महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर:-
प्रश्न 1: पारितंत्र की रचना का वर्णन कीजिए?
या
पारितंत्र के रचनात्मक अवयव कौन-कौन से हैं?
उत्तर: (i) एक पारितंत्र मरण जैव समुदाय तथा अजैविक घटक सम्मिलित होते हैं| पारितंत्र के अजैविक पर्यावरण में कार्बनिक तथा अकार्बनिक करक सम्मिलित होते हैं| जैसे:- जल,कार्बन डाईओक्साइड, नाइट्रोजन, फास्फोरस तथा अन्य तत्त्व|
(ii) कार्बनिक पदार्थ- ये जीवित पौधे तथा जंतु से जिनमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट तथा वसा प्राप्त किये जाते हैं| कार्बनिक पदार्थ जैविक तथा अजैविक घटक के बीच की कड़ी का काम करते हैं|
(iii) मौसमी करक - दो तरह के मौसमी करक होते हैं:
(a) वातावरणीय - सूर्य प्रकाश, ताप, नमी, वर्षा|
(b) मृदीय कारक - मृदा संरचना इत्यादि|
जैविक समुदाय वनस्पति तथा जन्तुओ से निर्मित होता हैं|
प्रश्न 2: जैविक घटकों को कैसे वर्गीकृत करोगे?
उत्तर: जैव समुदाय के घटकों को तीन प्रकार के जीवों में वर्गीकृत किया जाता हैं-
(i) उत्पादक जीव - इन्हें उत्पादक भी कहते हैं| ये अपना भोजन स्वयं बनाते हैं| सभी हरे पौधे उत्पादक हैं| इन्हें स्वपोषी जीव कहते हैं|
(ii) उपभोक्ता जीव - इन्हें उपभोक्ता भीं कहते हैं| ये जीव अपने भोजन के लिए दूसरे जीवों पर निर्भर रहते हैं , सभी जंतु उपभोक्ता हैं| इन्हें परपोषी भी कहते हैं|
(iii) अपघटक जीव - इन्हें अपघटक कहते हैं| ये मृतजीवो तथा पौधे के अपशिष्टों का अपघटन करते हैं तथा अपना भोजन प्राप्त करते हैं|
प्रश्न 3: सूर्य से ऊर्जा का विभिन्न पोषणरीतियों से प्रवाह का वर्णन कीजिए?
उत्तर: ऊर्जा प्रवाह तंत्र निम्नलिखित रूप में निरुपित किया जा सकता हैं -
(i) हरे पौधे सौर ऊर्जा ग्रहण करके कार्बन डाईओक्साइड और जल को शर्करा में परिवर्तित कर देते हैं|
(ii) इस ऊर्जा का अधिकांश भाग पौधों द्वारा अपनी उपापचयी क्रियाओ व वृद्धि के लिए उपभोग किया जाता हिं|
(iii) शाकाहारी इन पौधों को खाते हैं और उस रासायनिक ऊर्जा का स्थानातरण शाकाहारी जीवों में हो जाता है| इस प्राप्त ऊर्जा का कुछ भाग शाकाहरी द्वारा अपनी आवश्यकताओ में खर्च कर लिया जाता हैं|
(iv) मांसाहारी जब शाकाहारियों का भक्षण करते हैं तो यह ऊर्जा उनमें स्थानातरित हो जाती हैं|
प्रश्न 4: पारिस्थितिक तंत्र के क्या कार्य हैं?
उत्तर: पारिस्थितिक तंत्र के निम्नलिखित कार्य हैं:-
(i) पदार्थो तथा पोषकों का स्थानान्तरण
(ii) ऊर्जा का स्थानान्तरण
(iii) सौर ऊर्जा का स्थिरीकरण
प्रश्न 5: अपशिष्ट पदार्थो के निपटन के मुख्य व सुरक्षित तरीके बताइए?
उत्तर: (i) अपशिष्टों को जैव निम्नीकरण व अजैव निम्नीकरण पदार्थों में वर्गीकृत करके|
(ii) जैव निम्नीकरणीय पदार्थों को खाद में बदल कर|
(iii) अजैव निम्नीकरणीय पदार्थों को पुनः चक्रण के लिए फैक्ट्री में भेजना चाहिए|
(iv) प्लास्टिक को पिघलाकर एस्फाल्ट में मिलाकर सड़क बनानी चाहिए|
(v) गार्बेज को नीची जगहों पर फेकना चाहिए|