7. जनजातियाँ, खानाबदोश और एक जगह बसे हुए समुदाय Class 7 History [LATEST] Solutions अतिरिक्त - प्रश्न in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 7 History are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 7. जनजातियाँ, खानाबदोश और एक जगह बसे हुए समुदाय with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अतिरिक्त - प्रश्न is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 7 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in History.
Class 7 English Medium History All Chapters:
7. जनजातियाँ, खानाबदोश और एक जगह बसे हुए समुदाय
3. अतिरिक्त - प्रश्न
अतिरिक्त - प्रश्न:
प्रश्न: जनजातियाँ क्या होती हैं?
उत्तर:
1. ये मुख्यतः कृषक, शिकारी, संग्राहक या पशुपालक थे।
2. पंजाब में खोखर जनजाति तेरहवीं और चौदहवीं सदी तथा गक्खर जनजाति प्रमुख थी।
3. अकबर ने कमाल खान गक्खर को मनसबदार बनाया था।
4. मुल्तान और सिंध में लंघा और अरघुन तथा उत्तर-पश्चिम में बलोच जनजाति थी।
5. पश्चिमी हिमालय में गड्डी (गड़ेरियों) की जनजाति रहती थी।
6. उत्तर-पूर्व भाग पर नागा, अहोम और दूसरी जनजातियो का प्रभुत्व था।
7. मौजूदा बिहार और झारखण्ड में बारहवीं सदी में चेर सरदार शाहियों का उदय हुआ था, जिन पर अकबर के सेनापति मान सिंह ने 1591 में हमला किया|
8. कर्नाटक और महाराष्ट्र की पहाड़ियों में कोली तथा बेराद जनजातियाँ।
9. दक्षिण में कोरागा वेतर, मरवार इत्यादि।
प्रश्न: खाना बडोस और घुमंतू लोग किन्हें कहा जाता था?
उत्तर:
1. इनमे बंजारा लोग सबसे महत्वपूर्ण थे।
2. उनका कांरवाँ टांडा कहलाता था।
3. सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी बंजारों का इस्तेमाल नगर के बाजारों तक अनाज ढुलाई के लिए करते थे।
4. सैन्य अभियानों के दौरान मुग़ल सेना के लिए खाद्यान्नों की ढुलाई का काम बंजारे ही करते थे।
प्रश्न: गोंड जनजातियाँ क्या हैं व्याख्या कीजिए?
उत्तर:
1. वे गोंडवाना नामक विशाल वनप्रदेश में रहते थे।
2. वे स्थानान्तरीय कृषि करते थे।
3. गोंड जनजाति कई छोटी-छोटी कुलों में बटी होती थी जिसका अपना राजा या राय होता था।
4. अकबरनामा में उल्लिखित गढ़ कटंगा में 70000 गाँव थे।
5. गोंड की प्रशासनिक व्यवस्था केंद्रीयकृत थी - राज्य गढ़ो में विभक्त थे हर गढ़ पर गोंड कुल का नियंत्रण था।
6. ये फिर चौरासी गाँवो की इकाईयों में विभाजित होते थे , जिन्हे चौरासी कहा जाता था।
7. चौरासी का उपविभाजन बरहोंतो में होता था जो बारह-बारह गाँवो को मिलकर बनते थे।
8. ब्राम्हणों ने गोंड राजाओ से अनुदान में भूमि प्राप्ति की।
9. राजपूतों के रूप में मान्यता प्राप्त करने की चाहत में गढ़ कटंगा के राजा अमनदास ने संग्राम साह की उपाधि धारण की।
10. अमन दास के पुत्र दलपत ने महोबा के चंदेल राजपूत राजा सालबाहन की पुत्री राजकुमारी दुर्गावती से विवाह किया।
11. दुर्गावती ने अपने पुत्र वीर नारायण (5 वर्ष) के नाम पर शासन की कमान संभाली तथा 1565 में मुग़ल आक्रमण (आसिफ खान के नेतृत्व) का डट कर सामना किया।
प्रश्न: अहोम जनजति कौन हैं?
उत्तर:
1. ये लोग मौजूदा म्यांमार से आकर तेरहवीं सदी में ब्रम्हपुत्र घाटी में आ बसे।
2. इन्होने भुइयां (भूस्वामी) राजनीति का दमन किया तथा चुटियों (1523) और कोच-हाजो (1581) के राज्यों को जीता।
3. इन्होने 1530 के दशक में ही आग्नेय - अस्त्रों का इस्तेमाल किया तथा 1660 के आते - आते वे उच्चस्तरीय बारूद और तोपों के निर्माण करने में सक्षम हो गए।
4. 1662 में मीर जुमला के नेतृत्व में मुगलो ने अहोम राज्य पर हमला किया जिसमे अहोमो की पराजय हुई।
5. अहोम राज्य बेगार पर निर्भर था। जिनलोगो से जबरन काम लिया जाता था वे पाइक कहलाते थे
6. अहोम समाज कुलों में विभाजित था जिन्हे 'खेल' कहा जाता था।
7. अहोम क्षेत्र में दस्तकार निकटवर्ती क्षेत्रो से आए।
8. किसान को यहाँ ग्राम समुदाय द्वारा जमीन दी जाती थी जिसे राजा भी बिना समुदाय की अनुमति के वापस नहीं ले सकता था।
9. सिब सिंह ( 1714 - 44 ) के काल में हिन्दू धर्म वहाँ का प्रधान धर्म बन गया- अहोम राजाओ ने हिन्दू धर्म को अपनाने के बाद भी अपनी पारम्परिक आस्थाओ को नहीं छोड़ा था।
10. बुरंजी नामक ऐतिहासिक कृतियों को पहले अहोम भाषा में और फिर असमिया में लिखा गया था।
प्रश्न: अन्यत्र मंगोल कौन हैं?
उत्तर:
1. पशुचारी और शिकार संग्राहक जनजाति थी।
2. वे मध्य एशिया के घास मैदानों (स्टेपी) में बसे थे।
3. 1206 में चंगेज खान ने मंगोल और तुर्की जनजातियों में एकता पैदाकर शक्तिशाली सैन्य बल बना डाला
4. 1227 में चंगेज खान की मृत्यु।
5. उसका साम्राज्य रूस, पूर्वी यूरोप, चीन तथा मध्य पूर्व तक फैला था।
Topic Lists: