अतिरिक्त - प्रश्न:
प्रश्न - कोशिका क्या है ?
उत्तर - सजीवों के संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई को कोशिका कहते है।
प्रश्न - उस यंत्रा का नाम बताइए जिससे कोशिका को देखा जा सकता है।
उत्तर - माइक्रोस्कोप ।
प्रश्न - एक कोशिकीय जीव क्या होते है ?
उत्तर - वह जीव जो एक ही कोशिका से बना हो वह एक कोशिकीय जीव कहलाता है। जैसे - अमीबा और पारामिशियम ।
प्रश्न - कोशिका के किस भाग में कोशिकांग पाए जाते है ?
उत्तर - साइटोप्लाज्म में ।
प्रश्न - उतक क्या है ?
उत्तर - एक ही प्रकार के कार्य करने वाले कोशिकाओं के समुह को उतक कहते है।
प्रश्न - कोशिका के मुख्य अंगक या भाग कौन कौन से है?
उत्तर - कोशिका के मुख्य अंगक कोशिका झिल्ली , कोशिका द्रव्य और केन्द्रक है।
प्रश्न - कोशिका झिल्ली के अंदर पाए जाने वाले कोशिका अंगकों का नाम बताइए ।
उत्तर - कोशिका द्रव्य और केन्द्रक।
प्रश्न - जीन क्या है ?
उत्तर - जीन क्रोमोसोम या गुणसूत्रा के द्वारा वहन किया जाता है यह अनुवांशिक गुणों को माता पिता से संतति में स्थांतरण को नियंत्रित करता हैं।
प्रश्न - प्रोटोप्लाज्म क्या है ?
उत्तर - जीवित कोशिका के अंदर के सभी भागों को प्रोटोप्लाज्म कहा जाता हैं ।
प्रश्न - क्रोमोसोम या गुणसूत्रा कब देखा जा सकता है ?
उत्तर - क्रोमोसोम या गुणसूत्रा केवल कोशिका विभाजन के समय ही देखा जा सकता है।
प्रश्न - कोशिका के किस भाग को कोशिका का जीवित पदार्थ कहा जाता है ?
उत्तर - प्रोटोप्लाज्म को ।