अध्याय 4. धातु एवं अधातु
प्रश्न - डूरैलुमिन का उपयोग लिखो।
उत्तर - डूरैलुमिन नामक इस मिश्र धातु का उपयोग वायुयान के विभिन्न भाग, बर्तन, और प्रेशर कुकर बनाने में किया जाता है।
प्रश्न - आभूषण बनाने में कितने कैरैट सोने का उपयोग किया जाता है ?
उत्तर - आभूषण बनाने में 24 कैरैट सोने का उपयोग किया जाता है ।
प्रश्न - हाइड्रोकार्बन क्या है ? किन्ही तीन हाइड्रोकार्बनो के नाम लिखो।
उत्तर - हाइड्रोजन तथा कार्बन से बने यौगिको कों हाइड्रोकार्बन कहते है।
तीन हाइड्रोकार्बनो के नाम निम्नलिखित है।
1. मिथैन
2. इथेन
3. प्रोपेन
प्रश्न - सबसे सरल हाइड्रोकार्बन के नाम लिखो ।
उत्तर - मिथैन।
प्रश्न - सोल्डर क्या है ? और कहाँ उपयोग होता है ?
उत्तर - सोल्डर एक मिश्र धातु है जो टीन और लैड के मिश्रण से बनाया जाता हैै। इसे गिजली के तारो को जोडने में उपयोग किया जाता है।
प्रश्न - हीरे तथा ग्रेफाइट के गुणो में क्या अंतर है ?
उत्तर -
हीरा:
(i) यह रंगहीन, पारदर्शी, ठोस तथा कठोर होता है।
(ii) यह विद्युत का कुचालक होता हेै।
ग्रेफाइट:
(i) यह काला, चमकदार, ठोस, बहुत मुलायम, चिकना और फिसलदार होता है।
(ii) यह विद्युत का सुचालक होता है।
प्रश्न - मिश्र धातुओ के बनाने के क्या फायदा है ?
उत्तर - मिश्र धातुओं के बनाने के फायदे:-
1. मिश्र धातु तत्वों के मुकाबले अधिक मजबूत ओर कठोर होता है।
2. मिश्र धातुओ पर जंग नहीं लगता है।
3. मिश्र धातुओं से उपयोगी बस्तुए बनायी जाती है।
प्रश्न - शुद्ध सोने के आभुषण क्यो नहीं बनाये जाते है ?
उत्तर - शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है। यह एक कोमल धातु हैं। अगर शुुद्ध सोने का आभुषण बनाये जाते है तो वे अपना आकार नहीं रख सकते है। इसी कारण इसके आभूषण नहीं बनाये जाते है।