Your Complete CBSE Learning Hub

Free NCERT Solutions, Revision Notes & Practice Questions

Notes | Solutions | PYQs | Sample Papers — All in One Place

Get free NCERT solutions, CBSE notes, sample papers and previous year question papers for Class 6 to 12 in Hindi and English medium.

Advertise:

2. अम्ल, क्षार एवं लवण Class 10 Science [LATEST] Solutions महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर in Hindi - CBSE Study

2. अम्ल, क्षार एवं लवण Science Class 10 exercise - [LATEST] Solutions महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर cbse board school study materials like cbse notes in Hindi medium, all chapters and exercises are covered the ncert latest syllabus 2026 - 27.

• Hi Guest! • LoginRegister

Class 6

NCERT Solutions

Class 7

NCERT Solutions

Class 8

NCERT Solutions

Class 9

NCERT Solutions

Class 10

NCERT Solutions

Class 11

NCERT Solutions

Class 12

NCERT Solutions

Class 6

CBSE Notes

Class 7

CBSE Notes

Class 8

CBSE Notes

Class 9

CBSE Notes

Class 10

CBSE Notes

Class 11

CBSE Notes

Class 12

CBSE Notes

2. अम्ल, क्षार एवं लवण Class 10 Science [LATEST] Solutions महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर in Hindi - CBSE Study

NCERT Solutions for Class 10 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 2. अम्ल, क्षार एवं लवण with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 10 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.

Class 10 English Medium Science All Chapters:

2. अम्ल, क्षार एवं लवण

4. महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर


प्रश्न 1: CaOCl2 यौगिक का प्रचलित नाम क्या है ?

उत्तर: ब्लीचिंग पाउडर या विरंजक चूर्ण |

प्रश्न 2: उस पदार्थ का नाम बताइए जो क्लोरीन से क्रिया करके विरंजक चूर्ण बनता है |

उत्तर: शुष्क बुझा हुआ चुना (Ca(OH)2) पर क्लोरीन की क्रिया से विरंजक चूर्ण का निर्माण होता है |

प्रश्न 3: कठोर जल को मृदु करने के लिए किस सोडियम यौगिक का उपयोग किया जाता है ?

उत्तर: Na2CO3.10H2O (धोने का सोडा) 

प्रश्न 4: सोडियम हाइड्रोजनकार्बोनेट के विलयन को गर्म करने पर क्या होता होगा ? इस अभिक्रिया के लिए समीकरण लिखिए |

उत्तर: जब सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट के विलयन को गर्म किया जाता है तो सोडियम कार्बोनेट, जल और कार्बन डाइऑक्साइड गैस उत्सर्जित होता है |

प्रश्न 5: प्लास्टर ऑफ़ पेरिस की जल के साथ अभिक्रिया के लिए समीकरण लिखिए |

उत्तर: 

प्रश्न 6: विरंजक चूर्ण का उपयोग लिखिए |

उत्तर:  विरंजक चूर्ण का निम्नलिखित उपयोग है | 

(i)  वस्त्रउद्योग में सूती एवं लिनेन के विरंजन के लिए कागज़ की फैक्ट्री में लकड़ी के मज्जा एवं लाउंड्री में साफ कपड़ों के विरंजन के लिए
(ii) कई रासायनिक उद्योगों में एक उपचायक के रूप में, एवं
(iii) पीने वाले जल को जीवाणुओं से मुक्त करने के लिए रोगाणुनाशक के रूप में

प्रश्न 7: विरंजक चूर्ण का रासायनिक सूत्र लिखिए | 

उतर: CaOCl2

प्रश्न 8: बेकिंग सोडा का रासायनिक नाम और सूत्र लिखिए |

उत्तर: बेकिंग सोडा का रासायनिक नाम सोडियम हाइड्रोजनकार्बोनेट और रासायनिक सूत्र (NaHCO3) है |

प्रश्न 9: बेकिंग सोडा से पकवान बनाते है तो यह स्पंजी क्यों हो जाता है ? इस अभिक्रिया का समीकरण लिखिए |

उत्तर: जब पकवान बनाने में बेकिंग सोडा का उपयोग किया जाता है तो ऊष्मा के कारण इसका उष्मीय वियोजन होता है और यह सोडियम कार्बोनेट, जल और कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ता है | यह जल और कार्बन डाइऑक्साइड गैस पकवान को स्पंजी बना देता है | 

इस अभिक्रिया का समग्र समीकरण निम्नलिखित है

प्रश्न 10: धोने का सोडा अर्थात धावन सोडा का रासायनिक सूत्र लिखिए |

उत्तर: धोने का सोडा अर्थात धावन सोडा का रासायनिक सूत्र  Na2CO3.10H2 O है |

प्रश्न 11: धोने का सोडा (धावन सोडा) का निर्माण कैसे होता है?

उत्तर:  बेकिंग सोडा को गर्म करके सोडियम कार्बोनेट प्राप्त किया जा सकता है। सोडियम कार्बोनेट के पुनः क्रिस्टलीकरण से धोने का सोडा प्राप्त होता है। यह भी एक क्षारकीय लवण है। निर्माण का सूत्र है - 

प्रश्न 12: बेकिंग सोडा का उपयोग लिखिए |

उत्तर: बेकिंग सोडा का उपयोग निम्नलिखित है - 

i) सोडा का उपयोग आमतौर पर रसोईघर में स्वादिष्ट खस्ता पकौड़े बनाने के लिए किया जाता है।

(ii) कभी-कभी इसका उपयोग खाने को शीघ्रता से पकाने के लिए भी किया जाता है। 

(iii) यह एक दुर्बल क्षारक भी है जिसका उपयोग कई बार अति-अम्लता की स्थिति में की जाती है | यह ऐन्टैसिड का संघटक भी है |

(iv) इसका उपयोग सोडा-अम्ल अग्निशामक में भी किया जाता है | 

(v) इसका उपयोग बेकिंग पाउडर को बनाने में किया जाता है |  

प्रश्न 13: धोने के सोडे का उपयोग लिखिए |

उत्तर: धोने के सोडे के उपयोग निम्नलिखित है - 

(i) सोडियम कार्बोनेट का उपयोग काँच, साबुन एवं कागज़ उद्योगों में होता है।
(ii) इसका उपयोग बोरेक्स जैसे सोडियम यौगिक के उत्पादन में होता है।
(iii) सोडियम कार्बोनेट का उपयोग घरों में साफ सफाई के लिए होता है।
(iv) जल की स्थायी कठोरता को हटाने के लिए इसका उपयोग होता है।

प्रश्न 14: क्रिस्टलन का जल किसे कहते है ? उदाहरण देखर समझाइए |

उत्तर: लवण के एक सूत्र इकाई में जल के निश्चित अणुओं की संख्या को क्रिस्टलन का जल कहते हैं। 

जैसे - कॉपर सल्फेट के एक सूत्र इकाई में जल के पाँच अणु उपस्थित होते है जलीय कॉपर सल्फेट का रासायनिक सूत्र CuSO4.5H2O है | यही पाँच अणु जल के क्रिस्टलन के जल है | 

प्रश्न 15: जिप्सम क्या है ? 

उत्तर: जिप्सम एक रासायनिक लवण है जिसका रासायनिक सूत्र CaSO4.2H2O है, इसमें दो क्रिस्टलन का जल पाया जाता है | यह एक कठोर पदार्थ है जिसका उपयोग सीमेंट और प्लास्टर ऑफ़ पेरिस में किया जाता है | 

प्रश्न 16: प्लास्टर ऑफ पेरिस का निर्माण कैसे होता है ? 

उत्तर: जिप्सम को 373 k पर गर्म करने पर यह जल के अणुओं का त्याग कर कैल्शियम सल्फेट अर्धहाइड्रेट/हेमिहाइड्रेट (CaSO4 .1/2HO2 ) बनाता है। इसे प्लास्टर ऑफ पेरिस कहते हैं।

प्रश्न 17: प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग लिखिए | 

उत्तर: प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग निम्नलिखित है - 

(i) प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग डॉक्टर टूटी हुई हड्डियों को सही जगह पर स्थिर रखने के लिए करते हैं।

(ii) प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग खिलौना बनाने के लिए किया जाता है,
(iii) सजावट का सामान एवं सतह को चिकना बनाने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 18: क्या होता है जब प्लास्टर ऑफ पेरिस में जल मिलाया जाता है? इसका समग्र समीकरण लिखिए |

उत्तर : प्लास्टर ऑफ पेरिस एक सफ़ेद चूर्ण है जो जल मिलाने पर यह एक कठोर ठोस पदार्थ प्रदान करता है जिसका नाम जिप्सम है |

इस अभिक्रिया का समग्र समीकरण निम्नलिखित है - 

Topic Lists:

Disclaimer:

This website's domain name has included word "CBSE" but here we clearly declare that we and our website have neither any relation to CBSE and nor affliated to CBSE organisation.