Chapter 1. विविधिता की समझ Class 6 Civics [LATEST] Solutions Additional Questions in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 6 Civics are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important Chapter 1. विविधिता की समझ with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each Additional Questions is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 6 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Civics.
Class 6 English Medium Civics All Chapters:
Chapter 1. विविधिता की समझ
2. Additional Questions
अतिरिक्त - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: समीर एक और समीर दो में कोई तीन अंतर लिखिए|
उत्तर: समीर एक और समीर दो में अंतर:
1. समीर एक को अंग्रेजी ज्यादा अच्छी आती हैं, वहीं समीर दो हिंदी बोलता हैं|
2. समीर एक हिन्दू हैं, वहीं समीर दो मुसलमान हैं|
3. समीर एक ने स्कूल में पढ़ाई की थी जबकि समीर दो को स्कूल जाने का मौका मिला ही नहीं| वह अखबार बेचता था|
प्रश्न: क्या ये अंतर उन्हें दोस्त बन्ने से रोक पाए?
उत्तर: दोनों की भाषाएँ अलग थी फिर भी दोनों ने एक - दूसरे से बात की, क्योंकि उनके लिए बात करना महत्त्वपूर्ण था| दोनों की धार्मिक व सांस्कृतिक पृष्ठभूमियाँ भी अलग थीं, फिर भी दोनों ने दोस्ती की, क्योंकि दोनों दोस्ती करना चाहते थे| इस प्रकार ये अन्तर उन्हें दोस्त बनाने से रोक पाए|
प्रश्न: उन त्योहारों की सूची बनाइए जो हो सकता हैं कि समीर एक और समीर दो मानते हो:
उत्तर:
- समीर एक - होली, दीपावली, दुर्गापूजा, दशहरा, रक्षाबंधन इत्यादि|
- समीर दो - ईद, मुहर्रम, बकरीद, पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन इत्यादि|
प्रश्न: समीर दो स्कूल क्यों नहीं पाता था? आपकी राय में अगर वह स्कूल जाना चाहता तो क्या जा पाता? क्या यह सही हैं कि कुछ बच्चे सकूल जा पाते हैं और कुछ जा ही नहीं पाते? इस चर्चा करें|
उत्तर: समीर दो गरीब होने के कारण स्कूल नहीं जा पाया, इसलिए वह छोटी उम्र में ही अखबार बेचने का काम करने लगा| वह स्कूल जाना चाहता तो भी नहीं जा सकता था, क्योंकि उसके पास अवसर नहीं थे, संसाधन नहीं थे| हाँ, यह बात सही हैं कि कुछ बच्चे स्कूल जा पाते हैं और कुछ बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं|
प्रश्न: सूची बनाइए कि आपने भारत के अलग - अलग प्रांतों के कौन - कौन से व्यंजन खाए हैं|
उत्तर: कढ़ी चावल, छोले भटूरे, इडली सांभर, डोसा, मक्का की रोटी सरसों का साग, ढोकला, खांडवी, बड़ा सांभर, चिकन, बिरयानी इत्यादि|
प्रश्न: क्या आप सोचती हैं कि आपको ऐसी जगह में मजा आएगा? उन पाँच चीजों को सूची बनाइए जिनकी कमी ऐसी जगह में सबसे ज्यादा खलेगी|
उत्तर: निम्नलिखित पाँच चीजों की कमी खलेगी -
1. रंगों की कमी|
2. खाने - पाने की विभिन्न प्रकार की चीजों की कमी|
3. पशु - पक्षियों के प्रकारों में विविधता की कमी|
4. खेलों में विविधता की कमी|
5. मनोरंजन के साधनों में विविधता की कमी|
प्रश्न: एटलस में भारत का नक्षा देखिए और उसमें ढूंढिए कि ये दोनों क्षेत्र - लद्दाख तथा केरल कहाँ पर हैं| इन दोनों क्षेत्रों की भौगोलिक स्थितियाँ वहाँ के भोजन, कपडे और व्यवसाय/पेशे को कैसे प्रभावित करती हैं? उनकी सूची बनी|
उत्तर:
लद्दाख -
भौगोलिक स्थिति - जम्मू और कश्मीर के पूर्वी हिस्से में पहाड़ियों में बसा एक ठंडा रेगिस्तानी इलाका हैं|
भोजन - लोग दूध से बने पदार्थ: जैसे - मक्खन, चीज़ (ख़ास तरह का छेना) एवं मांस खाते हैं|
कपडे - लद्दाख के लोग ऊनी किस्म की भेड़ पालते हैं जिससे पश्मीना ऊन मिलाती हैं, जिसे ये लोग इकट्ठा करके व्यापारियों को बेचते हैं|
केरल -
भौगोलिक स्थिति - भारत के दक्षिण - पश्चिमी कोने में बसा हुआ राज्य हैं| इसके तरफ समुद्र तथा दूसरी तरफ पहाड़ियाँ हैं|
भोजन - लोग मछली, सब्जी और चावल खाते हैं|
कपडे - लोग सूती कपडे पहनते हैं, क्योंकि यह क्षेत्र भूमध्य रेखा के करीब हैं, इसलिए यहाँ गर्मीं अधिक होती हैं|
व्यवसाय - केरल के लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती करना तथा मछली पकड़ना हैं|
प्रश्न: रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित हमारा राष्ट्रगान भी भारतीय एकता की ही एक अभिव्यक्ति हैं| राष्ट्रगान किस तरह से एकता का वर्णन करता हैं, इसे अपने शब्दों में लिखिए|
उत्तर: हमारा राष्ट्रगान भारतीय एकता व प्रभुसत्ता की अभिव्यक्ति हैं| राष्ट्रगान को हमारे देश के विभिन्न भागों में पूरे सम्मान के साथ गाया जाता हैं| देश के किसी भाग में राष्ट्रीय त्योहार मनाया जाता हैं तो राष्ट्रगान को सम्मानपूर्वक गाया जाता हैं|
Topic Lists: