अतिरिक्त प्रश्न :
प्रश्न - आवर्ती परिवर्तन क्या है ? पाँच आवर्ती परिवर्तनों का उदाहरण दीजिए।
उत्तर - वह परिवर्तनें जिनकी नियमित समय अंतरालों के बाद पुनरावृति होती है आवर्ती परिवर्तन कहलाते है।
जैसे - सूरज का उगना , एक के बाद एक मौसम का बदलना , लोलक की गति।
प्रश्न - अनावर्ती परिवर्तन क्या है ?
उत्तर - वह परिवर्तनें जिनकी नियमित समय अंतरालों के बाद पुनरावृति नहीं होती है अनावर्ती परिवर्तन कहलाते है।
प्रश्न - संकुचन किसे कहते है ?
उत्तर - जब किसी वस्तु को गर्म किया जाता है तो यह फैल जाता है और ठंड़ा होने पर सिकुड़ जाता है, इसे ही संकुचन कहते है।
प्रश्न - प्रसार किसे कहते है?
उत्तर - जब कोई वस्तु गर्म होने से फैलता है या पिघलने लगता है तो उसे प्रसार कहते है।
प्रश्न - उत्क्रमित किए जाने वाले और उत्क्रमित न होने वाले परिवर्तनों में अंतर लिखों ।
उत्तर -
उत्क्रमित किए जाने वाले परिवर्तन :
1. ऐसे परिवर्तन जिसकों पुनः अपने पूर्व अवस्था लाया जा सकता है।
2. जैसे - मिट्टी के ढ़ेर का बर्तन बनाना
उत्क्रमित न होने वाले परिवर्तन :
1. ये परिवर्तनों को अपने पूर्व अवस्था में नहीं आते है।
2. जैसे - मिट्टी के पके हुए बर्तन
प्रश्न : दूध से दही बनाना कौन सा परिवर्तन है ?
उत्तर : यह अउत्क्रमणीय परिवर्तन है |