अतिरिक्त - प्रश्न:
प्रश्न: झूम खेती के तीन नाम बताइए |
उत्तर: बेवड़, घुमंतू एवं कर्तन |
प्रश्न: बिरसा कब गिरफ्तार हुए ?
उत्तर: 1895 ई० में |
प्रश्न: बिरसा का जन्म कब हुआ ?
उत्तर: 1870 के दशक में हुआ |
प्रश्न: बिरसा का जन्म किस जनजातिय समूह में हुआ था ?
उत्तर: मुंडा जनजातिय समूह में |
प्रश्न: बिरसा की मृत्यु कब और कैसे हुई |
उत्तर: सन 1900 में बिरसा की मृत्यु हैजे के कारण हुई थी |
प्रश्न: घुमंतू किसान मुख्य रूप से कहाँ रहते थे ?
उत्तर: पूर्ववर्ती एवं मध्य भारत के पर्वतीय व जंगली पट्टियों में रहते थे |
प्रश्न: झूम झेती किसे कहते है ?
उत्तर: झूम खेती घुमंतू खेती को कहाँ जाता है |
प्रश्न: बैगा औरों के लिए काम करने से क्यों कतराते थे ?
उत्तर: बैगा खुद को जंगल की संतान मानते थे, जो जंगल के उपज पर ही जिन्दा रह सकते थे | मजदूरी करना बैगाओं के लिए अपमान की बात थी |
प्रश्न: मुंडा क्या है ?
उत्तर: मुंडा एक जनजाति समूह है, जो छोटा नागपुर में रहता है |
प्रश्न: कुछ जनजातिय समूहों के नाम बताओं ?
उत्तर: मुंडा, गोंड, उराव और संथाल जनजातियाँ |
प्रश्न: ब्रिटिश अफसरों को कौन-सा आदिवासी समूह ज्यादा सभ्य दिखाई देता था ?
उत्तर: एक जगह टिक कर रहने वाले गोंड और संस्थाल समूह सभ्य दिखाई देते थे |
प्रश्न: स्लीपर क्या है ?
उत्तर: लकड़ी के वे क्षैतिज तख्ते जिन पर रेल की पटरियाँ बिछायी जाती है |
प्रश्न: आदिवासी खाना पकाने के लिए कौन-सा तेल इस्तेमाल करते थे ?
उत्तर: आदिवासी खाना पकाने के लिए शाल और महुआ के तेलों इस्तेमाल करते थे |
प्रश्न: आदिवासी अपनी जीविका कैसे चलाते थे ?
उत्तर: बहुत सारे इलाकों में आदिवासी समूह पशुओं का शिकार करके और अन्य वन उत्पादों के इक्कठा करके अपना काम चलाते थे | वे जंगलों को अपनी जिंदगी के लिए बहुत जरूरी मानते थे |
प्रश्न: वैष्णव किसे कहते है ?
उत्तर: विष्णु की पूजा करने वालों को वैष्णव कहा जाता है |
प्रश्न: आदिवासी दिकु किसे मानते थे ?
उत्तर: आदिवासी बाहरी लोगों को दिकु मानते थे |
प्रश्न: आदिवासियों के लिए सफ़ेद झंडा किस बात का प्रतिक था ?
उत्तर: सफ़ेद झंडा बिरसा राज का प्रतिक था |
प्रश्न: बैगा औरों के लिए काम करने से क्यों कतराते थे ?
उत्तर: बैगा खुद को जंगल की संतान मानते थे, जो जंगल के उपज पर ही जिन्दा रह सकते थे | मजदूरी करना बैगाओं के लिए अपमान की बात थी |