अतिरिक्त - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: अगर आपके घर में चोरी हो जाती हैं तो आप किस थाने में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाएँगी?
उत्तर: अगर हमारे घर में चोरी हो जाती हैं तो हम अपनी शिकायत अपने क्षेत्र के थाने में लिखवाएँगे|
प्रश्न: मोहन और रघु के बीच में किस बात को लेकर विवाद हुआ था?
उत्तर: मोहन के खेत से लगा हुआ ही रघु को खेत हैं| दोनों के खेत एक छोटी सी मेड से अलग होते हैं| रघु ने मेड को थोड़ा आगे बढ़ा लिया था| ऐसा करके उसने मोहन की कुछ जमीन अपने खेत में मिला ली और अपने खेत का आकार बढ़ा लिया| इसी बात को लेकर मोहन और रघु के बीच विवाद हो गया|
प्रश्न: मोहन को रघु से झगड़ा करने में डर क्यों लग रहा था?
उत्तर: मोहन को रघु से झगड़ा करने में दर लग रहा था, क्योंकि रघु का ताऊ गाँव का सरपंच था तथा उसके पास बहुत अधिक जमीन भी थी|
प्रश्न: कुछ लोगों ने कहा कि मोहन को पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाना चाहिए जबकि कुछ ने ऐसा करने से माना किया| लोगों ने अपनी राय के लिए क्या तर्क दिए?
उत्तर: मोहन के दोस्त ने सुझाव दिया कि उन्हें स्थानीय पुलिस थाने में जकार अपनी शिकायत लिखवानी चाहिए, जबकि कुछ लोग पुलिस थाने में शिकायत लिखवाने के विरूद्ध थे| उनका मानना था कि बहुत पैसा बर्बाद हो जाएगा और नतीजा कुछ नहीं निकलेगा| कुछ लोगों का मानना था कि रघु के परिवार वाले पहले ही पुलिस ठाणे पहुँच चुके होंगे| काफी विचार - विमर्श के बाद यह निश्चित हुआ कि जिन पड़ोसियों की आँखों के सामने यह घटना हुई थी, मोहन उनको लेकर पुलिस थाने जाएगा|
प्रश्न: पुलिस थाने में जो भी हुआ उसे एक नाटक के रूप में दिखाइए| फिर यह बताइए कि मोहन, थानेदार या पड़ोसियों की भूमिका निभाते हुए आपको कैसा लगा? क्या थानेदार इस स्थिति को किसी अन्य तरीके से संभाल सकता था?
उत्तर: छात्र अपने विषय अध्यापक की सहायता से कक्षा में अंदर नाटक का मंचन करे|
प्रश्न: बेटी ने अपने घर की इच्छा क्यों की कारण बताइए?
उत्तर: पुरूषों को घर अपने पिता से विरासत में मिल जाता हैं, लेकिन महिलाओं को न तो पिता की संपत्ति में हिस्सा मिलाता हैं और न ही पति की संपत्ति में हिस्सा मिलाता हैं, इसलिए बेटी ने घर की इच्छा के रूप में पुरूषों के बराबर अधिकार की मांग की हैं|
प्रश्न: बेटी क्या चीज़ लेने से मना करती हैं?
उत्तर: बरती दहेज़ में सोना - चान्दी और रेशम लेने से माना कर रही हैं और अपने अधिकारों की मांग कर रही हैं|