7. पौधें एवं जंतुओं का संरक्षण Class 8 Science [LATEST] Solutions अतिरिक्त प्रश्नोत्तर in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 8 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 7. पौधें एवं जंतुओं का संरक्षण with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अतिरिक्त प्रश्नोत्तर is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 8 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.
Class 8 English Medium Science All Chapters:
7. पौधें एवं जंतुओं का संरक्षण
4. अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
प्रश्न - वनोन्मुलन क्या है ?
उत्तर - किसी निश्चित उदेश्य की पुर्ति के लिए वनों को समुल नष्ट कर देना वनोन्मुलन कहलाता है।
प्रश्न - सूखा पडने के क्या कारण है ?
उत्तर - पृथ्वी के ताप में वृद्धि से जलचक्र का संतुलन बिगडता है और वर्षा दर में कमी आती है जिसके कारण सूखा पडता है।
प्रश्न - उस गैस का नाम बताइए जो पृथ्वी द्वारा उत्सर्जित उष्मीय विकिरणों को ग्रहण कर लेता है ।
उत्तर - कार्बनडाइआॅक्साइड गैस ।
प्रश्न - मरूस्थलीकरण किसे कहते है।
उत्तर - धीरे धीरे ऊर्वर भूमी मरूस्थल में परिवर्तित हो जाने के प्रक्रम को मरूस्थलीकरण कहते है।
प्रश्न - अभ्यारण किसे कहते है ?
उत्तर - वह क्षेत्र जहाँ जंतु एवं उनके आवास किसी भी प्रकार के विक्षोभ से सुरक्षित रहते हैं ।
प्रश्न - जैव विविधता का क्या अर्थ है ?
उत्तर - किसी क्षेत्र विशेष में पाए जाने वाले सभी पौधें , जंतुओं और सुक्ष्मजीवों की विभिन्न प्रजातियाँ ।
प्रश्न - वनस्पतीजात क्या है ?
उत्तर - किसी विशेष क्षेत्र में पाए जाने वाले पेड-पौधे उस क्षेत्र के वनस्पतीजात कहलाते है।
प्रश्न - प्राणीजात किसे कहते है ?
उत्तर - किसी विशेष क्षेत्र में पाए जाने वाले जीव-जंतु उस क्षेत्र के प्राणजात कहलाते है।
प्रश्न - विशेष क्षेत्री स्पीशीज किसे कहते है ?
उत्तर - पौधे एवं जन्तुओं की वह स्पीशीज जो किसी विशेष क्षेत्र में विशेष रूप से पाई जाती है। उसे विशेष क्षेत्री स्पीशीज कहते है।
प्रश्न - क्या होगा यदि किसी जंतु का आवास बाधित हो ?
उत्तर - यदि किसी जंतु का आवास बाधित हो तो उस जंतु का अस्तित्व ही खतरे में पड जाएगा। और धीरे धीरे उस जीव की प्रजाति ही विलुप्त हो जाएगी।
प्रश्न - भारत का प्रथम आरक्षित वन कौन सा है ?
उत्तर - सतपुडा राष्ट्रीय उद्यान ।
प्रश्न - प्रोजेक्ट टाइगर या बाध परियोजना के क्या उदेश्य है ?
उत्तर - इस परियोजना का उदेश्य बाघों को संरक्षण प्रदान करना और अपने देश में बाघों की उतरजीविता एवं संवर्धन करना है।
प्रश्न - संकटापन्न जंतु किन्हे कहते है ?
उत्तर - वे जीव जो धीरे धीरे विलुप्त होते जा रहे है संकटापन्न जंतु कहलाते है।
प्रश्न - परितंत्रा किसे कहते है ?
उत्तर - किसी क्षेत्रा के सभी पौधे , प्राणी एवं सूक्ष्मजीव अजैव घटकों जैसे जलवायु , भुमी , नदी आदी संयुक्त रूप से एक तंत्रा का निर्माण करती है जिसे परितंत्रा कहते है।
प्रश्न - अजैव घटक किसे कहते है ?
उत्तर - जलवायु , भुमी , नदी आदी को अजैव घटक कहते है।
प्रश्न - जैव घटक किसे कहते हैं?
उत्तर - सभी पौधे , प्राणी एवं सूक्ष्मजीवों को जैव घटक कहते है।
प्रश्न - रेड डाटा पुस्तक क्या है ?
उत्तर - रेड डाटा पुस्तक वह पुस्तक है जिसमें सभी संकटापन्न स्पीशीजों का रिकार्ड रखा जाता है।
प्रश्न - प्रवास से आप क्या समझते है ?
उत्तर - प्रवास वह परिघटना है जिसमें किसी स्पीशीश का अपने आवास से किसी अन्य आवास में हर वर्ष की विशेष अवधि में, विशेषकर प्रजनन के लिए आते है।
प्रश्न - क्या होगा यदि मिट्टी की उपरी परत अनावरित हो जाए।
उत्तर - यदि मिट्टी की उपरी परत अनावरित हो जाएगी तो मिट्टी की उपजाउफता पुरी तरह समाप्त हो जाएगी ।
प्रश्न - जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्रा क्यों बनाए गए हैं?
उत्तर - जैव विविधता के संरक्षण के उद्देश्य से ही जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र बनाए गए हैं।
प्रश्न - अंतर स्पष्ट कीजिए ।
(i) संकटापन्न एवं विलुप्त स्पीशीज
(ii) वनस्पतिजात एवं प्राणीजात
Topic Lists: