2. सूक्ष्मजीव : मित्र एवं शत्रु Class 8 Science [LATEST] Solutions अतिरिक्त-प्रश्नोत्तर in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 8 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 2. सूक्ष्मजीव : मित्र एवं शत्रु with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अतिरिक्त-प्रश्नोत्तर is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 8 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.
Class 8 English Medium Science All Chapters:
2. सूक्ष्मजीव : मित्र एवं शत्रु
4. अतिरिक्त-प्रश्नोत्तर
प्रश्न: सुक्ष्म जीव किसे कहते हैं ?
उत्तर: ऐसे जीव जिन्हें हम नंगी आँखों से नहीं देख सकते , जिन्हें यन्त्र से देखा जा सकता है , सुक्ष्म जीव कहलाते हैं |
प्रश्न: सुक्ष्म जीवों को कितने वर्गों में बाँटा गया है ?
उत्तर: सुक्ष्म जीवों को चार मुख्य वर्गों में बाँटा गया है |
- जीवाणु
- कवक
- प्रोटोजोवा
- शैवाल
प्रश्न: विषाणु (वायरस) क्या होते है ? विषाणु से होने वाले कुछ सामान्य रोगों के नाम बताईये |
उत्तर: विषाणु (वायरस) भी सूक्ष्म होते है परन्तु वे अन्य सूक्ष्मजीवों से भिन्न होते है क्योंकि वे केवल परपोषी में ही गुणन करते है और शरीर से बाहर एक निर्जीव प्राणी होते हैं अर्थात शरीर से बाहर निष्क्रिय होते है और शरीर में प्रवेश करते ही सक्रिय हो जाते है | कुछ विषाणु जनित रोग जैसे – जुकाम, इन्फ्लुएंजा, एड्स एवं खांसी एड्स आदि |
प्रश्न: मित्रवत सूक्ष्म जीव क्या होते है ? ये हमारे लिए क्यों उपयोगी हैं ?
उत्तर: वे सूक्ष्मजीव जो हमारे लिए लाभजनक होते है और जिनका उपयोग विभिन्न कार्यों में किया जाता है मित्रवत सूक्ष्मजीव कहलाते है | ये हमारे दही, ब्रेड और केक बनाने में किया जाता है तथा प्राचीन कल से ही सुक्ष्म जीव का उपयोग अल्कोहल बनाने किया जाता है |कुछ सूक्ष्मजीव मृदा की उर्वरकता में वृदि करते है |
प्रश्न: दूध को दही में परिवर्तित करने वाले जीवाणु का नाम बताईये |
उत्तर: लैक्टोबैसिलस जीवाणु |
प्रश्न: यीस्ट श्वशन के दौरान कौन सा गैस उत्पन्न करते है ?
उत्तर: कार्बन-डाइऑक्साइड गैस |
प्रश्न: उस प्रक्रिया का नाम बताईये जिसमे फलों के रसों से अल्कोहल या शराब बनाई जाती है ?उत्तर: किण्वन प्रक्रिया |
प्रश्न: किण्वन क्या है ?
उत्तर: किण्वन एक प्रक्रिया है जिसमे फलों के रसों से अल्कोहल या शराब बनाई जाती है | इसमे यीस्ट प्राकृतिक शर्करा को निम्नीकरण कर अल्कोहल में परिवर्तित कर देते है |
प्रश्न: एंटीबायोटिक क्या है ?
उत्तर: ऐसी औषधि जो जीवाणुओं के वृद्धि को रोक देती है या उन्हें समूल नष्ट कर देती है , एंटीबायोटिक कहलाती है |
प्रश्न: जीवाणुओं और कवकों से उत्पादित होने वाले प्रतिजैविक औषधियों का नाम लिखिए |उत्तर: पेनिसिलिन, स्ट्रेप्टोमाइसिन, टेट्रासाइक्लिन और इरिथ्रोमाइसिन आदि |
प्रश्न: पेनिसिलिन की खोज किसने और कब की ?
उत्तर: सन 1929 में अलैक्जेंडर फ्लेमिंग ने पेनिसिलिन की खोज की |
प्रश्न: शिशु एवं बच्चों को टीका क्यों लगाया जाता है ?
उत्तर: शिशु एवं बच्चों के शरीर में प्रतिरक्षी उत्पन्न करके रोगकारक सूक्ष्मजीव को नष्ट करने के लिए टीका लगाया जाता है | हैजा, क्षय आदि बीमारियों को टीके द्वारा रोका जा सकता है |
प्रश्न: संचरणीय रोग किसे कहते है ?
उत्तर: सूक्ष्मजीवों द्वारा फैलने वाला रोग जो एक संक्रमित व्यक्ति में वायु, जल, भोजन या कायिक संपर्क द्वारा फैलते है संचरणीय रोग कहलाते है | जैसे—हैजा , खांसी आदि |
प्रश्न: जैविक नाइट्रोजन स्थिरिकारक का नाम लिखिए |
उत्तर: राइजोबियम जीवाणु एवं नील हरित शैवाल |
प्रश्न: नाइट्रोजन स्थरीकरण से मृदा को क्या फायदा होता है |
उत्तर:
(1) मृदा में नाइट्रोजन का संवर्धन होता है |
(2) उसकी उर्वरकता में वृधि होती है |
प्रश्न: पर्यावरण के शुद्धिकरण में किस प्रकार हमारे लिए उपयोगी है ?
उत्तर: पर्यावरण में मौजूद बड़ी मात्रा में सड़े पेड पौधे , मरे हुए जीव जो प्रदुषण फैलाते है और कई रोगों के कारण है | सूक्ष्मजीव मृत जैविक अपशिष्टों का अपघटन करके उन्हें सरल पदार्थो में परिवर्तित कर देते है | यह पदार्थ पुनः अन्य पौधों एवं जन्तुओ दुर्गंधुक्त पदार्थ सूक्ष्मजीवों द्वारा उपयोग किये जाते है |
प्रश्न: वायुमंडल में कितने प्रतिशत नाइट्रोजन गैस है ?
उत्तर: 78 प्रतिशत |
प्रश्न: संचरणीय रोग का मुख्य कारक क्या है ?
उत्तर: घरेलू मख्खी |
प्रश्न: मलेरिया रोग का वाहक का नाम लिखिए |
उत्तर: मादा एनाफ्लिज मच्छर |
प्रश्न: ब्रेड या इडली के फूलने का क्या कारण है ?
उत्तर: यीस्ट कोशिकाओं की वृद्धि |
प्रश्न: डेंगू के वायरस का वाहक का नाम लिखिए |
उत्तर: मादा एडिस मच्छर |
प्रश्न: मच्छर फ़ैलाने से रोकने के कोई तीन उपाए सुझाये |
उत्तर: मच्छर फ़ैलाने से रोकने के कोई तीन उपाए निम्न है |
1. हमें पानी को कही भी रुका नहीं रहने देना चाहिए |
2. इक्कठा हुए पानी में मिट्टी का तेल या पेट्रोल का छिडकाव करना चाहिए|
3. अपने आस पास के जगहों को साफ रखना चाहिए |
प्रश्न: टाइफाइड रोग के संचरण का तरीका लिखिए |
उत्तर: इस रोग का संचरण जल के द्वारा होता है |
प्रश्न: हैजा रोग के संचरण का तरीका लिखिए |
उत्तर: इस रोग का संचरण जल/भोजन के द्वारा होता है |
प्रश्न: परिरक्षक किसे कहते है ?
उत्तर: नमक और खाद्य तेल जैसे रासायनिक पदार्थों का उपयोग सूक्ष्मजीवों की वृद्धि रोकने के लिए एवं लम्बे समय तक सुरक्षित रखने के लिए समान्य रूप से किया जाता है | अतः इन्हें परिरक्षक कहते है |
प्रश्न: पास्चरीकरण (posturisation) किसे कहते है ?
उत्तर: दूध को 70o C पर 15-30 सेकेंड के लिए गर्म करते है फिर एकाएक ठंडा कर उसे भण्डारण कर लेते है ऐसा करने से सूक्ष्मजीवों की वृद्धि रूक जाती है इस प्रक्रिया को पास्चरीकरण कहते है |
प्रश्न: एंटीबायोटिक या प्रतिजैविक क्या है ? प्रतिजैविक लेते समय कौन-सी सावधानियाँ रखनी चाहिए |
उत्तर: ऐसी औषधियाँ जो बीमारी पैदा करने वाले सूक्ष्मजीवों को नष्ट आकर देती है या उनकी वृद्धि को रोक देती है | प्रतिजैविक या एंटीबायोटिक कहलाती है | प्रतिजैविक दवाइयाँ डॉक्टर की सलाह पर ही लेनी चाहिए और उनका कोर्स पूरा भी करना चाहिए, अन्यथा अगली बार आवश्यकता पड़ने पर प्रतिजैविक दवाइयाँ उतनी असरदार नहीं होंगी |
Topic Lists: