अतिरिक्त - प्रश्न:
प्रश्न: बनारस हिन्दू कॉलेज की स्थापना कब और क्यों हुई ?
उत्तर:1791 में बनारस में हिन्दू कॉलेज की स्थापना की ताकि वहाँ प्राचीन संस्कृत ग्रंथों की शिक्षा दी जा सके | और देश का शासन चलाने में मदद मिले |
प्रश्न: विलियम जोन्स कलकता कब आये ?
उत्तर: 1783 में आये |
प्रश्न: अंग्रेजी शिक्षा अधिनियम कब पारित किया गया ?
उत्तर: 1835 में |
प्रश्न: एशियाटिक सोसाइटी ऑफ़ बंगाल की स्थापना किसने की ?
उत्तर: विलियम जोन्स, हेनरी थॉमस कोलब्रुक तथा नेथैनियल होल्हेड ने |
प्रश्न: प्राच्यवादी शब्द का अर्थ क्या है ?
उत्तर: एशिया की भाषा और संस्कृति का गहन ज्ञान रखने वाले लोगों को प्राच्यवादी कहा जाता है |
प्रश्न: इसाई प्रचारकों ने भारत में सबसे पहले कहाँ अपना मिशिनरी खोला ?
उत्तर: सेरामपुर में |
प्रश्न: आपके अनुसार वूड के नितिपत्र के कौन से दो बिंदु आज भी हमारे शिक्षा का भाग है ?
उत्तर:
(i) शिक्षा का व्यावहारिक लाभ
(ii) शिक्षा से नैतिक चरित्र का उत्थान
प्रश्न: उन्नीसवीं सदी में भारत में सक्रिय ईसाई प्रचारकों ने व्यावहारिक शिक्षा के पक्ष में दिए जा रहे तर्कों का घोर विरोध् क्यों किया?
उत्तर: प्रचारकों का मानना था कि शिक्षा का उद्देश्य लोगों के नैतिक चरित्र में सुधार लाना होता है और नैतिकता उत्थान केवल ईसाई शिक्षा के जरिए ही संभव है |
प्रश्न: शांतिनिकेतन की स्थापना कब और किसने की ?
उत्तर: शांतिनिकेतन की स्थापना 1901 में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने की थी |
प्रश्न: अंग्रेजी शिक्षा अधिनियम कब लागु किया गया ?
उत्तर: 1870 में |