिटकरी को अलग करने में इस विधि का उपयोग किया जाता है |
Page no. 27
Q1. निम्न को रासायनिक और भौतिक परिवर्तनों में वर्गीकृत करे :
(i) पेड़ों को काटना
(ii) मक्खन का एक बर्तन में पिघलना
(iii) अलमारी में जंग लगना
(iv) जल का उबलकर वाष्प बनना
(v) विद्युत तरंग का जल में प्रवाहित होना तथा उसका हाइड्रोजन और ऑक्सीजन गैसों में विघटित होना
(vi) जल में साधारण नमक का घुलना
(vii) फलों से सलाद बनाना तथा
(viii) लकड़ी और कागज़ का जलना |
उत्तर:
रासायनिक परिवर्तन
(iii) अलमारी में जंग लगना
(v) विद्युत तरंग का जल में प्रवाहित होना तथा उसका हाइड्रोजन और ऑक्सीजन गैसों में विघटित होना
(viii) लकड़ी और कागज़ का जलना |
(i) पेड़ों को काटना
(ii) मक्खन का एक बर्तन में पिघलना
(iv) जल का उबलकर वाष्प बनना
(vi) जल में साधारण नमक का घुलना
(vii) फलों से सलाद बनाना तथा
Q2. आपने आस-पास की चीजों को शुद्ध पदार्थों या मिश्रण से अलग करने का प्रयत्न करें |
उत्तर: हमारे आसपास के शुद्ध पदार्थ हैं -
ऑक्सीजन, लोहा, सोना की चैन, चाँदी की अंगूठी, अल्युमुनियम की छड आदि |
हमारे आसपास के मिश्रण के उदाहरण हैं -
जल, वायु, नमक और चीनी के शर्बत, पीतल, सोल्डर आदि |
Topic Lists: