Your Complete CBSE Learning Hub

Free NCERT Solutions, Revision Notes & Practice Questions

Notes | Solutions | PYQs | Sample Papers — All in One Place

Get free NCERT solutions, CBSE notes, sample papers and previous year question papers for Class 6 to 12 in Hindi and English medium.

Advertise:

17. तारे एवं सौर परिवार Class 8 Science [LATEST] Solutions पाठ-गत अध्याय in Hindi - CBSE Study

17. तारे एवं सौर परिवार Science Class 8 exercise - [LATEST] Solutions पाठ-गत अध्याय cbse board school study materials like cbse notes in Hindi medium, all chapters and exercises are covered the ncert latest syllabus 2026 - 27.

• Hi Guest! • LoginRegister

Class 6

NCERT Solutions

Class 7

NCERT Solutions

Class 8

NCERT Solutions

Class 9

NCERT Solutions

Class 10

NCERT Solutions

Class 11

NCERT Solutions

Class 12

NCERT Solutions

Class 6

CBSE Notes

Class 7

CBSE Notes

Class 8

CBSE Notes

Class 9

CBSE Notes

Class 10

CBSE Notes

Class 11

CBSE Notes

Class 12

CBSE Notes

17. तारे एवं सौर परिवार Class 8 Science [LATEST] Solutions पाठ-गत अध्याय in Hindi - CBSE Study

NCERT Solutions for Class 8 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 17. तारे एवं सौर परिवार with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each पाठ-गत अध्याय is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 8 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.

Class 8 English Medium Science All Chapters:

17. तारे एवं सौर परिवार

2. पाठ-गत अध्याय

अभ्यास - प्रश्न: 

प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन सौर परिवार का सदस्य नहीं है?

(क) क्षुद्रग्रह 

(ख) उपग्रह

(ग) तारामण्डल

(घ) धूमकेतु

उत्तर: (ग) तारामण्डल|

प्रश्न: निम्नलिखित में से कौन सूर्य का ग्रह नहीं है?

(क) सीरियस

(ख) बुध

(ग) शनि

(घ) पृथ्वी

उत्तर: (क) सीरियस|

प्रश्न: चन्द्रमा की कलाओं के घटने का कारण यह है कि:

(क) हम चन्द्रमा का केवल वह भाग ही देख सकते हैं जो हमारी ओर प्रकाश को परावर्तित करता है।

(ख) हमारी चंद्रमा से दूरी परिवर्तित होती रहती है। 

(ग) पृथ्वी की छाया चन्द्रमा के पृष्ठ के केवल कुछ भाग को ही ढकती है। 

(घ) चंद्रमा के वायुमंडल की मोटाई नियत नहीं है।

उत्तर: (क) हम चन्द्रमा का केवल वह भाग ही देख सकते हैं जो हमारी ओर प्रकाश को परावर्तित करता है।

प्रश्न: रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए|

(क) सूर्य बसे सबसे अधिक दूरी वाला ग्रह .......................... हैं|

(ख) वर्ण में रक्ताभ प्रतीत होने वाला ग्रह ............................ हैं|

(ग) तारों के ऐसे सोमूह को जो कोई पैटर्न बनता हैं ...................... कहते हैं|

(घ) ग्रह की परिक्रमा करान्हे वाले खगोलीय पिंड बनता हैं ........................ कहते हैं| 

(ड) शूटिंग स्टार वास्तव में ......................... नहीं हैं|

(च) क्षुदग्रह ......................... तथा .......................... की कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं|

उत्तर:

(क) नेपच्यून

(ख) मंगल

(ग) तारमंडल

(घ) सेटेलाइट

(ड) तारे

(च) मंगल, बृहस्पति

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर सत्य (T)  अथवा असत्य (F) अंकित कीजिए।

(क) ध्रुव तारा सौर परिवार का सदस्य है।

(ख) बुध सौर परिवार का सबसे छोटा ग्रह है। 

(ग) यूरेनस सौर परिवार का दूरतम ग्रह है।

(घ) INSAT एक कृत्रिम उपग्रह है।

(ड़) हमारे सौर परिवार में नौ ग्रह हैं।

(च) ओरायन तारामण्डल केवल दूरदर्शक द्वारा देखा जा सकता है।

उत्तर: 

(क) असत्य (F)

(ख) सत्य (T)

(ग) असत्य (F)

(घ) सत्य (T)

(ड) असत्य (F)

(च) असत्य (F)

प्रश्न: स्तम्भ के शब्दों का स्तम्भ ॥ एक या अधिक पिंड या पिंडों के समूह से उपयुक्त मिलान कीजिए               

स्तम्भ।                                                            स्तम्भ ॥ 

(क) आन्तरिक ग्रह                                           (a) शनि

(ख) बाह्य ग्रह                                                  (b) ध्रुवतारा

(ग) तारामण्डल                                               (c) सप्तर्षि

(घ) पृथ्वी के उपग्रह                                         (d) चन्द्रमा

                                                                     (e) पृथ्वी

                                                                     (f) ओरायन 

                                                                     (g) मंगल

उत्तर:  

स्तम्भ।                                                            स्तम्भ ॥ 

(क) आन्तरिक ग्रह                                    (e) पृथ्वी (g) मंगल

(ख) बाह्य ग्रह                                                   (a) शनि 

(ग) तारामण्डल                                         (c) सप्तर्षि  (f) ओरायन 

(घ) पृथ्वी के उपग्रह                                         (d) चन्द्रमा

प्रश्न: यदि शुक्र सांध्यतारे के रूप में दिखाई दे रहा है तो आप इसे आकाश के किस भाग में पाएँगे?

उत्तर: शुक्र ग्रह सौर परिवार में सूर्य के सबसे निकट होता है। चूंकि संध्या समय में सूर्य पश्चिम दिशा में पाया जाता है अतः सूर्यास्त के समय शुक्र ग्रह भी आकाश के पश्चिमी भाग में सांध्यतारे के रूप में पाया जाएगा|

प्रश्न: सौर परिवार के सबसे बड़े ग्रह का नाम लिखिए।

उत्तर: सौर परिवार में द्रव्यमान तथा आयतन दोनों के अनुसार सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति है| बृहस्पति का द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान से 3000 गुना तथा व्यास पृथ्वी के व्यास से लगभग 11 गुना अधिक है।

प्रश्न: तारामण्डल क्या होता है? किन्हीं दो तारामण्डलों के नाम लिखिए।

उत्तर: जब ब्रम्हांड में बहुत सारे तारों का समूह  मिलकर एक विशेष आकृति बनाते हैं तो उन समूहों को  तारामण्डल कहा जाता  है। सप्तर्षि तथा कैसियोपिया ऐसे ही दो तारामंडल हैं।

प्रश्न: (i) सप्तर्षि तथा (ii) ओरायन तारामण्डल के प्रमुख तारों की आपेक्षिक स्थितियाँ दर्शाने के लिए आरेख खींचिए।

उत्तर:

NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 17 Stars and the Solar System 3

प्रश्न:  ग्रहों के अतिरिक्त सौर परिवार के अन्य दो सदस्यों के नाम लिखिए।

उत्तर: ग्रहों के अतिरिक्त सौर परिवार के अन्य दो सदस्य धूमकेतु तथा क्षुद्रग्रह हैं|

प्रश्न: व्याख्या कीजिए कि सप्तर्षि की सहायता से ध्रुव तारे की स्थिति आप कैसे ज्ञात करेंगे।

उत्तर: सप्तर्षि के अंत के सिरे के दो तारों को देखकर  इन दोनों से जाने वाली एक सीधी,सरल रेखा की कल्पना करते है। काल्पनिक रेखा को उत्तर दिशा की ओर आगे  बढ़ाते है यह रेखा एक तारे तक पहुँचती है जो अधिक चमकदार  नहीं है, इसे ही ध्रुव तारा कहते हैं।

NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 17 Stars and the Solar System 4

प्रश्न: क्या आकाश में सारे तारे गति करते हैं? व्याख्या कीजिए।

उत्तर: आकाश में ध्रुव तारे को छोड़कर सारे तारे गति करते हैं। ध्रुव तारा पृथ्वी के घूर्णन अक्ष के समानांतर में उपस्थित होता है जिस कारण यह पृथ्वी पर उपस्थित व्यक्ति को  स्थिर प्रतीत होता है अर्थात गति करता हुआ प्रतीत नहीं होता है।

प्रश्न: तारों के बीच की दूरियों को प्रकाश वर्ष में क्यों व्यक्त करते हैं? इस कथन से क्या तात्पर्य है कि कोई तारा पृथ्वी से आठ प्रकाश वर्ष दूर है?

उत्तर: तारे अनेक लाखो किलोमीटर कि दूरी में होने के कारण इस बड़ी दूरी को प्रकाश वर्ष में व्यक्त किया जाता है| यह प्रकाश द्वारा एक वर्ष में चली गई दूरी होती है। तारा पृथ्वी से आठ प्रकाश वर्ष दूर है का अर्थ हुआ की उनके बीच दूरी 7.56X 1013 km है|

प्रश्न: बृहस्पति की त्रिज्या पृथ्वी की त्रिज्या की 11 गुनी है। बृहस्पति तथा पृथ्वी के आयतनों का अनुपात परिकलित कीजिए। बृहस्पति में कितनी पृथ्वी समा सकती हैं?

उत्तरः माना पृथ्वी की त्रिज्या= r 

बृहस्पति की त्रिज्या= 11r

चुकि गोले का आयतन = 4/3πr34/3πr3

पृथ्वी का आयतन = 4/3πr34/3πr3

 बृहस्पति का आयतन =4/3π(11r)34/3π(11r)3 

आयतनों का अनुपात = बृहस्पति का आपतन/ पृथ्वी का आयतन

= ${4/3 π (11r)^3} / {4/3 π r^3 }$

= 1331/1

= 1331

अत: बृहस्पति में 1331 पृथ्वी स्थान घेर सकती हैं।

प्रश्न: बूझो ने सौर परिवार का निम्नलिखित आरेख खींचा । क्या यह आरेख सही है? यदि नहीं, तो इसे संशोधित कीजिए।

उत्तर: दिए गए सौरमंडल के आरेख में ग्रहों की कक्षा का क्रम सही नहीं हैं| सही क्रम प्राप्त करने के लिए इस आरेख में मगंल को शुक्र से तथा यूरेनस को नेपच्यून से आपस में बदलना होगा|

NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 17 Stars and the Solar System 6

 

ग्रहों का व्यास:

NCERT Solutions for Class 8 Science Chapter 17 Stars and the Solar System 7                

Topic Lists:

Disclaimer:

This website's domain name has included word "CBSE" but here we clearly declare that we and our website have neither any relation to CBSE and nor affliated to CBSE organisation.