4. चुनावी राजनीति Class 9 Political Science [LATEST] Solutions महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 9 Political Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 4. चुनावी राजनीति with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 9 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Political Science.
Class 9 English Medium Political Science All Chapters:
4. चुनावी राजनीति
4. महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
महतवपूर्ण प्रश्नोत्तर:-
प्रश्न 1: चुनाव का महत्व लिखिए |
अथवा
प्रश्न : हमें चुनाव की आवश्यकता क्यों है ?
उत्तर : हमें निम्नलिखित कारणों से चुनाव की आवश्यकता है -
(i) अधिकांश लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्थाओं में लोग अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से शासन करते हैं |
(ii) बिना चुनाव के हम किसी भी लोकतंत्र की कल्पना नहीं कर सकते हैं |
(iii) लोकतंत्र की बहाली के लिए चुनाव की आवश्यकता होती है |
(iv) लोग चुनाव के माध्यम से लोग अपने प्रतिनिधियों को चुनते है |
(v) चुनाव के माध्यम से हम किसी भी सरकार को बदल सकते है |
(vi) हम चुनाव इसलिए करते है ताकि चुने हुए प्रतिनिधि संसद से कानून बना सके |
(vii) चुनाव से हमें सही और मनपसंद प्रतिनिधि और सरकार चुन सकते है |
प्रश्न 2 : लोकतांत्रिक चुनाव की विशेषताएँ लिखिए |
उत्तर :
(i) सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार के आधार पर होता है |
(ii) ऐसे चुनाव में दो या से अधिक विकल्प होते हैं |
(iii) लोकतांत्रिक चुनाव नियमित अंतराल पर होते रहते हैं |
(iv) चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से होते है |
(v) इसमें एक वोट का एक ही मूल्य होता है |
प्रश्न 3: राजनैतिक प्रतिद्वंदिता क्या है ? चुनाव में इसे अच्छी क्यों माना जाता है ?
उत्तर : राजनैतिक प्रतिद्वंदिता का मतलब राजनैतिक प्रतियोगिता भी होता है | यह प्रतियोगिता राजनितिक पार्टियों या किसी निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवारों के बीच हो सकता है | इसमें पार्टियाँ एक दुसरे के विरुद्ध आरोप लगाते है या चुनवा जीतने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते है | इससे समाज में या लोगों के बीच बँटवारे जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है, इसे ही राजनैतिक प्रतिद्वंदिता कहते हैं |
चुनाव में राजनैतिक प्रतिद्वंदिता अच्छी इसलिए मानी जाती है क्योंकि
(i) यह दीर्घकालिक राजनीति को बढ़ावा देता है |
(ii) राजनितिक पार्टियाँ या प्रतिनिधि अधिक से अधिक जनता से जुड़ते है और उनके जनसरोकार पर ध्यान देते है |
(iii) कोई भी राजनितिक पार्टी सरकार में तभी तक बनी रह सकती है जब तक वह लोगों की आशा और आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करती हैं |
(iv) मतदाताओं को संतुष्ट करने के लिए पार्टियाँ राजनैतिक प्रतिद्वंदिता में भाग लेती है |
प्रश्न 4: निर्वाचन क्षेत्रों को 'सीट' क्यों कहा जाता है ?
उत्तर : प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र चाहे वो संसद या विधानसभा का निर्वाचन क्षेत्र हो उसका विजयी उम्मीदवार एक सीट का प्रतिनिधत्व करता है |
प्रश्न 5: आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र किसे कहते है ?
उत्तर : देश के कुछ निर्वाचन क्षेत्रों को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए सुनिश्चित कर दी जाती है | जिससे केवल इसी जाति के लोग चुनाव लड़ सकते है | ऐसे सुनिश्चित निर्वाचन क्षेत्रों को आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र कहते हैं |
प्रश्न 6: चुनाव में आरक्षण की व्यवस्था का क्या उद्देश्य है ?
उत्तर : चुनाव में आरक्षण की व्यवस्था के निम्न उदेश्य हैं -
(i) समाज के कमजोर एवं वंचित समूहों को सामाजिक न्याय देने के लिए |
(ii) अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को राजनितिक भागीदारी बढ़ाने के लिए |
(iii) संसद या विधानसभाओं में इनके प्रतिनिधियों की संख्या बढ़ाने के लिए |
(iv) लोकतंत्र में सभी को बराबर हिस्सेदार बनाने के लिए |
(v) चुनावों में महिलाओं के लिए भी सीटें आरक्षित की जाती है ताकि महिलाएँ अपने राजनितिक और सामाजिक स्थिति में बदलाव ला सके |
Topic Lists: